Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘ द्वारा ग्राम बन्धनपुरवा, तहसील सदर, विकास खण्ड-सिकन्दरपुर सिरौसी, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव में डा0 राम मनोहर लोहिया आवास योजना वर्ष 2013-14 में बने आवासों का औचक निरीक्षण किया गया।

Posted on 04 June 2014 by admin

प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘ द्वारा ग्राम बन्धनपुरवा, तहसील सदर, विकास खण्ड-सिकन्दरपुर सिरौसी, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव में डा0 राम मनोहर लोहिया आवास योजना वर्ष 2013-14 में बने आवासों का औचक निरीक्षण किया गया।     ग्राम्य विकास राज्य मंत्री जी द्वारा बन्धनपुरवा गांव में लोहिया आवासों के लाभार्थियों यथा श्रीमती बिट्टी पुत्र श्री नरेश, श्रीमती राम कुमारी पत्नी श्री राम प्रसाद, श्रीमती नन्हकी पत्नी श्री राम आसरे, श्री नरेश पुत्र श्री जददी प्रसाद के घरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशिक्षण अधिकारी कार्यालय, दोस्तीपुर, उन्नाव का भी औचक निरीक्षण किया जिसमें प्रशिक्षण का कार्य संतोषप्रद चल रहा था तथा कार्यालय में तैनात श्री संतोष सिंह संेगर, जो वरिष्ठ प्रशिक्षक, बिना सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये, जिन्हें श्री गोप द्वारा निलम्बित किये जाने के निर्देश दिये।     ग्राम्य विकास मंत्री द्वारा गांव में ग्रामीण विद्युतीकरण के कार्य भी देखे गये तथा उस कार्य में तेजी लाने हेतु अपने विभाग के प्रमुख सचिव को समुचित जरूरी निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट, सोलर लाईट, हैन्डपम्प, शौचालय का निरीक्षण किया। श्री गोप द्वारा अपने निरीक्षण में सबकुछ संतोषजनक पाया गया। मंत्री द्वारा ग्राम्य के विद्यालय का भी निरीक्षण किया जहां विद्यालय में स्थापित किचेन का भी निरीक्षण किया तथा उनकी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।     उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक वर्ष पूर्व यहाँ से ही डा0 राम मनोहर लोहिया आवास योजना की शुरूआत की थी। मुझे खुशी है कि अब इस योजना का एक साल हो रहा है। गांव वालों ने जिस उत्साह और खुशी से बताया कि यह योजना बहुत अच्छी है और लोगों को इस इससे बहुत फायदा मिल रहा है। लोग एक घर बनवाने के लिए पूरी जिन्दगी लगा देते हैं। इस योजना से जो गरीब जनता है उसको इससे फायदा हो रहा है। हमारी सरकार मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में चल रही है। हमारा लक्ष्य इस योजना का लाभ गांव के एक-एक गरीब तक पहुंचाना है। आज मौके पर आने के बाद देखने को मिला कि लोग इस योजना से काफी खुश एवं उत्साहित हैं। पूरे प्र्रदेश में विकास कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि इसमें लापरवाही होगी तो किसी को बख्शा नही जायेगा। वहाँ के निवासियों ने केवल काम की ही तारीफ नही की बल्कि उन्होंने बताया कि लोहिया आवासों में सोलर लाईट, सोलर पंखे भी मिल रहे हैं।     श्री गोप ने कहा कि हमारे प्रमुख सचिव, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी हैं जिनके नेतृत्व में काम तेजी से चल रही है। मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि हर विभागों के अधिकारी और कर्मचारी काम मेहनत से करें। मैं खासकर ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों से उम्मीद करता हूँ कि इस योजना को लागू करने में पूरी मेहनत और पूरी  क्षमता से काम करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in