Archive | April 4th, 2011

5 अप्रैल को चेतना तिराहा पर सांकेतिक उपवास

Posted on 04 April 2011 by admin

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम एवं श्जन लोकपाल बिलश् के समर्थन में विभिन्न संगठनों द्वारा 5 अप्रैल को चेतना तिराहा पर सांकेतिक उपवास का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी फादर जी.बी.जोश, टी.एन.शाही, प्रो.रामकृष्ण मणि त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, डा.चन्द्र भूषण अंकुर, जटाशंकर, संतोष मणि व राजेश मणि ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि श्जन लोकपाल बिलश् भ्रष्टाचार से लड़ने में आश्चर्यजनक रूप से कारगर हो सकता है लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार इस बिल को स्वीकार करने का साहस नहीं दिखा पा रही है। 1968 से लेकर आज तक जन लोकपाल बिल संसद में लंबित है। भारतवासी इस बिल को लागू होते देखना चाहते है। अभी मंत्री समूह ने लोकपाल बिल का जो प्रारुप तैयार किया है उसे देखने के बाद जानकार आशंका जता रहे है कि बिल यदि लागू किया जाता है तो यह भ्रष्ट लोगों को दंडित करने की बजाय उन्हें संरक्षण ही अधिक देगा। प्रबुद्धजनों ने नागरिक अभियान का हवाला देते हुए राजनैतिक दल, संगठन व महानगर वासियों से शांतिपूर्ण सांकेतिक उपवास में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पश्चिमी सभ्यता के कारण ही वर्तमान में पर्यावरण तेजी से दूषित हो रहा है

Posted on 04 April 2011 by admin

इसका संरक्षण भारतीय चिन्तन से ही संभव है।

इस आशय के विचार रविवार को स्थानीय श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के सभागार में अगिन्पुराण में विज्ञान तकनीक तथा कालिदास साहित्य में पर्यावरण चेतना विषय विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रमापति उर्फ रमाकान्त गोंड ने कही। उन्होंने कहा कि कालिदास साहित्य पर्यावरण चेतना से भरा हुआ है। इसमें प्रकृति को ही विश्व कवि ने मानव जाति के लिए श्रेष्ठ बताया है जो प्रमाणिक भी है। अध्यक्षता कर रहे सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो.रजनीश कुमार शुक्ल ने अपने कहा कि कालिदास साहित्य में पर्यावरण चेतना कूट-कूट कर भरी है। कालिदास अपनी रचना अभिज्ञान शाकुन्तलम् की नायिका शकुन्तला के सौन्दर्य का वर्णन करते है तो वह नायिका के सौन्दर्य का वर्णन नहीं,बल्कि प्रकृति की सुन्दरता का वर्णन करते हैं।

बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए प्रो. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में जब तक हम दौड़ते रहेगे हमारा पर्यावरण भी उतना दूषित होगा। इसका जीता जागता प्रमाण जापान की तबाही है। इसका कारण प्रकृति के साथ मानव जाति द्वारा किया गया छेड़छाड़ ही है। संगोष्ठी के दूसरे व तीसरे सत्र में प्रतिभाग करते हुए प्रो.राजीव रंजन सिंह ने कहा कि पर्यावरण को हम दूषित होने से तभी बचा पायेंगे जब हम सब एक हो इसके नियंत्रण के लिए कार्य करेगे। प्रो.नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यहां जो पर्यावरण की समस्या है उसके जड़ वास्तव में पश्चिमी देश ही है। ओजोन पर्त में हुए छिद्र को लेकर जो हो हल्ला पश्चिमी देश मचा रहे है वह उनके द्वारा ही उत्पन्न किये गये है न कि भारत के द्वारा। आधुनिक विषयाध्यापक मोहन पाण्डेय ने कहा कि अगिन्पुराण में वर्णित वास्तु शास्त्र,चिकित्सा का आयुर्वेद शास्त्र,नाड़ी विज्ञान आदि सभी विशिष्ट वैज्ञानिक पक्षों का प्रतिपादन करते है। कार्यक्रम की शुरूआत द्वीप प्रज्जावलन व मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रो.प्रभुनाथ द्विवेदी ने किया। आगन्तुकों का स्वागत महाविद्यालय के मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय ने किया जबकि आभार प्रबन्धक अगिन्वेश मणि व प्राचार्य चन्द्रेश्वर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश

