Categorized | Latest news

वर्तमान सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के सिद्धान्त पर बिना किसी भेदभाव के जनता के विकास और कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है: मुख्यमंत्री

Posted on 21 April 2018 by admin

वर्तमान सरकार अमेठी और रायबरेली का चतुर्मुखी विकास सुनिश्चित कर रही है

31प्रदेश सरकार जनता के विकास और कल्याण के लिए समर्पित

फसल ऋण के बोझ से त्रस्त प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को राहत देने के लिए ऋण मोचन योजना लागू की गई

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण गरीबों के लिए बड़ी संख्या में आवास बनाये जा रहे हंै

पूरे प्रदेश को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर स्वच्छ शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है

राज्य सरकार जाति, धर्म और तुष्टीकरण की नीति से ऊपर उठ कर ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर अमल कर रही है

विकास तभी सम्भव होगा जब इसे संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठ कर किया जाए

पूर्ववर्ती सरकार ने रायबरेली में एम्स स्थापना की मात्र घोषणा की, वर्तमान सरकार द्वारा इस संस्थान की स्थापना पर कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है

रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र जमीन उपलब्ध करायेगी

मुख्यमंत्री ने रायबरेली में जनसभा को सम्बोधित किया
4
लखनऊ: 21 अप्रैल, 2018: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मार्ग पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के जनता के विकास और कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब यह कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से नज़र आने लगे हंै।
मुख्यमंत्री जी आज रायबरेली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। अमेठी और रायबरेली में वर्तमान सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल घोषणाएं कीं, जबकि वर्तमान सरकार अमेठी और रायबरेली का चतुर्मुखी विकास सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश सरकार जनता के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है।
योगी जी ने कहा कि सत्ता संभालते ही उन्होंने फसल ऋण के बोझ से त्रस्त प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को राहत देने के लिए ऋण मोचन योजना लागू की। इस योजना से रायबरेली के भी किसान बड़ी संख्या में लाभान्वित हुये हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण गरीबों के लिए बड़ी संख्या में आवास बनाये जा रहे हंै। इस योजना के तहत अब तक नौ लाख गरीबों को आवास दिये जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूरे प्रदेश को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर स्वच्छ शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के कुछ जिले खुले में शौच से मुक्त घोषित भी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जाति, धर्म और तुष्टीकरण की नीति से ऊपर उठ कर ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर अमल कर रही है। विकास तभी सम्भव होगा जब इसे संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठ कर किया जाए।8
रायबरेली में प्रस्तावित एम्स का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने इस संस्थान की मात्र घोषणा की थी, इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया था। अब इस संस्थान को प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इसके लिए जमीन देगी और शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है, प्रदेश सरकार इसके लिए भी शीघ्र जमीन उपलब्ध करायेगी। इन सभी परियोजनाओं से अब तक विकास से वंचित रहे रायबरेली जिले का तेजी से विकास होगा और साथ ही लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
कार्यक्रम को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in