Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा

Posted on 20 June 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि चकगंजरिया परियोजना के विकास के फलस्वरूप मेट्रो फण्ड के लिए लगभग 3670.00 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि चकगंजरिया फार्म से पशुपालन विभाग अपनी परिसम्पत्तियां आगामी अक्टूबर माह तक वैकल्पिक स्थान पर अवश्य पुर्नस्थापित करा दें। उन्होंने कहा कि आई0आई0आई0टी0 तथा आई0टी0 सिटी का शिलान्यास आगामी जुलाई माह तक मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा अवश्य करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि चकगंजरिया फार्म को ग्रीन प्रोजेक्ट के रूप में विकसित कर सामाजिक गतिविधियों के लिए अनुकूल   उपयुक्त वातावरण बनाया जाय।
मुख्य सचिव आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में सी0जी0सिटी परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को आधुनिक एवं विश्व स्तरीय परियोजना के रूप में विकसित किये जाने हेतु परियोजना से संबंधित विभागों के वास्तुविेदों  का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाय।
प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकान्त ने परियोजना के विकास के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा  तैयार की गई डी0पी0आर0 का प्रस्तुतीकरण करते हुए अवगत कराया कि परियोजना में प्रस्तावित ग्रीन कनेक्टर सामाजिक गतिविधियों का एक उत्तम केन्द्र हेागा इस ग्रीन कनेक्टर पर ओवरब्रिज और अण्डरपास भी बनाये जायेंगे जिससे कि यातायात आदि का इस पर कोई प्रभाव न पडे़। उन्होनंे बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पर्यावरण एवं प्रदूषण विभाग द्वारा अनापत्ति पहले ही प्रदान की जा चुकी है।
मुख्य सचिव द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई डी0पी0आर0 का अनुमोदन प्रदान किया गया तथा अपेक्षा की गई की परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करायें जाएं। परियोजना के डी0पी0आर0 के अनुमोदन के साथ ही परियोजना के कार्य तेजी से किये जा सकेंगे।
बैठक में प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, श्री नीरज गुप्ता, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री बी0एस0 भुल्लर, सचिव आवास श्री राजीव अग्रवाल, सचिव वित श्री मुकेश मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in