Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में एक उच्चस्तरीय बैठक की

Posted on 28 April 2018 by admin

सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस एवं परिवहन विभाग
द्वारा संयुक्त अभियान चलाए चलाने के निर्देशpress-15_r2_c1

सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए

हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए

जनसामान्य और खासतौर से स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों
को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अभियान चलाकर जागरूक किया जाए

सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य योजना
बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

सभी मार्गों पर साइन बोड्र्स को प्राथमिकता पर लगाए जाने के निर्देश

लखनऊ: 28 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छोटे स्कूल वाहन व वैन के लिए तय नियमों का पालन किया जाए। जनसामान्य और खासतौर से स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अभियान चलाकर जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां शास्त्री भवन में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जनपदवार स्कूलों की सूची प्राप्त करके अभियान चलाकर सम्बन्धित वाहनों का शत-प्रतिशत निरीक्षण किया जाए। स्कूलों का दायित्व निर्धारित किया जाए कि मानक के अनुसार ही वाहन चलें।
योगी जी ने सभी मार्गों पर यातायात नियंत्रण सम्बन्धी साइन बोड्र्स को प्राथमिकता पर लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को लेकर सरकार अत्यन्त चिन्तित और गम्भीर है। इन्हें रोकने के लिए गम्भीर प्रयास करने होंगे। मार्ग दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण ड्राइवरों की लापरवाही, ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाना है। इन पर हर हाल में लगाम लगानी होगी। उन्होंने ड्राइवरों के स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के भी निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि यात्री व स्कूली वाहनों की भी फिटनेस सुनिश्चित हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वाहन चालकों की समय-समय पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग करवायी जाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राजमार्गाें एवं एक्सप्रेसवेज़ पर आवश्यकतानुसार एम्बुलेन्स तथा डायल-100 के वाहनों की व्यवस्था हर हाल में की जाए। एक्सप्रेसवेज़ और राजमार्गों पर तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण इन पर सजग पेट्रोलिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने इन पर मौजूद अनावश्यक और अवैध कट्स को बन्द करने के निर्देश दिए।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश के मार्गाें पर चिन्ह्ति किए गए ‘ब्लैक स्पाॅट्स’ में से सुधारीकरण के अवशेष ‘ब्लैक स्पाॅट्स’ का कार्य सभी सड़क निर्माण सम्बन्धी संस्थाओं द्वारा शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। रोड सेफ्टी आॅडिट का कार्य भी शीघ्रता से किया जाए। स्कूल, अस्पताल, भीड़भाड़ वाले स्थानों आदि पर जेब्रा क्राॅसिंग बनाए जाने के साथ ही, फुट ओवरब्रिज भी बनाए जाएं। अस्पताल, स्कूल, ग्राम, बाजार, भीड़युक्त स्थान आदि पर गति सीमा सम्बन्धी बोर्ड हर हाल में लगाए जाएं।
सड़क सुरक्षा से लाभ एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के दुष्परिणाम से आम जनमानस को अवगत कराने के निर्देश दते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोगों में सुरक्षा का भाव और जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रचार-प्रसार की आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों जैसे दो-पहिया वाहन चालकों के साथ सहयात्री को भी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना, लेन ड्राइविंग एवं ओवर टेकिंग के सम्बन्ध में निर्धारित नियमों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मार्ग दुर्घटना में घायलों को शीघ्र चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि घायलों की मदद हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
योगी जी ने कहा कि ट्रैफिक जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अभियान लगातार चलाया जाए। स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल के स्तर पर ही सड़क सुरक्षा तथा सेफ ड्राइविंग के विषय में शुरू से ही जागरूक बनाया जाए। उन्हें ट्रैफिक नियमों की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने यातायात नियमों और फस्र्ट ऐड के सम्बन्ध में जानकारी स्कूल/काॅलेज स्तर पर उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने जिला, तहसील तथा ब्लाॅक स्तर तक सड़क सुरक्षा, यातायात सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों के पालन के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजमार्गों तथा ढाबों पर जगह-जगह सड़क के किनारे खड़े किए जा रहे ट्रकों पर भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे ट्रक या भारी वाहन अक्सर दुर्घटना का कारण बनते हैं। उन्होंने ‘ड्रंकेन ड्राइविंग’ एवं ओवरलोडिंग के मामलों में सख्ती बरतने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा हेतु भावी कार्य योजनाओं तथा प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह श्री अरविन्द कुमार, डी0जी0पी0 श्री ओ0पी0 सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन श्रीमती आराधना शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुत्युंजय कुमार नारायण, मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार श्री मुत्युंजय कुमार, प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन श्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in