Archive | June 20th, 2014

केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद हेतु प्रदेश के 03 होम्योपैथिक चिकित्सक निर्वाचित

Posted on 20 June 2014 by admin

प्रदेश के 03 पंजीकृत होम्योपैथिक चिकित्सक केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद में प्रतिनिधित्व हेतु सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
यह जानकारी श्री जय प्रकाश तिवारी, अनुसचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग/सहायक निर्वाचन अधिकारी ने दी है। उन्हांेने बताया कि17 वर्षाें बाद यह चुनाव एस0जी0पी0जी0आई0 के टेलीमेडिसिन हाॅल में 17 जून, 2014 को सम्पन्न  कराया गया जिसमें डा0 अनुरूद्ध प्रसाद, डा0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह, डा0 भक्त वत्सल को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के  अन्तर्गत सम्पन्न कराया गया। इस प्र्िरया में प्रदेश में रहने वाले एवं प्रदेश के होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में पंजीकृत लगभग 30 हजार चिकित्सकों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से मतपत्र भेजे गये थे।
श्री तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसाार विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया था। उन्होंने बताया केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद में प्रदेेेश का प्रतिनिधित्व होने से भविष्य में अखिल भारतीय स्तर पर होम्योपैथी विद्या के विकास हेतु जो भी नीतिगत निर्णय लिए जायेंगे उसमें प्रदेश के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास प्रवाह पत्रिका का जयपाल सिंह ने किया विमोचन

Posted on 20 June 2014 by admin

विकास प्रवाह बात विकास की राष्ट्रीय हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका जून 2014 का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह द्वारा किया गया। सर्वोदय नगर स्थित जयपाल सिंह के आवास पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, दूरसंचार प्रकोष्ठ के सदस्य डा0 शादाब आलम, पत्रिका के सम्पादक वृजेश कुमार तिवारी एवं प्रबन्ध सम्पादक पंकज उपाध्याय की उपस्थिति में विकास प्रवाह पत्रिका का विमोचन हुआ।
पत्रिका का विमोचन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह ने कहा कि यह पत्रिका निश्चित रूप से युवाओ, देश व समाज का मार्ग दर्शन करने में सक्षम होगी। जब तक विकास को एक संस्कृति और साधना के रूप में स्वीकार नही किया जाएगा, तब तक देश का विकास होना सम्भव नही है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने मंहगाई एवं जनहित के मुद्दो पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। जिस आशा एवं विश्वास के साथ देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है उससे लगता है कि देश की जनता पूर्व की यूपीए सरकार से त्रस्त हो चुकी थी। पूर्व की यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, बेरोजगारी, मंहगाई जैसे मुद्दो पर ध्यान नही दिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह ने कहा राजनैतिक दलो का लक्ष्य राष्ट्र राज्य न होकर मात्र सत्ता प्राप्ति और सत्ता में बने रहना हो गया है। इसी लक्ष्य को ध्येय बना कर इस पत्रिका विकास प्रवाह का प्रकाश शुरू किया गया है। पत्रिका के सम्पादक बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि पत्रिका में नैतिकता के पहियो पर चलेगी मोदी सरकार, माँ गंगा ने बुलाया है, देश को मिला एक भावुक प्रधानमंत्री, इतिहास चीख कर कहेंगा 2014 से सबक लो, युवाओं के प्रेरणा स्रोत मोदी, नमो बनेंगे भगवा नायक, शानदार था मोदी का चुनाव प्रचार, देश के विकास में मीडिया का ऐसा भी उपयोगा हो, मोदी लहर से उत्तर प्रदेश की राजनीति ने बदली करवट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जैसे कई विषयो पर बेबाकी व निष्पक्ष रूप से प्रकाश डाला गया है।
पत्रिका के विमोचन के अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, डा0 शादाब आलम, विवेक सिंह तोमर, कौशलेन्द्र द्विवेदी, राकेश विश्वकर्मा, हिमांशू चतुर्वेदी, अर्पित पाण्डेय, संजय मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, माता प्रसाद चतुर्वेदी, राघवराम तिवारी श्रीनेत्र पाण्डेय, पीएन सिंह, सरोज कुमारी, पुष्पासिंह चैहान, सुमन शुक्ला, दिव्या पाण्डेय, गीतारानी गौतम, मो0 रिजवान, सुधान्शु श्रीवास्वत, सुनील गुप्ता, परागी लाल, लखविन्दर पाल सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, विनय पटेल, अंशुमान सिंह प्रयागदत्त उपाध्याय, पुरूषोत्तम कुमार, सुनीत कुमार त्रिपाठी, विपिन गुप्ता, सुरेश निगम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आज दिनंाक 19-06-2014 को भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैैथानी जी की अध्यक्षता मे

