Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां विमेन पाॅवर लाइन 1090 की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि

Posted on 20 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां विमेन पाॅवर लाइन 1090 की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रदेश व्यापी इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने राज्य के सभी विद्यालयों/महाविद्यालयों में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिससे विषम परिस्थितियों में वे अपनी रक्षा स्वयं भी कर सकें।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई समीक्षा के दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री ए.एल. बनर्जी एवं पुलिस महानिदेशक कार्यालय में स्थापित महिला सेल की प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक सुश्री सुतापा सान्याल भी मौजूद थी। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी अपराधों पर की जा रही कार्यवाही के प्रभावी एवं नियमित अनुश्रवण के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों पर पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से निर्णय लिए जाएं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक प्रभारी महिला सेल को समय-समय पर 1090 दफ्तर का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे विमेन पाॅवर लाइन द्वारा सम्पादित किए जा रहे कार्याें की गुणवत्ता भी परखी जा सकेगी।
गौरतबल है कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की गरिमा बनाए रखने तथा उन्हें हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश पहले ही अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं को अंजाम देने वालों के विरूद्ध कठोरता से कार्यवाही करने के लिए सभी जनपदों में महिला हेल्पलाइन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने महिला हेल्पलाइन की माॅनीटरिंग स्वयं वरिष्ठ अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों द्वारा किए जाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in