Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आजम खां पर हमला बोलते हुए कहा कि आजम खां स्वयं अपने और अपनी सरकार का भट्ठा बैठा रहे है।

Posted on 20 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आजम खां पर हमला बोलते हुए कहा कि आजम खां स्वयं अपने और अपनी सरकार का भट्ठा बैठा रहे है। भाजपा ने 73 सांसदों को जीत हासिल की है और समाजवादी पार्टी एक भी कार्यकर्ता को नही जिता पाई। केवल अपना परिवार को बेईमानी करके बचा पाई।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी से सदन के बाहर और सदन के भीतर निपटने मे सक्षम है। डा0 बाजपेयी ने कहा आप(आजम खां) और आप की पार्टी (सपा) को आइना दिखाना चाहता हूॅ कि इस सरकार मे “जनता त्रस्त - अपराधी मस्त“ सपा अपराधियों को पूर्ण संरक्षण प्रदान करती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पेड़ पर टंगी है। आजम खां जी भाजपा को गीदड़ भभकी देने की बजाय गृह, बिजली, कृषि, युवा कल्याण विभाग, गन्ना चीनी मिल विभाग मुख्यमंत्री के पास है, उन्हीं की सबसे खराब हालत है, यह सीख अपने मुख्यमंत्री को दे न की भाजपा को। कानून व्यवस्था, बिजली संकट, किसान आत्महत्या, बेरोजगारी, गन्ना किसानों का भुगतान नही हुआ ।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि मा0 मुलायम सिंह जी व मुख्यमंत्री जी अपने चेलों को समझाये कि कथनों की नूरा कुश्ती को छोड़कर अपने कार्यो पर ध्यान दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in