बेरोकटोक जारी है हरे पेड़ों की कटाई

Posted on 23 June 2014 by admin

जिले में बेरोकटोक हरे पेड़ों की कटाई जारी है। पुलिस और वन विभाग महकमा उदासीन बना हुआ है। इन दोनों महकमों की मिली भगत से ही हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जिले के अलग-अलग स्थानों पर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक हर थाने में हरे पेड़ों की कटाई की फीस निर्धारित है । पेड़ों को काटने वाले ठेकेदार पेड़ों की कटाई से पहले फीस थाने में पहुंचा देते है। और उसके बाद बेधड़क होकर पेड़ों की कटाई करते है। पेड़ों की अन्धाधुन्ध कटाई से पर्यावरण विभाग भी अनभिज्ञ बना हुआ है। वन विभाग से ठेकेदार हरे पेड़ों को सूखा पेड़ दिखाकर रिष्वत देकर कटाई की परमिट प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह से हरे पेड़ों की कटाई चलती रही तो, वह दिन दूर नही जब पेड़ की छांव में बैठने व षुद्ध हवा के लिए लोगों को तरसना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in