Categorized | लखनऊ.

अपनी विफलता के लिए कब तक कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराते रहेंगे

Posted on 21 April 2018 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा आज रायबरेली में दिये गये बयान कि ‘‘उ0प्र0 गुण्डों के नाम से जाना जाता था’’ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि श्री अमित शाह ने जिस तरह से श्री राम और श्री कृष्ण की पवित्र पावन धरती पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए उ0प्र0 प्रदेश की करोड़ों जनता का अपमान किया है, इसके लिए श्री शाह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज जारी बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अजय सिंह विष्ट उर्फ आदित्यनाथ एक रैली की बिजली न संभाल पाये वह प्रदेश की बिजली व्यवस्था क्या संभालेंगे और अपनी विफलता के लिए कब तक कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराते रहेंगे। जबकि विगत लगभग दो दशकों से अधिक समय से गैर कांग्रेसी सरकारें प्रदेश में सत्तासीन हैं।
श्री हैदर ने कहा कि रायबरेली के जीआईसी मैदान में जनता ने पंचवटी निवास की पोल खोल कर रख दी है। जहां मैदान को खचाखच भरने की बड़ी-बड़ी डींगें हांकी जा रही थीं वहां आज ज्यादातर कुर्सियां और मैदान खाली पड़ा रहा।
प्रवक्ता ने कहा कि रायबरेली की जनता ने गांधी परिवार के प्रति विश्वास और निष्ठा दिखाते हुए ही पंचवटी निवासियों को विभिन्न पदों पर निर्वाचित किया था अगर उनमें तनिक भी हिम्मत है तो वह सभी अपने पदों से इस्तीफा देकर जनता के बीच जायें और पुनः निर्वाचित होकर दिखायें वरना यह साफ हो जायेगा कि वह सभी सिर्फ कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की बदौलत ही पदों पर पहुंच पाये। जिस रायबरेली की जनता ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को अपने परिवार की तरह माना है और मान रही है वह अपने साथ हुए इस तरह का धोखा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इन्हें आने वाले समय में अवश्य सबक सिखायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in