Archive | April 18th, 2011

कांगे्रस के शासन में रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार

Posted on 18 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र की कांगे्रस सरकार को भ्रष्टाचार का पोषक बताते हुए कहा कि कांगे्रस के शासन में रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार हुए हैं। प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने आज रविवार को पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कांगे्रस ने अपने काले कारनामों, भ्रष्टाचार, घोटालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए उनके महासचिव दिग्विजय सिंह उल्टे सीधे बयान देते हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा समाजसेवी अन्ना हजारे पर लगाए गए आरोपों की घोर निन्दा की।

श्री दुबे ने कहा कि हसन अली से कांगे्रस एवं बसपा से संबंधों के सबूत सामने आने लगे हैं। उन्होंने इन संबंधों की खुलासों की भी मांग की। प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि हसन अली प्रकरण में मुख्यमंत्री की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। सूचना विभाग के प्रमुख सचिव को हटाये जाने को उन्होेंने दिखावा करार दिया।

प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं कांगे्रस की प्रदेश अध्यक्षा रीता बहुगुणा जोशी द्वारा लखनऊ में इमाम कौंसिल आफ इण्डिया के अधिवेशन में इमामों को सरकारी खजाने से वेतन देने की बात को वोट बैंक की तुष्टिकरण वादी राजनीति करार दिया। श्री दुबे ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांगे्रसी नेता देश को गिरवी रखने पर उतारू हैं। देश के विभाजन के लिए कांगे्रस ही जिम्मेदार है।कांगे्रस के इसी तुष्टिकरण नीति के कारण उसके नेता आतंकवादियों के पैरोकार बन जाते हैं। राष्ट्रवादी संगठन संघ की तुलना देशद्रोही संगठन सिमी से करते हैं। श्री दुबे ने कहा कि कांगे्रस देश के शहीदों का भी अपमान करती है। कांगे्रस की पत्रिका में शहीदों की जाति बताने से कांगे्रस की मनोदशा स्पष्ट रूप से दिखती है। शहीदों के प्रति कांगेे्रस कोई भी सम्मान का भाव नहीं रखती। उन्होंने कहा कि जनता ने कांगे्रस का यह रूप भी देख लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिला मोर्चा द्वारा अरूणिमा सिन्हा की शीघ्र स्वास्थ लाभ तथा दीर्घायु के लिए सुन्दरकाण्ड पाठ

Posted on 18 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सक्सेना, श्रीमती मधु मिश्रा, श्रीमती प्रवीण श्रीवास्तव आज राजधानी के ट्रामा सेन्टर (छत्रपति साहू जी महाराज चि0वि0वि0)में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी अरूणिमा सिन्हा उर्फ सोनू सिन्हा को देखने पहुंचे। पार्टी नेताओं ने सोनू सिन्हा की कुशलता की जानकारी ली। महिला मोर्चा द्वारा अरूणिमा सिन्हा की शीघ्र स्वास्थ लाभ तथा दीर्घायु होने के लिए कल सोमवार शाम 04 बजे पार्टी मुख्यालय पर सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

18 अपै्रल को वाराणसी में ’महासंग्राम रैली’

Posted on 18 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी कल 18 अपै्रल को वाराणसी में पार्टी द्वारा आयोजित ’महासंग्राम रैली’ को संबोधित करेंगेे। प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजनाथ सिंह कल वाराणसी में महासंग्राम रैली को संबोधित करेंगे।  श्री सिंह 19 अपै्रल को बलिया जिले में डेहरी गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरलीमनोहर जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, मुख्तार अब्बास नकवी भी कल वाराणसी में महासंग्राम रैली को संबोधित करेंगेे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही एवं विधान मण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह भी रैली को संबोधित करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी आदि वरिष्ठ नेताओं का भी रैली में संबोधन होगा।

वाराणसी में महासंग्राम रैली को सफल बनाने के लिए एवं तैयारी की दृष्टि से प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, डा0 महेन्द्र पाण्डेय आदि नेता वहां पर पहले से ही मौजूद हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल-टु-स्कूल एक्सपीरियन्स एक्सचेन्ज प्रोग्राम में प्रतिभाग हेतु चीन जायेगा सी.एम.एस. छात्र दल

Posted on 18 April 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर का दस सदस्यीय छात्र दल ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल-टू-स्कूल एक्सपीरियन्स एक्सचेन्ज प्रोग्राम (आई.एस.एस.ई.)’’ के अन्तर्गत तीन सप्ताह की शैक्षिक यात्रा पर चीन रवाना हो रहा है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि आई.एस.एस.ई. प्रोग्राम के अन्तर्गत सी.एम.एस. का छात्र दल चीन के गोंग युआन प्राइमरी स्कूल, गुआंजी की शैक्षिक यात्रा करेगा एवं इस दौरान गांग युआन प्राइमरी स्कूल के छात्रों के साथ क्लास में बैठकर पढ़ाई एवं खेलकद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेगा। इसके अलावा सी.एम.एस. छात्र चीन के परिवारों में रहकर वहां की सभ्यता व संस्कृति से भी रूबरू होंगे। श्री शर्मा ने बताया कि चीन रवाना होने वाले इस छात्र दल के बाल सदस्यों में प्रद्युम्न कुमार बहुखण्डी, दिव्यांशी जायसवाल, दिव्यांशी चैहान, दिव्यांशी पाण्डेय, हर्षित त्रिपाठी, ध्रुव अनन्त, चन्द्रगुप्त तथा विश्वेन्द्र रघुवंशी शामिल है। छात्र दल का नेतृत्व सी.एम.एस. गोमती नगर की शिक्षिका सुश्री नीना चोपड़ा कर रही है जबकि डिप्टी लीडर के रूप में शिक्षिका सुश्री वंदना शाह चीन जायेंगी।

