Archive | April 18th, 2018

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में डलने लगी आहुतियाँ

Posted on 18 April 2018 by admin

अनुष्ठान - भण्डारा - भागवत् व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ

हजारों की संख्याओं में भक्तगण हुये कलष यात्रा में शामिल

rawatpura-6श्री रावतपुरा सरकार धाम, तहसील-लहार, जिला-ग्वालियर (मध्यप्रदेष) में विशाल एवं वृहद सामाजिक कुंभ हुआ प्रारंभ। संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज ‘‘रावतपुरा सरकार’’ ने अपना आर्शीवाद रूपी वचन में कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें सामाजिक कंुभ में भक्तों और जनता की सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है आज 18 अप्रैल को विष्णु जी का जन्मदिन है। यह सामाजिक कुंभ कई कारणों से बहुत दिन से टलता रहा है भगवान की इच्छा से हमें और हमारे भक्तों को सामाजिक कंुभ को स्वीकार्य करना पड़ा।
उन्होनें कहा कि जब धर्म की बात आती है तो कुछ कठिनाईयाँ भी आती है। हनुमान जी की कृपा से 20 दिन में पूरी तैयारियाँ हो गयी है। यह 10वां यज्ञ है हमें पूरे 12 यज्ञ करने है एक तो महाराष्ट्र में होगा और दूसरा नर्मदा के किनारे। आप लोग सेवा का महत्व सीखना चाहते हों तो यह तो सिख धर्म के भक्तों से या फिर अमरनाथ के भक्तों से, सेवा का फल अलग होता है। हर एक को सेवाभावी होना चाहिये। आप इस सामाजिक कुंभ में नियमित, अनुशासित, सादगी और अच्छे व्यवहार से कार्य करें और एक सूत्रीय सूत में बंधकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें।
आज प्रातः संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज ‘‘रावतपुरा सरकार’’ द्वारा प्रातः 9.00 बजे गोविन्दाकल्याण मण्डपम्् मे कलश पूजन, गणेश पूजन, वरूण पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रो द्वारा पूजाअर्चन वनारस से आये पं. सुनील त्रिवेदी ने सर्वप्रथम कलश का पूजन, शालीग्राम जी का महाभिषेक एवं 501 पंडितो द्वारा पूजन किया गया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ शाला पहुंची। यज्ञ शाला यज्ञ आरंभ होने से पूर्व करीब 1008 कलश लेकर श्रद्धालु जन यज्ञशाला पहंुचे। अवसर पर संत शिरोमणिश्री रविशंकर जी महाराज ‘‘रावतपुरा सरकार’’ भी सबसे आगे कलश सिर पर रखकर चल रहे थे। उन्होने हजारों भक्तजनों के साथ यज्ञ शाला की परिक्रमा की। गोविन्दा कल्याण मण्डपम्् से यज्ञ शाला स्थल पहंुचने के बाद भी श्रुद्धालुओं की कतार करीब आधे घंटे तक लगी रही। महिलाओं की अच्छी भागीदारी होने पर भी कलश कम पड़ गये। तब श्रद्धालुओं ने लोटो का उपयोग कर कलश यात्रा में शामिल हुये।
108 कुंडीय यज्ञ शाला में आज पं. ललितशास्त्र आर्चन एवं गणेश शास्त्र आर्चन द्वारा वैदिक पद्धति से पूजन अर्चन कर यज्ञ का शुभारंभ किया। आचार्य पं. नारायण उपाध्याय ने बताया कि सुबह 11 बजे वैद उच्चारण के साथ यज्ञ प्रांरभ हुआ जिसमें लक्ष्मीनारायण यज्ञ में 121 यजमान शामिल रहे। मुख्य यजमान यूजीसी के चेयरमेन डाॅ. डी पी सिंह सपरिवार यज्ञ में शामिल हुये। दोपहर 2 बजे के बाद भगवात यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें 108 यजमान शमिल रहे।
प्रातः वंसुधरा लोक कला कृषक संस्थान ग्रुप सागर डाॅ. मनोज मिश्रा ने अपनी टीम के कलाकारों द्वारा दीपावली एवं मोनिया नृत्य के द्वारा श्रीमद्् भागवत कथा के उपदेशो को 1 घंटे में सम्पूर्ण भागवत को अपनी कथा और नृत्य कला द्वारा भक्तजनों के समक्ष रखा।
युवराज मेले का आर्कषण का केन्द्र बना
युवराज कोई साधारण भैंसा नहीं है इसका बीज एक स्खलन के लिए अपने मालिक को 1,50,000 रुपये लाता है। मुर्रा नस्ल के 9-वर्षीय भैंसा ने 20 लीटर दूध, 10 किलो फल, 6 किलो दाना व सर्दी में 500 ग्राम काजू और बादाम खाता है। दिन में इसको को दो बार स्नान कराया जाता है वह तेल से मालिस की जाती है। 5 किमी. प्रतिदिन पैदल चलाया जाता है। इसके द्वारा पैदा किये बच्चे13 से 19 लीटर दूध देते है। और वह 3 से 9 लाख में बिकते हैं।
युवराज को देखने के लिये घर परदेश और विदेश से लोग आते है। 4 लोग युवराज की सेवा में लगे रहते हंै। इसके सीमन वीर्य से हम साल में 70 से 90 लाख रूपये कमा लेते है। पूरे विश्व में यह नं. 1 का भैंसा माना गया है। पिछले साल हरियाणा में करनाल के एक मवेशी मेले में एक किसान ने युवराज खरीदने के लिए 9 करोड़ रुपये क ीपेशकश की लेकिन करमवीर सिंह इसे लेने से इनकार कर दिया। करमवीर ने कहा कि उसे मैनें सात साल पहले 54,000 रुपये में खरीदा था। उसने मुझे लाखों रुपये दिए हैं और भावनात्मक संबंध भी हैं मैंउसे किसी भी कीमत के लिए नहीं बेच सकता हूं। युवराज का वजन 1500 किलोग्राम है और यह 5 फीट और 7 इंच लंबा है। वह अपने महत्वपूर्ण आंकड़ों के लिए 24 बार राष्ट्रीय पशुधन चैंपियन रहे हैं। कमरवीर सिंह और इसका परिवार इस युवराज से काफी प्रेम करते है और इसे अपने परिवार का सदस्य मनाते है। सामाजिक कुंभ में आज हजारों भक्तजनों एवं क्षेत्रीय जनता में युवराज को लेकर भारी उत्साह रहा।

