Categorized | लखनऊ.

कांगे्रस के शासन में रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार

Posted on 18 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र की कांगे्रस सरकार को भ्रष्टाचार का पोषक बताते हुए कहा कि कांगे्रस के शासन में रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार हुए हैं। प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने आज रविवार को पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कांगे्रस ने अपने काले कारनामों, भ्रष्टाचार, घोटालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए उनके महासचिव दिग्विजय सिंह उल्टे सीधे बयान देते हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा समाजसेवी अन्ना हजारे पर लगाए गए आरोपों की घोर निन्दा की।

श्री दुबे ने कहा कि हसन अली से कांगे्रस एवं बसपा से संबंधों के सबूत सामने आने लगे हैं। उन्होंने इन संबंधों की खुलासों की भी मांग की। प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि हसन अली प्रकरण में मुख्यमंत्री की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। सूचना विभाग के प्रमुख सचिव को हटाये जाने को उन्होेंने दिखावा करार दिया।

प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं कांगे्रस की प्रदेश अध्यक्षा रीता बहुगुणा जोशी द्वारा लखनऊ में इमाम कौंसिल आफ इण्डिया के अधिवेशन में इमामों को सरकारी खजाने से वेतन देने की बात को वोट बैंक की तुष्टिकरण वादी राजनीति करार दिया। श्री दुबे ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांगे्रसी नेता देश को गिरवी रखने पर उतारू हैं। देश के विभाजन के लिए कांगे्रस ही जिम्मेदार है।कांगे्रस के इसी तुष्टिकरण नीति के कारण उसके नेता आतंकवादियों के पैरोकार बन जाते हैं। राष्ट्रवादी संगठन संघ की तुलना देशद्रोही संगठन सिमी से करते हैं। श्री दुबे ने कहा कि कांगे्रस देश के शहीदों का भी अपमान करती है। कांगे्रस की पत्रिका में शहीदों की जाति बताने से कांगे्रस की मनोदशा स्पष्ट रूप से दिखती है। शहीदों के प्रति कांगेे्रस कोई भी सम्मान का भाव नहीं रखती। उन्होंने कहा कि जनता ने कांगे्रस का यह रूप भी देख लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in