श्री शर्मा ने बताया कि ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल-टू-स्कूल एक्सपीरियन्स एक्सचेन्ज प्रोग्राम (आई.एस.एस.ई.)’’ ऐसा अनूठा अन्तर्राष्ट्रीय प्रोग्राम है जो विभिन्न देशों के छात्रों को आमने सामने विचारों के आदान प्रदान का अवसर उपलब्ध कराता है। आईएसएसई प्रोग्राम का उद्देश्य विभिन्न देशों के छात्रों के बीच विश्व बन्धुत्व, विश्व एकता एवं विश्व शान्ति की भावना को विकसित करना है। इस प्रोग्राम के तहत विभिन्न देशों के बच्चे मेजबान परिवारों में रहकर एक-दूसरे की संस्कृति, सभ्यता, भाषा, खेलकूद, रहन-सहन, खान-पान, रीति-रिवाज आदि का नजदीक से ज्ञान प्राप्त करते हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी सी.एम.एस. के कई छात्र दल मैक्सिको, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका व जापान आदि देशों की शैक्षिक यात्रा पर जा चुके हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को इस प्रकार की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी का सामान्य ज्ञान बढ़ाना, स्वस्थ मनोरंजन तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया एक ग्लोबल विलेज का स्वरूप धारण कर चुकी है तथापि छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों, सभ्यता तथा विभिन्न विचारों से रूबरू कराकर उनके दृष्टिकोण को विश्वव्यापी बनाना आज की महती आवश्कता है। इस तरह के प्रयासों से देश-दुनिया के बच्चे एक-दूसरे के निकट आते हैं जिससे सारे विश्व में शान्ति एवं विश्व एकता स्थापित करने में तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण के विकास से उन्हें विश्व नागरिक के रूप में विकसित करने में सहायता मिलती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर विकास मंत्री ने जिले के विकास हेतु की बैठक

Posted on 18 April 2011 by admin

photo-n1जिला कार्ययोजना की बैठक विकास भवन के सभागार में नगर विकास मंत्री एवं सुलतानपुर प्रभारी नकुल दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक सौ एक करोड़ उनहत्तर लाख रूपये विकास के लिए बजट मिलनंे की जानकारी दी। जनपद के 48 विभागों को विकास हेतु उक्त राशि का आवंटन किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी  डा0 पिंकी जोवेल, मुख्य विकास अधिकारी जी0 राम,  जिला पंचायत अध्यक्ष सीता राम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, विधायक ओ0 पी0 सिंह, विधायक भगेलू राम, विधायक अनूप सण्डा  सहित समस्त विधायक एवं जिले के  सभी विभागों के पदाधिकारी  मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का हाल बेहाल

Posted on 18 April 2011 by admin

भदैयाॅ,ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधा विभागीय उदाशीनता के चलते अपनी जर्जर अवस्था मंे पहुॅच चुकी है। लाखों रूपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सफेद हाथी सिद्ध हो रहे हैं। जिले की सीमा से सटे बेलसौना में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र्र जो आठ शैैया युक्त है, जो रख रखाव के अभाव में दयनीय अवस्था में पहुॅच गया हैं, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय विकास खण्ड भदैयाॅ के अन्तर्गत आठ शैया युक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलसौना विभागीय उदाशीनता के चलते खेल के मैदान में तब्दील होता जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी के लिए बने आवास की भी दशा दयनीय है। स्वास्थ्य केन्द्र की बाउण्ड्री वाल भी धरासाही होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यहाॅ पर हमेशा दवाओं का अभाव रहता है। शहर के नजदीक होने के कारण चिकित्सक सहित कर्मचारियों की न मौजूदगी  क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चिकित्सक का शहर में निवास होने के कारण केन्द्र पर  रहना न के बराबर रहता है। ग्रामीण अपना इलाज करावें तो किससे। इसी कारण ग्रामीण जनता  अपना इलाज जिला चिकित्सालय व प्राइवेट नर्सिंग होम में कराने के लिए बाध्य हैं। जच्चा -बच्चा केन्द्र संसारीपुर पर सेविकाएं हफ्ते में एक या दो दिन ही दर्शन देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती हैं। ग्रामीणों ने  समाचार के माध्यम से अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बदहाली का शिकार बना बनपुरवा सटेडियम