Posted on 04 April 2011 by admin

जिलाधिकारी एमपी अग्रवाल ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। वह बैठकों में लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। अधिशासी अभियंता रविवार को आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में भी अनुपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने 25 से 31 मार्च की अवधि में लाभार्थीपरक योजनाओं के तहत लाभार्थियों को धनराशि का आहरण नहीं करने वाले बैंकों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने के आदेश दिए। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान बताई गई खामियों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को दिए। मुख्य विकास अधिकारी ब्रह्मानंद के साथ नवीन प्राथमिकता वाले 28 बिंदुओं की समीक्षा के तहत विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जाने वाले कार्यो की शासन से प्राप्त मानकों के अनुसार पांच हजार से अधिक आबादी वाले चालू वित्तीय वर्ष के 16 डॉ. अंबेडकर ग्रामों में कार्ययोजनाओं को तैयार कर आवश्यक कार्य आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी अग्रवाल द्वारा कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना की समीक्षा के दौरान जनपद के रामघाट स्थित आवासों में सीसी रोड तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार अवधि निर्धारित करते हुए कार्य कराने के आदेश विकास प्राधिकरण तथा जल निगम को दिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

JEETU KA JALWA! Celebrate Jeetendra’s Birthday with Sahara One

Posted on 04 April 2011 by admin

April 7, 2011 marks the 69th birthday of one of India’s favourite Bollywood actors, Jeetendra.

untitled-11From the 60s to the 80s, Jeetendra wowed the audiences with his good looks, his energetic and enthusiastic dance moves and his style of acting! Jeetendra established the tradition of a dancing hero in Bollywood!


The 70s were a successful period for Jeetendra and further established his superstar status, with romantic dramas like Humjoli and family drama’s like Swarg Narak as well as his most critically acclaimed work, with films such as Gulzar’s Parichaay and Khushboo.


Then followed the 80s with blockbusters like Himmatwala and Mawaali. These southern style films usually had Jeetendra paired alongside Sridevi or Jaya Parda, as well as music by Bappi Lahiri. These films became a winning box office formula, making Jeetendra, with his leather jackets, neatly pressed trousers, aviators, slim fitting shirts tucked into slim fitting trousers, and a pencil moustache, one of the most bankable stars in 80’s Bollywood.


On the occasion of Jeetendra’s birthday, Sahara One brings you a selection of the best of Jeetendra’s films in a week long festival!

Jeetu Ka Jalwa Film Festival Itenary

April 4, 2011

4 pm.

Mawaali (1983)

Jeetendra, Sridevi, Jaya Prada, Kader Khan, Prem Chopra

April 5, 2011

4 pm.

Jyoti Bane Jwala (1980)

Jeetendra, Vinod Mehra, Moushmi Chatterjee, Sarika, Waheeda Rehman, Kader Khan

April 6, 2011

4 pm.

Qaidi (1984)

Jeetendra, Hema Malini, Shatrughan Sinha, Vidya Sinha, Asrani, Kader Khan, Shakti Kapoor

April 7, 2011

9.30 am

4 pm

Himmatwala (1983)

Badaltey Rishtey (1978)

Jeetendra, Sridevi, Amjad Khan, Asrani, Kader Khan, Waheeda Rehman, Shakti Kapoor, Arun Govil.

Jeetendra, Reena Roy, Rishi Kapoor, Asrani, Pinchoo Kapoor

April 8, 2011

4 pm.

Deedar-E-Yaar (1982)

Jeetendra, Rishi Kapoor, Rekha

April 9, 2011

2.30 pm

Parichay (1972)

Jeetendra, Jaya Bahduri, Pran

April 10, 2011

12.30 pm.

