Categorized | लखनऊ.

व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत पाँच लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी

Posted on 04 June 2014 by admin

उ0प्र0 सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में वाणिज्य कर विभाग उ0प्र0 में पंजीकृत व्यापारियों को व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना अन्तर्गत अब 5 लाख रूपये की धनराशि प्रदत्त की जा रही है। इससे पूर्व 04 लाख रूपये इस योजना के अन्तर्गत प्रदान किये जाते थे।
वाणिज्य कर आयुक्त कार्यालय  से प्राप्त सूचना के अनुसार 31 मार्च, 2013 से 30 मार्च, 2014 तक की अवधि में व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के 17 मामलों में पांच लाख रू0 बीमा राशि की दर से  कुल 85 लाख रूपये की धनराशि का भुगतान बीमा कम्पनी द्वारा मृत व्यापारियों के आश्रितों को किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in