Categorized | लखनऊ.

सपा सरकार के तानाशाही के विरोध में भाजपा ने फूंका सरकार का पुतला

Posted on 23 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुये हमले की कड़ी निन्दा करते हुये लखनऊ महानगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग चैराहे पर उ.प्र. सरकार का पुतला फूंककर अपना  विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गुण्डगर्दी नही चलेगी नही चलेगी, जो सरकार निकक्मी है वह सरकार बदलनी है, के नारे लगाते हुये सपा सरकार को तानाशाही सरकार बताया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा हुये हमले के विरोध में रविवार को महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व मंे सैकड़ों कार्यकर्ता नगर कार्यालय कैसरबाग पर एकत्र हुये नारेबाजी करते हुये कैसरबाग चैराहे पर उ.प्र. सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस प्रशासन सरकार का पुतला फूंकने के खिलाफ था परन्तु कल हुयी घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता उत्तेजित थे और उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला  फूंककर सरकार को चेतावनी दी अगर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुयी तो भाजपा कार्यकर्ता शान्त नही बैठेंगे।
महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि सपा सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज को गुण्डई के दम पर दबा नही सकती है जब आईबी ने ऐलर्ट किया है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालयों पर आतंकी हमले हो सकते हैं वहीं भाजपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला निन्दनीय है और पुलिस प्रशासन के दम पर हुये हमले की भाजपा लखनऊ महानगर घोर निन्दा  करती है। भाजपा कार्यालय पर किये गये हमले में शामिल सपा कार्यकर्ताओं पर सरकार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उनकी गिरफ्तारी की जाये। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है प्रदेश में अपराध, लूट, बलत्कार, डकैती, अपहरण, फिरौती, महिला उत्पीड़न जोरों पर है। आये दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं से उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।
पुतला फूंकने वालों में विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी, मान सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, त्रिलोक सिंह अधिकारी, रागिनी रस्तोगी, विनोद तिवारी अप्पू, आनन्द द्विवेदी, सुनील मिश्रा, अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, आनन्द मौर्या, टिंकू सोनकर, संतोष राय, अशोक तिवारी, डा. विवेक सिंह चैहान, रामशंकर राजपूत, पुष्पा सिंह चैहान, बीना गुप्ता, सरोज कुमारी, सुमन शुक्ला, गीतारानी गौतम, छाया सिंह, विनोद बाजपेयी, अमित गुप्ता, रमेश तूफानी, दिलीप श्रीवास्तव, पी.एन. सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विकास मिश्रा, गणेश कनौजिया, सुधीर श्रीवास्तव, देवजीत पाण्डेय, अजय सोनकर, योगेन्द्र पटेल, मुकेश रस्तोगी, विनोद कुमार कल्लू, राजेश सिंह गब्बर, लखविन्दरपाल सिंह, रजनीश गुप्ता, साकेत शर्मा, गुड्डू यादव, अंजूराम चन्दानी, स्नेहप्रभा सिंह, कुन्ती श्रीवास्तव, शिवम सोनकर, गीता चैबे, जया शुक्ला, वी.के. धवन, सुदर्शन भारती, विमला गुलहरे, अंजनी सिंह, गणेश वर्मा, शकुन्तला निगम, नीज कटियार,  राघवराम तिवारी, नीलम प्रजापति, पी.एन. खन्ना आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in