कई विषिष्ठजन हुये सामाजिक कंुभ में षामिल
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतव्रत चतुवर्दी, मुकेश नायक एवं उत्तर प्रदेश के एमएलसी प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर, पूर्व विधायक राकेश चैधरी, वरिष्ठ नेता डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने भी सामाजिक महाकंुभ में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर उन्होने संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज ‘‘रावतपुरा सरकार’’ से भेंट की।

गुरूवाणी एवं कबीर गायन में हजारों भक्तों ने कीशिरकत
आज सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत भाई करतार सिंह द्वारागुरूवाणी एवं आभास एवं श्रेयास जोशी कबीर गायन भीकिया गया। रासलीला वृंदावन के रासाचार्य डाॅ. देवकीनंदन शर्मा की मंडली द्वारा की गयी।

डाकघर का हुआ लोकार्पण
संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज ‘‘रावतपुरा सरकार’’ ने आज रावतपुरा पुलिस थाने के बगल में डाकघर कालोकार्पण किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Comments (0)

ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत तक लेकर जाएंगे मोदी व योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं

Posted on 18 April 2018 by admin

लखनऊ 18 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, निकाय एवं पंचायत जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता ग्राम स्वराज अभियान मंे केन्द्र सरकार के 4 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के एक वर्ष की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के ग्राम पंचायत तक क्रियान्वयन एवं जनजागरण को लेकर चयनित ग्राम सभाओं में रात्रि प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ग्राम स्वराज अभियान की सतत समीक्षा कर रहे है। समीक्षा बैठकों में श्री बंसल ने कहा कि 14 अप्रैल डा0 भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती से प्रारम्भ हुए ग्राम स्वराज अभियान का उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित वर्ग के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में जनसहभागिता को बढ़ाना है, जिससे उनकी आर्थिक समृद्धि हो और वह खुशहाल हो सके। ग्राम स्वराज अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अभियान प्रमुख भी निश्चित किए गए है। संगठन ने 4465 ग्राम पंचायत चयनित करके रात्रि चैपाल के कार्यक्रम तय किए है।
बाबा साहब की जयंती से प्रारम्भ हुए ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत चलने वाले अभियानों में 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व आयोजित हुआ, जिसके अभियान प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह रहे। 18 अप्रैल से 5 मई तक रात्रि प्रवास एवं रात्रि चैपाल के तहत 4465 चयनित ग्राम पंचायतों में सांसद, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी सहित निकाय जनप्रतिनिधि गांव, गरीब, किसान के दर पर मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लेकर पहुंचेगे। रात्रि चैपाल अभियान में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं त्रयम्बक त्रिपाठी अभियान प्रमुख रहेंगे।
उज्जवला पंचायत 20 अप्रैल को प्रत्येक ब्लाॅक एवं नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित होगी जिसके अभियान प्रमुख प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर तथा विधायक नीलिमा कटियार है। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर प्रत्येक पंचायत पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा, जिसमें मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भाषण के सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। पंचायती राज दिवस में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं शंकर गिरि अभियान प्रमुख के तौर पर व्यवस्थाएं देख रहे है। 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति दिवस पर जिला स्तर पर सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसके अभियान प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य एवं कामेश्वर सिंह है। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं की जानकारी लेकर भाजपा जनता के बीच होंगे। इस अभियान के अभियान प्रमुख प्रदेश महामंत्री गोविन्द नाराणय शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता तथा त्रयम्बक त्रिपाठी रहेंगे।
किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन 2 मई को जिला व ब्लाक स्तर पर होगा जिसमें गोष्ठियांे के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर चर्चा तथा किसानों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। किसान कल्याण कार्यशाला के अभियान प्रमुख प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह एवं प्रदेश मंत्री देवेश कोरी रहेंगे। आजीविका एवं कौशल विकास मेला अभियान के प्रमुख प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि 5 मई को जिला तथा ब्लाक स्तर पर किसान, गरीब व बेरोजगारों को रोजगार एवं आय में बृद्धि की योजनाएं, कौशल विकास की महत्ता और योजनाओं में जनसहभागिता पर केन्द्रित होगी। इसके साथ ही सबका साथ-सबका विकास यात्रा के आयोजन से केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की गरीब, दलित, वंचित, किसान, नौजवान, महिला, बेरोजगारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचेंगी। सबका साथ-सबका विकास यात्रा सांसदों के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंचेगी।

Comments (0)

लगातार 15 मिनट बोल नहीं सकते है राहुल - राकेश त्रिपाठी

Posted on 18 April 2018 by admin

राहुल गांधी का 15 मिनट वाला बयान हास्यास्पद
लखनऊ 18 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने राहुल गांधी के संसद में 15 मिनट बोलने की चुनौती वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना पर्ची पढे़ लगातार 15 मिनट बोल ही नहीं सकते है। किसी भी जनसभा में या संसद की कार्यवाही में अबतक राहुल गांधी लगातार 15 मिनट नहीं बोल सके है। शोक संदेश लिखने के लिए भी राहुल गांधी को नकल करनी पड़ती है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी जी को चुनौती देना हास्यास्पद है। विपक्ष के हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही बाधित रही है। राहुल गांधी जी को संसद में बोलने से कांग्रेस ही रोक रही है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अमेठी में विद्यार्थियों के विकास से जुडे वाजिब प्रश्नों पर निरूत्तर राहुल गांधी मोदी जी और योगी जी पर जवाबदेही टालकर बचने का असफल प्रयास कर रहे थे जबकि राहुल जी को जबाब देना चाहिए कि आजादी के बाद अमेठी और रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सर्वाधिक गांधी परिवार ने ही किया है और देश में सबसे ज्यादा समय तक केन्द्र में सत्ता संचालन भी गांधी परिवार ने ही किया है, बावजूद इसके अमेठी और रायबरेली में बुनियादी सुविधाओं का अभाव क्यों रहा है। अमेठी और रायबरेली के विकास के लिए या समस्याओं के लिए समाधान के लिए राहुल जी ने कितनी बार मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को पत्र लिखे हैं या मिलकर समस्या समाधान का आग्रह किया है? राहुल गांधी सांसद के तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओ को उठाने में विफल रहे है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास की योजनाएं अमेठी और रायबरेली पहुॅचना शुरू हुई है। पिछले लोकसभा चुनावों में ही अमेठी में राहुल गांधी को कडी टक्कर मिली थी। जिससे कांगे्रस के किले के दरकने के संकेत मिल गए थे। आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों में हार सुनिश्चित देख राहुल गांधी जी बदहवासी में कुछ भी बोल रहे हैं। अमेठी और रायबरेली की जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2018
M T W T F S S
« Mar   May »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in