Posted on 18 April 2011 by admin

जलालपुर,ज©नपुर। स्थानीय क्षेत्र्ा का ग्रामीण स्टेडियम बनपुरवा बदहाली का पर्याय बना हुआ है। जबकि इस स्टेडियम में विगत कई वर्षों से युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतिय¨गिता का आय¨जन किया जा रहा है। सबसे आश्चर्य की बात त¨ यह है कि जिलाधिकारी अ©र मुख्य विकास अधिकारी खेल प्रतिय¨गिता का  उद्घाटन व समापन करते  हैं  लेकिन न जाने क्य¨ं जिले के शीर्ष अधिकारिय¨ं क¨ इस स्टेडियम की बदहाली पर तरस नहीं आता।

इस स्डेडियम  का प्रथम ल¨हे का लगा गेट विगत कई वर्षों से टूटा हुआ है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र्ा¨ं के चरवाह¨ं के पशु स्टेडियम प्रांगण में दिन भर अपने चारे की तलाश करते हैं। इतना ही नहीं स्टेडियम की चहारदीवारी क¨ द¨ स्थान पर कुछ ल¨ग¨ं द्वारा त¨ड़ दिया गया है। आसपास के ल¨ग इन रास्त¨ं से ह¨कर स्टेडियम में प्रवेश कर परिसर क¨ गन्दा करते हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारिय¨ं द्वारा इन बिन्दुअ¨ं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्टेडियम में बने कमर¨ं व बिल्डिंग में विगत कई वर्षों से साफ -सफ ाई रंग पेंट का कार्य भी नहीं कराया गया है। कमर¨ं की वायरिंग व खिड़किय¨ं के शीशे टूटकर गिर चुके हैं। साथ ही खेल कूद के लाख¨ं रूपये मूल्य के सामान सड़ रहे हैं। फिर भी विभाग कुम्भकर्णी निद्रा में स¨ रहा है उसका मतलब केवल जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतिय¨गिता से ही रह गया है। स्टेडियम परिसर में लगा ट्यूबवेल विगत द¨ वर्षों से खराब है। कमरे में बदहाल पड़ा विद्य्नुत स्टार्टर पक्षिय¨ं का घ¨ंसला बना हुआ है। इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि परिसर में लगे ट्यूबवेल की म¨टर क¨ जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा जलने के कारण विगत द¨ वर्षों से बनवाने के लिए जनपद मुख्यालय ले जाया गया है। लेकिन द¨ वर्ष बीत जाने के बाद उक्त विद्य्नुत म¨टर न त¨ आज तक बनकर आयी अ©र न त¨ लगवाई गई। स्टेडियम में वर्ष 1998-99 में विभाग द्वारा विद्य्नुत बिल बकाये के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। तभी से स्टेडियम में कटिया द्वारा अवैध रूप से विद्य्नुत का उपय¨ग ह¨ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एथलीट हादसा हरदोई से हरिद्वार एवं दिल्ली तक शातिरों की तलाश

Posted on 18 April 2011 by admin

जब भी कोई नामी गिरामी हस्ती का हादसा होता है तो खलभली मच जाती। फिर कुछ समय बाद आंधी के बाद भी खामोशी आ जाती यही हमारे देश की प्रशासनिक व्यवस्था है। सोनू के साथ बरेली में हादसा तथा टेªेन में लूटपाट करने के फर्जी जमानत प्रकरण पर चर्चित एसपी जीआरपी अमिताभ यश के निर्देश पर 2009 के बाद सभी केसों की पुनः जंाच पड़ताल चल रही है अभियुक्तों की तलाश में टीमों का गठन लोकल पुलिस की मदद लेने घटना स्टेशन के नजदीक के जिलों मे जांच का दायरा बढाने सत्ताईस मामलों में उन्तालिस अभियुक्तो की पड़ताल शामिल करके जीआरपी के पेंच कसे गए। ताकि आजाद घूम रहे बदमाशों को जेल में डाला जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यवसायी पुत्र ने क्यों कि आत्महत्या, कारण अज्ञात

Posted on 18 April 2011 by admin

कोतवाली देहात के बढईयनपुरवा निवासी जयप्रकाश गुप्ता जो होटल और केरोसिन के व्यवसायी है। जयप्रकाश गुप्ता का पुत्र तेजपाल गुप्ता पिता के कारोबार को भी संभालता था। तेजपाल गुप्ता टोड़रपुर ब्लाॅक में केरोसिन तेल का डिपों चला रहा था शनिवार को दोहपर ग्यारह बजें फार्म हाउस पर लाइसंेसी रिवाल्वर से कंनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ककवाही ग्राम जहां पर फार्म हाउस था हडकंप मच गया। कारण अज्ञात गांव से लेकर शहर तक हाहाकार मचा रहा। किसी ने घरेलू कारण तो किसी ने बिजनेस का तनाव दुघर्टना का कारण बताया। पोस्टमार्टम से गोली बरामद हुई। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाशने में लगी हुई है। घटना के पूर्व परिजनों एवं अपनी बहन से बात करने के संकेत मिले है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2011
M T W T F S S
« Mar   May »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in