Categorized | हरदोई

प्रतिमा टूटी प्रशासन सतर्क

Posted on 30 April 2011 by admin

बेनीगंज के मवई ब्रहमनान में अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर तहलका मच गया। शक के आधार पर कुछ लोगों को नामजद किया गया। आला अफसर प्रभारी बेनीगंज ने जांच में पाया कि नामजद अभियुक्त तथा वादी दोनों पक्षों में विवाद पहले से ही था। उस समय पर झगड़ा भी हो चुका था। वादी शिवचरन पु़त्र हुलासी निवासी ब्रहमनान अंबेडकर नाटक देखने गया था देर रात वापसी पर उसे अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। वादी ने तहरीर देकर नीरज त्रिपाठी पुत्र रामविलास, नितिन पुत्र रामविलास, मुन्ना पुत्र रामपाल त्रिपाठी पर मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया और तहरीर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज, क्षेत्राधिकरी हरियावां, व संडीला एसडीएम संडीला, ने मामले को तूल देने से रोका। मूर्ति के क्षतिग्रस्त हिस्सें को सुधारने की व्यवस्था की। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करकें विवेचना की बात कही। सूत्रों द्वारा यह बात स्पष्ट है कि वादी प्रतिवादी पहले से ही एक दूसरे के विरोधी है। दोनों में विवाद चल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in