Meri Awaz Suno (1981)

Jeetendra, Hema Malini, Kader Khan, Om Shivpuri, Parveen Babi, Ranjeet, Asrani

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रालोद पश्चिमी उ0प्र0 के लिए पदाधिकारियों की घोषणा

Posted on 04 April 2011 by admin

राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी उ0प्र0 के अध्यक्ष व पूर्व सांसद मंुशी रामपाल ने प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह के अनुमोदन पर रालोद पश्चिमी उ0प्र0 के लिए निम्नांकित पदाधिकारियों की घोषणा की है।

रालोद के प्रदेशीय महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने आज लखनऊ में रालोद पश्चिमी उ0प्र0 के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची जारी की जिसमें 3 उपाध्यक्ष, 21 महासचिव, 11 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 1 प्रवक्ता तथा 12 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
उपाध्यक्ष:
1. डा0 युनुस कुरैशी,                 मथुरा
2. ठा0 सुनील सिंह,                बुलन्दशहर
3. श्री राजेश्वर दत्त त्यागी            मुजफ्फरनगर।
महासचिव:-
1. श्री फैय्याज अंसारी,             बिजनौर
2. डा0 रणवीर सैन,                बड़ौत
3. श्री ब्रह्म सिंह प्रजापति,            मुजफ्फरनगर
4. श्री एम0 इकबाल,                बरेली
5. श्री महेन्द्र प्रताप सागर            आगरा
6. कुंवर शैलराज सिंह                आगरा
7. श्री बाबूराम त्यागी                गाजियाबाद
8. श्री भोपाल सिंह गुर्जर,            मेरठ
9. श्री रूद्रसेन गुर्जर                सहारनपुर
10. श्री अजीत बैसला                गौतमबुद्धनगर
11. श्री कालूराम चैहान            बागपत
12. डा0 सुरेशचन्द कौशिक            बागपत
13. श्री महीपाल सिंह नैन            बागपत
14. श्रीमती विमला पुण्डीर            मेरठ
15. श्रीमती राजेश तोमर             मेरठ
16. श्री गम्भीर सिंह तेवतिया            बुलन्दशहर
17. श्री केदार सिंह चैहान            आगरा
18. श्री राजेन्द्र सिंह जानी            मेरठ
19. श्री जगराम सिंह                 मुरादाबाद
20. श्री नसीम अहमद                बागपत
21. श्री रामसरन कश्यप            मुजफ्फरनगर
सचिव:
1. श्री नजमुद्दीन हवारी (धोबी)            गाजियाबाद
2. श्री अब्दुल्ला शेरवानी            अलीगढ़
3. श्री मतेन्द्र मिश्रा                मेरठ
4. श्री प्रदीप त्यागी                मेरठ
5. श्री बुद्ध सिंह                अमरोहा
6. ठा0 शतेन्द्रपाल सिंह    मथुरा
7. श्री पूरनलाल गंगवार    पीलीभीत
8. श्री तेजपाल सिंह     गाजियाबाद
9. श्री कूलन देवी बाल्मीकि    मुजफ्फरनगर
10. श्री अर्जुन सिंह    सहारनपुर
11. श्री पवन राजपूत    बिजनौर
कोषाध्यक्ष:
1. श्री सुभाष गोयल    आगरा
प्रवक्ताः
1. श्री प्रवीन सिंह देशवाल, एडवोकेट     बिजनौर
सदस्य:
1. चै0 किरनपाल सिंह ढिल्लो    मुरादाबाद
2. मा0 अमीर हसम    अमरोहा
3. श्री मुनेन्द्रपाल सिंह    बिजनौर
4. श्री रघुनाथ सिंह    बिजनौर
5. चै हरपाल सिंह    बिजनौर
6. श्री जमीरूद्दीन अब्बासी    बागपत
7. श्री अकरम असारा    बागपत
8. श्री रामानुज त्यागी    गाजियाबाद
9. श्री अनिल त्यागी    गाजियाबाद
10. श्री सूदन रावत    गाजियाबाद
11. श्री चन्द्रप्रकाश सूर्यवंशी    मथुरा
12. श्री शंकर लाल गौतम    मथुरा