Posted on 20 June 2014 by admin

आज दिनंाक 19-06-2014 को भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैैथानी जी की अध्यक्षता मे आई.टी. प्रकोष्ठ की लोकसभा चुनाव-2014 मे की गयी भागीदारी व भविष्य मे उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो के मार्गदर्शन हेतु एक बृहद सभा का आयोजन हुआ, जिसमे अध्यक्ष महोदय ने कार्यकर्ता का मार्गदर्शन एंव उत्साह वर्धन किया। आई.टी.प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक अग्रवाल जी ने आई.टी.प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ को फेसबुक, टवीटर, वाट्सअप, आदि से विभिन्न प्रकार के कार्य भविष्य मे करने के बारे मे जानकारी दी, एंव बताया कि समाचार पत्रो के माध्यम से प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगो को फेसबुक के माध्यम से पहुँचाये। श्रीमती नवीन बाला जी ने कहा कि सरकार को और अधिक सुचारू रूप से चलाने के लिये अपने विचारो को अधिक से अधिक केन्द्र सरकार तक फेसबुक के माध्यम से पहुँचाएँ। इस सभा मे कानपुर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री अचंल गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन किया। सभा मे श्री संजीव पाण्डेय, श्री राजीव अग्रवाल, श्रीमती नवीन बाला, श्री सुनील बजाज, श्री मंजीत सिंह सोनी, आदि ने कार्यकर्ताओ को 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सम्बोधित किया। इस मौके पर अध्यक्ष महोदय श्री मैथानी जी द्वारा कार्यकर्ताओ को प्रमाण-पत्र विवरण करके उनका मनोबल बढ़ाया गया।
इस सभा मे प्रमुख रूप से सर्वश्री लवलीन आनन्द, शमीम हामिद,, रवि प्रकाश सिंह, दीप्ती, अजय प्रताप वर्मा, रंजीता, अजय जाॅर्ज, आशीष गुप्ता, सत्यम, आंचल, पीयूष सिंह, रोहित त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आजम खां पर हमला बोलते हुए कहा कि आजम खां स्वयं अपने और अपनी सरकार का भट्ठा बैठा रहे है।

Posted on 20 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आजम खां पर हमला बोलते हुए कहा कि आजम खां स्वयं अपने और अपनी सरकार का भट्ठा बैठा रहे है। भाजपा ने 73 सांसदों को जीत हासिल की है और समाजवादी पार्टी एक भी कार्यकर्ता को नही जिता पाई। केवल अपना परिवार को बेईमानी करके बचा पाई।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी से सदन के बाहर और सदन के भीतर निपटने मे सक्षम है। डा0 बाजपेयी ने कहा आप(आजम खां) और आप की पार्टी (सपा) को आइना दिखाना चाहता हूॅ कि इस सरकार मे “जनता त्रस्त - अपराधी मस्त“ सपा अपराधियों को पूर्ण संरक्षण प्रदान करती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पेड़ पर टंगी है। आजम खां जी भाजपा को गीदड़ भभकी देने की बजाय गृह, बिजली, कृषि, युवा कल्याण विभाग, गन्ना चीनी मिल विभाग मुख्यमंत्री के पास है, उन्हीं की सबसे खराब हालत है, यह सीख अपने मुख्यमंत्री को दे न की भाजपा को। कानून व्यवस्था, बिजली संकट, किसान आत्महत्या, बेरोजगारी, गन्ना किसानों का भुगतान नही हुआ ।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि मा0 मुलायम सिंह जी व मुख्यमंत्री जी अपने चेलों को समझाये कि कथनों की नूरा कुश्ती को छोड़कर अपने कार्यो पर ध्यान दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. में सी.एम.एस. के 45 छात्र प्रथम आठों स्थान सी.एम.एस. की झोली में

