भ्रष्टाचार नही चाहिये इस लिये बगावत करते हैः स्वामी अग्निवेश

Posted on 30 April 2011 by admin

सुलतानपुर - भ्रष्टाचार के विरोध मे सुप्रसिद्ध गाधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे के अस्वस्थ हो जाने के कारण आज उन्होने दूरभाष के जरिये जनपद के नगर स्थित तिकोनिया पार्क में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित हजारों समर्थकों को सम्बोधित किया। टेलीफोन के जरिये श्री हजारे ने अपने अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम मंे न पहंचने पर जन-समुदाय से दुखः व्यक्त किया। श्री हजारे ने कहा कि 60 वर्ष आजादी मिलने के बाद भी देश में भ्रष्टाचार खत्म नही हुआ। देश में भ्रष्टाचार महामारी बन गया है। इसे दूर करना है,आज कोई गांव व क्षेत्र इससे अछूता नही है। सामान्य लोगों का जीवन जीना मुस्किल हो रहा है, गरीब कैसे जी सकता है। कई घोटाले उजागिर हो रहे है। गांधी जी ने सपना देखा था कि बलशाली भारत होने का। जब तक गांव के लोग खडे नही होगें, कैसे गावं का विकास होगा। एक तरफ विकास का कार्य बाधित हो रहा है। भिखारी भी टैक्स भरता है, परन्तु जनता का धन श्वीस बैंको में तथा बंगले बनाने मे खर्च हो रहा है। धन हमारा, पर व्यय भ्रष्टाचारी कर रहें है। जिसकी लड़ाई मै 25 वर्षो से लड़ रहा हूं। अभी 6 मंत्री धरे गये। 400 से अधिक योजनाये की गड़वडी में घोटाला उजागिर हुआ था। मैं मृत्यु से नही डरता, मै मृत्यु को हथेली पर लेकर लड़ रहा हूँ। इन्ही भ्रष्टाचारियों कारण आज जब बच्चा पैदा होता है तो वह 25 हजार रूप्ये कर्ज की गठरी लेकर आता है। जिसमे इनका क्या दोष है। इसके पूर्व सभा को सम्बोधित करते हुए स्वामी अग्निवेश जी ने कहा कि अन्ना जी ने जो अलख जगाया है, उसको जीवित रखना तथा जन लोकपाल विल को पास कराना हम सब की जिम्मेदारी है। जनलोकपाल विल जब पास हो जायेगी तो हम भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सकते हे। जनता तुम आगे बढो अन्ना, अरविन्द केजरीवाल, मौलाना कल्बे आपके साथ है। गांव-गांव में समितियों का गठन करो जिसमें महिलाओं की भी जिम्मेदारी निश्चित करो। पर्यावरण की दृष्टि से श्री अग्निवेष ने कहा कि स्वागत के समय जो फूलो की माला पहनाते है इन मालाओं से स्वागत न करके इन फूलों को खिलने देने चाहिये जिससे पर्यावरण शुद्व रहें। जन सभा में उपस्थित जशपाल भट्टी ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार नही मिटायेंगे तो अपने बच्चों को इमानदार व्यक्ति चिडियाधर में ले जाकर दिखाना पडेगा। करेप्शन को मिटाने के लिये उन्होने जनसमुदाय से आवाह्न करते हुए कहा कि अगर आप इस बार शिथिल पड गये तो भविष्य में दुबारा आप इस पर अकुंश नही कर पायेगें। मशहूर पत्रकार शाजिया इल्मी ने कहा कि  रिश्वत राज, रिश्वत सत्ता, रिश्वत से हटने का विकल्प नही है। बडी क्रान्ति बडा इन्क्लाब है….। जनता का साथ ही इस आन्दोलन की जान है। मो. कल्बे जौआद ने कहा कि सबको झूठे दिलाशे दिये जा रहे है। जनता इन भ्रष्टाचारियों से पीडित है। कुरान में जितने भी पैगम्बर नुमाइन्दे भेजे गये उनका एक ही मकसद था कि नाइन्शाफी,जुल्म,व अत्याचार खत्म हो। धर्म वा धार्मिक कर्तव्य यह बनता है कि मै इनका साथ दूं। भ्रष्टाचार को खत्म करना असली जेहाद है।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली, लखनऊ की ताकते ये जान ले कि यह तूफान है जो आप की कुर्सी उड़ा ले जायेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो ये मुहिम चलायी गयी, उस समय इतने जन सर्मथन की उम्मीद नही थी जो आज मिल रहा है। लगता है कि दैवीय शक्ति इस आन्दोलन का संचालन कर रही है। विरोधियों द्वारा टीम को तोडने की कोशिश की गयी। लाख तरीके  प्रहार किये गये जिसके लिये सभी विरोधी ताकतें एक हो गयी। हमारे पास सच्चाई है, जिसकी जीत होगी। जन सभा में आर्ट आफ लिविंग, गायत्री परिवार, किसान मजदूर युनियन, रोडवेज इम्प्लाएज एशोसिएशन, बैकं आफ बडौदा पूर्वी, शिक्षक वर्ग, भारत भारती, आजाद सेवा समिति, जनपद के विभिन्न समाज सेबी सस्थायें, पत्रकार संगठन अपने सहयेगियों के साथ मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in