Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने सी0पी0एम0टी0 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Posted on 23 June 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सी0पी0एम0टी0 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रश्न पत्र लीक की जांच सी0वी0आई0 से करने की मांग की है क्योकि एस0टी0एफ0 की जांच दोषियों के राजनैतिक संरक्षणदाताओं को बचाने का काम करेगी।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि सी0पी0एम0टी0 की परीक्षा में एक लाख से ज्यादा परिक्षार्थी शामिल होने वाले थे। परीक्षार्थी दूर-दराज से सेन्टरों पर अपने परिजनों के साथ पहुॅचे थे। ऐसे में परीक्षार्थीयों की मानसिक, आर्थिक और शरीरिक यन्त्रणा की दोषी परीक्षा कराने वाली संस्था और प्रदेश सरकार है।
डाॅ बाजपेयी ने प्रदेश सरकार से पूछा कि आखिर वो कौन से कारण थे और किसके निर्णय से प्रश्न पत्रों को बिना सी0सी0टी0वी0 लगे बैकों के स्ट्रांग रूम में रखा गया ? जबकि प्रश्न पत्र सरकारी ट्रेजरी के  स्टांग रूम रखे जाने की परम्परा और नियम है।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि इस प्रक्रिया में शामिल रजिस्ट्रार,परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य अधिकारी , कर्मचारी की पहचान कर उन पर कार्यवाही हो।
डाॅ0 बाजपेयी ने  मांग किया कि प्रवेश परीक्षा मे शामिल होने वाले छात्रों को स्लीपर अथवा बस का किराया (जो अधिक हो) और सेन्टर वाले शहर में रूकने व भोजन का खर्चा प्रदेश सरकार दे जो बाद में दोषियों से वसूला जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in