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रपिता महात्मागाँधी पर लिखी विवादित पुस्तक के विरोध मे एक दिवसीय मौन धरना

Posted on 04 April 2011 by admin

पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त अमेरिकी लेखक जोसेफ लेलीबेल्ड द्वारा राष्ट्रपिता महात्मागाँधी पर लिखी विवादित पुस्तक ‘गे्रट सोल-महात्मा गांधी एण्ड हिज स्ट्रगल विद इण्डिया’ के विरूद्ध आज शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने वरिष्ठ समाजसेवी डा0 नीरज बोरा के नेतृत्व में एक दिवसीय मौन धरना दिया। विवादित पुस्तक पर विश्वव्यापी प्रतिबन्ध एवं अमेरिका द्वारा लेखक की दण्डित करने तथा भारतवासियों से मांफी मांगने सम्बन्धी कार्यवाही हेतु प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा साथ ही जोसेफ लेलीबेल्ड के चित्र जलाकर विरोध प्रदर्शित किया।

sdc10794झूलेलाल वाटिका स्थित धरना स्थल पर आयोजित एक दिवसीय मौन-धरने पर बैठे डा0 नीरज बोरा ने बताया कि उक्त पुस्तक से न केवल बापू बल्कि भारत के राष्ट्रपिता का अपमान हुआ है। विश्ववन्दनीय महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्य-अहिंसा व प्रेम की राह दिखाई थी। उनका जीवन खुले किताब की तरह है। जूनियर मार्टिन लूथर किंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा सहित दुनिया के करोड़ो लोंगों के प्रेरक व आदर्श पुरूष पर घिनौना आरोप लगाना अक्षम्य अपराध है। बिना किसी ठोस प्रमाण व तथ्य के उनके चरित्र पर कींचड़ उछालना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। उन्होंने कहाकि यह एक नस्लभेदी कदम है। किताब को सनसनीखेज बनाकर रायल्टी कमाने के चक्कर में उठाया गये इस कदम का हम पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होनें कहा कि अन्य राज्यों ने उक्त किताब प्रतिबन्धित कर दिया है तो उत्तर प्रदेश में भी राज्य सरकार द्वारा अविलम्ब कदम उठाया जाना चाहिए।

sdc10816डा0 बोरा ने कहा कि आज हम एक दिवसीय मौन धरना के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री से यह मांग करते हैं कि इस राष्ट्रीय अपमान के दृष्टिगत उक्त किताब को भारत में प्रतिबन्धित करने तथा संयुक्त राष्ट्र संघ सहित दुनिया के  सभी देशों से आग्रह कर उक्त पुस्तक के प्रकाशन-वितरण अनुवाद एवं पुनर्मुद्रण पर रोक लगायी जाय। उन्होंने यह भी मांग किया कि भारतवासियों की जनभावना से अमेरिकी राष्ट्रपति को अवगत कराया जाय तथा उक्त पुस्तक की सभी प्रतियां जब्त करने, लेखक-मुद्रक व प्रकाशक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए दुनिया के गांधीवादियों से माफी मांगने हेतु अमेरिका को बाध्य किया जाय।

धरने में आल इण्डिया वैश्य फेडरेशन के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलहरे, महानगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राही फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनील सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, रश्मि जायसवाल, मीना वाष्र्णेय, महेश साहू, ‘दद्दू’ नानकदीन भुर्जी, गांधी विचार मंच के अध्यक्ष दीना साहू, रानी सिंह, रवि गुप्ता, सतीश वर्मा,, अवनीश सिंह, ‘डब्लू’ प्रदीप गुप्ता ‘प्रिन्स’, शिवपूजन गुप्ता-चित्रकूट, गिरजाशंकर जायसवाल, अनिल जैन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे। सायंकाल एसीएम तृतीय डा0 चतुर्भुजी गुप्ता ने प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेष की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त