Posted on 20 June 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा’’ में लखनऊ में ‘प्रथम आठ स्थानों’ पर कब्जा जमाकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है एवं विद्यालय के गौरवमयी इतिहास को बरकरार रखा है। देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. के 45 छात्रों ने बाजी मारी है, जिसमें प्रथम आठों स्थान पर सी.एम.एस. छात्र रहे हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के छात्र पंकज कुमार ‘सिटी टाॅपर’ रहे जबकि इसी कैम्पस के सुजय अग्रवाल व अनन्त कुमार सिंह ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया है। इसी प्रकार लखनऊ में चैथे स्थान पर सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र रिषभ सिंह रहे हैं जबकि पाँचवाँ, छठाँ, सातवाँ व आठवाँ स्थान सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के छात्रों क्रमशः पल्लव अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, कुशल कुमार एवं कार्तिक मित्तल ने अर्जित किया है। इस प्रकार सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर विद्यालय के गौरवमयी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में
आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्रों की बदौलत ही पूरे विश्व में सी.एम.एस. की एक अलग पहचान बनी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भारत सरकार से अपील की है कि इराक में फँसे राज्य के निवासियों सहित सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Posted on 20 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भारत सरकार से अपील की है कि इराक में फँसे राज्य के निवासियों सहित सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रभावी कदम उठाए जाएं। इन्हें सुरक्षित निकाले जाने तक इराक में इनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी करायी जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इराक में फँसे राज्य के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
यह जानकारी देते हुए आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री यादव ने केन्द्र सरकार से यह अनुरोध भी किया है कि इराक में फँसे अन्य प्रदेशों के नागरिकों विशेषकर केरल राज्य की नर्सों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके खाने-पीने एवं रहने की समुचित व्यवस्था भी करायी जाए। इनमें से जो लोग भी वापस आना चाहते हैं, उनको सुरक्षित वापस लाने की त्वरित एवं प्रभावी पहल भारत सरकार द्वारा की जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा

Posted on 20 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि चकगंजरिया परियोजना के विकास के फलस्वरूप मेट्रो फण्ड के लिए लगभग 3670.00 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि चकगंजरिया फार्म से पशुपालन विभाग अपनी परिसम्पत्तियां आगामी अक्टूबर माह तक वैकल्पिक स्थान पर अवश्य पुर्नस्थापित करा दें। उन्होंने कहा कि आई0आई0आई0टी0 तथा आई0टी0 सिटी का शिलान्यास आगामी जुलाई माह तक मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा अवश्य करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि चकगंजरिया फार्म को ग्रीन प्रोजेक्ट के रूप में विकसित कर सामाजिक गतिविधियों के लिए अनुकूल   उपयुक्त वातावरण बनाया जाय।
मुख्य सचिव आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में सी0जी0सिटी परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को आधुनिक एवं विश्व स्तरीय परियोजना के रूप में विकसित किये जाने हेतु परियोजना से संबंधित विभागों के वास्तुविेदों  का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाय।
प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकान्त ने परियोजना के विकास के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा  तैयार की गई डी0पी0आर0 का प्रस्तुतीकरण करते हुए अवगत कराया कि परियोजना में प्रस्तावित ग्रीन कनेक्टर सामाजिक गतिविधियों का एक उत्तम केन्द्र हेागा इस ग्रीन कनेक्टर पर ओवरब्रिज और अण्डरपास भी बनाये जायेंगे जिससे कि यातायात आदि का इस पर कोई प्रभाव न पडे़। उन्होनंे बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पर्यावरण एवं प्रदूषण विभाग द्वारा अनापत्ति पहले ही प्रदान की जा चुकी है।
मुख्य सचिव द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई डी0पी0आर0 का अनुमोदन प्रदान किया गया तथा अपेक्षा की गई की परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करायें जाएं। परियोजना के डी0पी0आर0 के अनुमोदन के साथ ही परियोजना के कार्य तेजी से किये जा सकेंगे।
बैठक में प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, श्री नीरज गुप्ता, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री बी0एस0 भुल्लर, सचिव आवास श्री राजीव अग्रवाल, सचिव वित श्री मुकेश मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां विमेन पाॅवर लाइन 1090 की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि

Posted on 20 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां विमेन पाॅवर लाइन 1090 की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रदेश व्यापी इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने राज्य के सभी विद्यालयों/महाविद्यालयों में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिससे विषम परिस्थितियों में वे अपनी रक्षा स्वयं भी कर सकें।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई समीक्षा के दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री ए.एल. बनर्जी एवं पुलिस महानिदेशक कार्यालय में स्थापित महिला सेल की प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक सुश्री सुतापा सान्याल भी मौजूद थी। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी अपराधों पर की जा रही कार्यवाही के प्रभावी एवं नियमित अनुश्रवण के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों पर पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से निर्णय लिए जाएं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक प्रभारी महिला सेल को समय-समय पर 1090 दफ्तर का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे विमेन पाॅवर लाइन द्वारा सम्पादित किए जा रहे कार्याें की गुणवत्ता भी परखी जा सकेगी।
गौरतबल है कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की गरिमा बनाए रखने तथा उन्हें हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश पहले ही अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं को अंजाम देने वालों के विरूद्ध कठोरता से कार्यवाही करने के लिए सभी जनपदों में महिला हेल्पलाइन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने महिला हेल्पलाइन की माॅनीटरिंग स्वयं वरिष्ठ अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों द्वारा किए जाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2014
M T W T F S S
« May   Jul »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in