Archive | April 21st, 2018

राज्यपाल ने इमाम हुसैन के विलादत की मुबारक दी

Posted on 21 April 2018 by admin

रौजा काजमैन में जश्ने फातहे कर्बला में शिरकत की

लखनऊ: 21 अप्रैल, 2018

img-20180420-wa00231 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने रौजा काजमैन में आयोजित ‘जश्ने फातहे कर्बला’ में शिरकत की और सभी श्रद्धालुजन को इमाम हुसैन के यौमे विलादत की बधाई दी। इस अवसर पर मौलाना आगा रूही, मौलाना इरशाद अब्बास, मौलाना सदफ जौनपुरी, कुलपति किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रो0एम0एल0 भट्ट व बड़ी संख्या में इमाम हुसैन के चाहने वाल उपस्थित थे। महफिल में शायरों ने इमाम हुसैन की शान में कसीदे पढ़े। राज्यलान ने समारोह में मेधावी छात्रा सुश्री फरवा नकवी व दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी अमन रिजवी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा कुलपति प्रो0एम0एल0 भट्ट को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिये स्मृति चिन्ह व शाॅल दे कर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इमाम हुसैन का व्यक्तित्व ऐसा है कि वे केवल मुस्लिम कौम तक सीमित नहीं हैं। सारे विश्व में इमाम हुसैन के चाहने वाले हैं, जो उनके प्रति अपार श्रद्धा रखते हैं। राज्यपाल ने महात्मा गांधी, रवीन्द्रनाथ टैगोर, डा0 राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व राज्यपाल सरोजनी नायडू व अन्य प्रबुद्ध जनों के इमाम हुसैन के प्रति उद्धगार को उद्धत किये। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी सच्चाई और इंसानियत के लिये थी जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
श्री नाईक ने कहा कि जश्ने फातहे कर्बला के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राजधानी में एकता और सद्भाव का संदेश पूरे देश में जायेगा। लखनऊ की गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल बनी रहे इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो। उत्तर प्रदेश में कुछ अच्छा होता है तो उसका असर पूरे देश पर पड़ता है। सबसे बड़ी आबादी वाला यह प्रदेश केवल विश्व के तीन देश से छोटा है। उन्होंने कहा कि इंसान को इंसान से जोड़ने, अपसी दूरी को कम करने तथा एकता की भावना को और मजबूत करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मौलाना आगा रूही ने स्वागत भाषण दिया और लखनऊ के सद्भाव के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा राज्यपाल का सम्मान हजरत अली के भाषण संग्रह ‘नहजुल बलागा’ की हिन्दी प्रति, शाॅल व स्मृति चिन्ह दे कर किया।

Comments (0)

वर्तमान सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के सिद्धान्त पर बिना किसी भेदभाव के जनता के विकास और कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है: मुख्यमंत्री

Posted on 21 April 2018 by admin

वर्तमान सरकार अमेठी और रायबरेली का चतुर्मुखी विकास सुनिश्चित कर रही है

31प्रदेश सरकार जनता के विकास और कल्याण के लिए समर्पित

फसल ऋण के बोझ से त्रस्त प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को राहत देने के लिए ऋण मोचन योजना लागू की गई

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण गरीबों के लिए बड़ी संख्या में आवास बनाये जा रहे हंै

पूरे प्रदेश को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर स्वच्छ शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है

राज्य सरकार जाति, धर्म और तुष्टीकरण की नीति से ऊपर उठ कर ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर अमल कर रही है

विकास तभी सम्भव होगा जब इसे संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठ कर किया जाए

पूर्ववर्ती सरकार ने रायबरेली में एम्स स्थापना की मात्र घोषणा की, वर्तमान सरकार द्वारा इस संस्थान की स्थापना पर कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है

रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र जमीन उपलब्ध करायेगी

मुख्यमंत्री ने रायबरेली में जनसभा को सम्बोधित किया
4
लखनऊ: 21 अप्रैल, 2018: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मार्ग पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के जनता के विकास और कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब यह कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से नज़र आने लगे हंै।
मुख्यमंत्री जी आज रायबरेली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। अमेठी और रायबरेली में वर्तमान सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल घोषणाएं कीं, जबकि वर्तमान सरकार अमेठी और रायबरेली का चतुर्मुखी विकास सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश सरकार जनता के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है।
योगी जी ने कहा कि सत्ता संभालते ही उन्होंने फसल ऋण के बोझ से त्रस्त प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को राहत देने के लिए ऋण मोचन योजना लागू की। इस योजना से रायबरेली के भी किसान बड़ी संख्या में लाभान्वित हुये हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण गरीबों के लिए बड़ी संख्या में आवास बनाये जा रहे हंै। इस योजना के तहत अब तक नौ लाख गरीबों को आवास दिये जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूरे प्रदेश को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर स्वच्छ शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के कुछ जिले खुले में शौच से मुक्त घोषित भी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जाति, धर्म और तुष्टीकरण की नीति से ऊपर उठ कर ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर अमल कर रही है। विकास तभी सम्भव होगा जब इसे संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठ कर किया जाए।8
रायबरेली में प्रस्तावित एम्स का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने इस संस्थान की मात्र घोषणा की थी, इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया था। अब इस संस्थान को प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इसके लिए जमीन देगी और शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है, प्रदेश सरकार इसके लिए भी शीघ्र जमीन उपलब्ध करायेगी। इन सभी परियोजनाओं से अब तक विकास से वंचित रहे रायबरेली जिले का तेजी से विकास होगा और साथ ही लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
कार्यक्रम को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

Comments (0)

रायबरेली में कमल खिलने का संदेश - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 21 April 2018 by admin

लखनऊ 21 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी ने रायबरेली में विशाल जनसैलाब के साथ कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष केा उनकी करनी के लिए आइना दिखाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी को सुनने के लिए चिलचिलाती धूप में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने रायबरेली के जीआईसी ग्राउण्ड में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज रायबरेली भाजपा मय है, 2019 में रायबरेली मे कमल खिलने का यह संकेत है। मा. नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश सबका साथ- सबका विकास के पथ पर चल पड़ा है। अमेठी और रायबरेली भी इस बार भाजपा के रंग में रंगेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी सभी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि रायबरेली के विकास के लिए प्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोडेगी।
परिवर्तन संकल्प रैली में उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह, ब्रजेश पाठक, नन्द गोपाल नंदी, रीता बहुगुणा जोशी, स्वामी प्रसाद मौर्य, अनुपमा जायसवाल, स्वाती सिंह, सुरेश पासी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दूबे, प्रदेश सहमीडिया सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, तरूणकान्त त्रिपाठी, जिला प्रभारी हीरो बाजपेई, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के साथ जिलापंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सुमन सिंह उनके भाई एंव 6 ब्लाक प्रमुख समेत 35 जिलापंचायत सदस्य , 2100 ग्राम प्रधान तथा सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Comments (0)

मोदी सरकार को बधाई, ऐतिहासिक निर्णय से बलात्कारियों को मिलेगी फाँसी - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 21 April 2018 by admin

लखनऊ 21 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म मामलों में मोदी सरकार के कठोर निर्णय पर बधाई दी। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि दुष्कर्म से सिर्फ देह ही आहत नहीं होती वरन उसकी सोच, मन और आत्मा भी आहत होती है। दुष्कर्म के मामलों में प्रभावी प्रतिरोधक स्थापित करने और लड़कियों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए केन्द्रीय मंत्रि मण्डल द्वारा 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों को अदालत से मौत की सजा देने संबन्धी अध्यादेश ऐसे कुकृत्य के गुनहगारों के मन में भय पैदा करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अपराधिक कानून संशोधन में आईपीसी, साक्ष्य कानून, अपराधिक प्रक्रिया संहिता और प्रोटेक्शन आॅफ चिल्डेªन फ्राम सैक्सुअल आॅफेन्स पाॅक्सो में संशोधन के प्रावधान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चियों की अस्मिता के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की है। कैबिनेट ने 12 वर्ष से कम आयु की बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में फांसी की सजा पर मुहर लगाई है। 16 वर्ष से कम आयु की बच्चियों के साथ दुराचार में न्यूनतम सजा 10 वर्ष कारावास से बढाकर 20 वर्ष की गई है। वहीं 16 से कम आयु की किशोरी से सामूहिक बलात्कार के मामलों में दोषियों को शेष जीवन तक की कैद का प्रावधान किया गया।
डाॅ. पाण्डेन ने कहा कि दुष्कर्म से आहत वेदना भयावह होती है। बलात्कार से बच्चियों को आहत करने वालों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए, इसकी प्रतिक्षा लम्बे समय से देश को थी। कठोर दण्ड विधान से ही अपराधियों में भय पैदा होता है। मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कैबिनेट से ‘‘पाॅक्सो‘‘ एक्ट में संशोधन को पास कराकर बच्चियों के गुनहगारों को फाँसी के तख्ते तक लटकाने का रास्ता साफ किया है। वर्षो पुराना देश का इंतजार समाप्त हुआ है। बच्चियों को सुरक्षा व न्याय दिलाने के मामले मोदी सरकार का यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 21 April 2018 by admin

