Categorized | लखनऊ.

विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों श्री सुरेश रैना तथा श्री पीयूष चावला को मान्यवर श्री कांशीराम जी अन्तर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा

Posted on 04 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने आज यहां आई0सी0सी0 क्रिकेट विश्व कप-2011 को जीतने वाली भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों श्री सुरेश रैना तथा श्री पीयूष चावला को मान्यवर श्री कांशीराम जी अन्तर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने तथा टीम को जिताने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि टीम इण्डिया के इन खिलाड़ियों ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाकर पूरे संसार में देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से जहां इन खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक मेहनत से खेलने का प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को और अधिक प्रयास करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

ज्ञातव्य है कि कल टीम इण्डिया द्वारा आई0सी0सी0 क्रिकेट विश्व कप-2011 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप-2011 का विजेता बनने पर माननीया मुख्यमंत्री जी ने टीम इण्डिया की इस शानदार जीत पर बधाई दी थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in