Categorized | लखनऊ.

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. में सी.एम.एस. के 45 छात्र प्रथम आठों स्थान सी.एम.एस. की झोली में

Posted on 20 June 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा’’ में लखनऊ में ‘प्रथम आठ स्थानों’ पर कब्जा जमाकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है एवं विद्यालय के गौरवमयी इतिहास को बरकरार रखा है। देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. के 45 छात्रों ने बाजी मारी है, जिसमें प्रथम आठों स्थान पर सी.एम.एस. छात्र रहे हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के छात्र पंकज कुमार ‘सिटी टाॅपर’ रहे जबकि इसी कैम्पस के सुजय अग्रवाल व अनन्त कुमार सिंह ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया है। इसी प्रकार लखनऊ में चैथे स्थान पर सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र रिषभ सिंह रहे हैं जबकि पाँचवाँ, छठाँ, सातवाँ व आठवाँ स्थान सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के छात्रों क्रमशः पल्लव अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, कुशल कुमार एवं कार्तिक मित्तल ने अर्जित किया है। इस प्रकार सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर विद्यालय के गौरवमयी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में
आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्रों की बदौलत ही पूरे विश्व में सी.एम.एस. की एक अलग पहचान बनी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in