Posted on 04 April 2011 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष हरीष द्विवेदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेष की बसपा सरकार के शासन में पूरी सरकार व व्यवस्था व्यापक भ्रष्टाचार में लिप्त है प्रदेष की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है। उन्हांेने माया सरकार को युवा - छात्र विरोधी बताते हुए कहा है कि प्रदेष भर में हर वर्ग के लोग मायावती और बसपा सरकार के मंत्रियों,विधायकों समेत नौकरषाहों के भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं।

भाजयुमो प्रदेष अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेष की आम जनता जहां एक ओर आवष्यक संसाधनों से वंचित है वहीं दूसरी ओर माया सरकार में मंत्री,विधायक समेत अधिकारी जनता का शोषण करने में लगे हैं, प्रदेष में बेरोजगारी की जबर्दस्त समस्या है, इंजिनियरिंग, डिप्लोमा, बी0एड0 समेत उच्च षिक्षा के तमाम कोर्स करके युवा बेरोजगार बैठे हैं और बसपा सरकार के सिपहसलार धन बटोरने मंे लगे हैं उन्होंने कहा है कि राजधानी मंे कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी लचर है कि दो-दो  सी एम ओ की हत्या सरकार की नाक के नीचे हो रही है, सरकार के छः छः विधायक बलात्कार से आरोपित हैं।

श्री द्विवेदी ने कहा है कि प्रदेष सरकार की जनविरोधी नीतियों ,लचर कानून व्यवस्था, विभिन्न समस्याओं से दो चार हो रही है जिसे भारतीय जनता युवा मोर्चा किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी।

भाजयुमो प्रदेष अध्यक्ष हरीष द्विवेदी ने बताया कि बसपा सरकार की दमनात्मक नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल को प्रदेष भर के युवा लखनउ में विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने प्रदेष के युवाओं से भारी संख्या मे उपस्थित होकर जनविरोधी मायवती सरकार को उखाड फेंकने का आह्वान किया है।

इस आषय की जानकारी प्रदेष सह मीडिया प्रभारी आनन्द शाही ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों श्री सुरेश रैना तथा श्री पीयूष चावला को मान्यवर श्री कांशीराम जी अन्तर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा

Posted on 04 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने आज यहां आई0सी0सी0 क्रिकेट विश्व कप-2011 को जीतने वाली भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों श्री सुरेश रैना तथा श्री पीयूष चावला को मान्यवर श्री कांशीराम जी अन्तर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने तथा टीम को जिताने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि टीम इण्डिया के इन खिलाड़ियों ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाकर पूरे संसार में देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से जहां इन खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक मेहनत से खेलने का प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को और अधिक प्रयास करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

ज्ञातव्य है कि कल टीम इण्डिया द्वारा आई0सी0सी0 क्रिकेट विश्व कप-2011 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप-2011 का विजेता बनने पर माननीया मुख्यमंत्री जी ने टीम इण्डिया की इस शानदार जीत पर बधाई दी थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारत सरकार की अखिल भारतीय बायोलाॅजी स्काॅलरशिप में सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