लखनऊ 21 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 21 अप्रैल को सायं 8ः40 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ से इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुॅचेगें।
प्रदेश अध्यक्ष 22 अप्रैल को अपरान्ह 11 बजे आर.के.जी.आई.टी. कालेज मेरठ रोड, गाजियाबाद में राष्ट्रीय महिला मोर्चा प्रशिक्षण महाशिविर में सहभागिता करेंगे तथा पूर्वान्हन 3ः30 बजे ग्राम इलाबादमंडैया-अटोलाके पास (हापुड-किठोर मार्ग पर) मेरठ में प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह जी के पिता जी के शोक सभा में सम्मिलत होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सायं 4ः30 हापुड़ में भाजपा कोर गुप की बैठक तथा रात्रि 8 बजे श्री दिनेश गोयल जी के आवास पर गाजियाबाद भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में सहभागिता करेगें।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 23 अप्रैल सुबह 7ः30 बजे एसी एक्प्रेस द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ पहुॅचेगे तथा 8 बजे ए/5 दिलकुशा कालोनी लखनऊ आवास पहुॅंचेगे।

Comments (0)

अपनी विफलता के लिए कब तक कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराते रहेंगे

Posted on 21 April 2018 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा आज रायबरेली में दिये गये बयान कि ‘‘उ0प्र0 गुण्डों के नाम से जाना जाता था’’ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि श्री अमित शाह ने जिस तरह से श्री राम और श्री कृष्ण की पवित्र पावन धरती पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए उ0प्र0 प्रदेश की करोड़ों जनता का अपमान किया है, इसके लिए श्री शाह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज जारी बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अजय सिंह विष्ट उर्फ आदित्यनाथ एक रैली की बिजली न संभाल पाये वह प्रदेश की बिजली व्यवस्था क्या संभालेंगे और अपनी विफलता के लिए कब तक कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराते रहेंगे। जबकि विगत लगभग दो दशकों से अधिक समय से गैर कांग्रेसी सरकारें प्रदेश में सत्तासीन हैं।
श्री हैदर ने कहा कि रायबरेली के जीआईसी मैदान में जनता ने पंचवटी निवास की पोल खोल कर रख दी है। जहां मैदान को खचाखच भरने की बड़ी-बड़ी डींगें हांकी जा रही थीं वहां आज ज्यादातर कुर्सियां और मैदान खाली पड़ा रहा।
प्रवक्ता ने कहा कि रायबरेली की जनता ने गांधी परिवार के प्रति विश्वास और निष्ठा दिखाते हुए ही पंचवटी निवासियों को विभिन्न पदों पर निर्वाचित किया था अगर उनमें तनिक भी हिम्मत है तो वह सभी अपने पदों से इस्तीफा देकर जनता के बीच जायें और पुनः निर्वाचित होकर दिखायें वरना यह साफ हो जायेगा कि वह सभी सिर्फ कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की बदौलत ही पदों पर पहुंच पाये। जिस रायबरेली की जनता ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को अपने परिवार की तरह माना है और मान रही है वह अपने साथ हुए इस तरह का धोखा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इन्हें आने वाले समय में अवश्य सबक सिखायेगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2018
M T W T F S S
« Mar   May »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in