लोकवाणी केन्द्रों से आम जनता को नही मिल पा रहा लाभ

Posted on 23 June 2014 by admin

भले ही सरकार द्वारा लोकवाणी केन्द्र लोगों की समस्याओं को देखते हुए खुलवा दिया गया लेकिन आमजनता को लोकवाणी का लाभ अधिकारियों की षिथिलता के वजह से मिलता नजर नही आ रहा है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाॅवों को लोकवाणी केन्द्रों का लाभ नही मिल पा रहा है। षिकायतों के बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों को आय, जाति, निवास जैसे जरूरी प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए तहसील को चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए सरकार ने ई-डिस्ट्रिक्ट व्यवस्था लागू कर न्याय पंचायत स्तर पर लोकवाणी केन्द्रों की स्थापना की है। बावजूद इसके तहसील क्षेत्र के गोसाईगंज व दोस्तपुर थानों में पड़ने वाले गाॅवों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोकवाणी संचालक लोगों को यह कहकर वापस कर देते है कि इन दोनों थाना क्षेत्र की फीडिंग नहीं हुई है। ग्रामीण इस बात की षिकायत कई बार तहसील स्तर के अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in