Posted on 04 April 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर द्वितीय कैम्पस के छात्र आभास त्रिपाठी ने बायलोजी विषय में अपने उत्कृष्ट ज्ञान-विज्ञान की बदौलत भारत सरकार की अखिल भारतीय बायोलाॅजी स्काॅलरशिप अर्जित करके प्रदेश का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, बायोटेक्नोलाॅजी विभाग, नई दिल्ली द्वारा स्काॅलरशिप के अन्तर्गत रु. 20,000/- की धनराशि, स्काॅलरशिप सार्टिफिकेट एवं गोल्ड प्लेटिट मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र आभास त्रिपाठी ने काउन्सिल फाॅर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन द्वारा आयोजित आई.एस.सी. की वर्ष 2010 की बोर्ड परीक्षा में बायलोजी विषय में अखिल भारतीय स्तर पर सर्वोच्च अंक अर्जित किया था जिसके आधार पर इस छात्र को अत्यन्त प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप से सम्मानित किया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर देश भर से लाखों छात्रों में से सी.एम.एस. छात्र को इस स्काॅलरशिप के लिए चुना जाना अपने आप में एक अभूतपूर्व सफलता है तथापि आभास त्रिपाठी ने सीएमएस की आई.एस.सी. अन्तर-शाखा मेरिट सूची में भी कीर्तिमान स्थापित किया था। आभास त्रिपाठी ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रेरणादायी शैक्षिक वातावरण तथा माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलाॅजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस, एस्ट्रोनाॅमी आदि विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। सी.एम.एस. छात्र अपनी सफलता का श्रेय शान्तिपूर्ण व ईश्वरीय एकता से भरपूर विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं अपने अनुभवी एवं विद्वान शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ईरान में बहाई नेता बंदियों की 20 साल की सजा बहाल होने पर भारत के बहाई स्तब्ध

Posted on 04 April 2011 by admin

भारत एवं संपूर्ण विश्व का बहाई समुदाय ईरान में बंदी सात बहाई नेताओं के 20 साल की पूर्व सजा बहाल होने पर स्तब्ध है। अभी छः महीने पहले ही ईरान की अपील कोर्ट द्वारा यह सजा घटाकर 10 वर्ष किए जाने की सूचना इन बंदी नेताओं को दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ में अन्तर्राष्ट्रीय बहाई समुदाय की प्रमुख प्रतिनिधि सुश्री बानी दुग्गल ने बताया कि यह निश्चित है कि जेल के अधिकारियों ने इन सात लोगों को सूचित किया है कि अपील कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया गया है। हालाँकि उन्हें अभी तक इसकी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है, इसलिए हम यह नहीं बता सकते कि किस आधार पर उनकी कम की गई सजा रद्द की गई, शायद ईरान के महाधिवक्ता ने अपील कोर्ट के फैसले को शरीयत के विरुद्ध पाते हुए इसके खिलाफ अपील की थी।

डा. भारती गाँधी, प्रमुख बहाई धर्मावलम्बी, लखनऊ ने आज बताया कि पिछले महीने ही ईरानी दूतावास ने ब्रुसेल्स में दस्तावेज पेश कर पूरी दुनिया को सूचित किया था कि जासूसी, राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु खतरा एवं अवैध धर्म स्थापित करने के झूठे आरोपों के साबित न होेने पर इन सातों बहाई नेता बंदियों की सजा 20 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस 10 वर्ष की सजा को पुनः 20 वर्ष कर देने में ईरानी सरकार की गलत मंशा, धोखा एवं धूर्ततापूर्ण कार्यवाही जगजाहिर है जो उनके द्वारा इस केस में दिखाई जा रही है। उनकी सजा के प्रारम्भिक काल में भी उन्हें 30 महीनों के लिए बंदी बनाकर रखा गया था जबकि उन्हें या उनके वकील को आरोप पत्र भी नहीं दिया गया।

भारत के करीब 2 करोड़ बहाइयों ने इन सात ईरानी बहाई नेताओं की 2008 में गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया तथा भारत के विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले बहाई न्यायिक पदाधिकारियों, धार्मिक नेताओं, शिक्षाविदों, फिल्म जगत, स्वयंसेवी संस्थाओं इत्यादि ने इसे मानवाधिकार का उल्लंघन बताया। डा. भारती गाँधी ने कहा कि हम सभी बहाई समुदाय के लोग संपूर्ण भारतवासियों एवं विशेषकर भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह ईरानी सरकार पर दबाव डालें कि वह इन निर्दोष बहाई बंदी नेताओं की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करायें क्योंकि उनके इस कृत्य पर पूरी दुनिया की नजर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2011
M T W T F S S
« Mar   May »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in