’अपने बेटे और पोते को मुजफ्फरनगर के दंगाइयों के साथ खड़ा देखकर चौधरी साहब बहुत दुखी होंगे - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 04 April 2019 by admin

’योगी ने कहा - विभाजन की जिम्मेदार मुस्लिम लीग के भरोसे चुनाव जीतना चाहते हैं राहुल गांधी’
’3 वर्ष के अंदर प्रदेश की भाजपा सरकार आपको मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस-वे देने जा रही है’

’कांग्रेस आतंकवादियों पर लगाया जाने वाला देशद्रोह कानून समाप्त करना चाहती है’

’पश्चिमी उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा “जख्म” सपा और बसपा की सरकारों ने दिए’

’हमारी सरकार ने दो साल में ही गन्ना मूल्यों का 61 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया’

मुजफ्फरनगर/बुलंदशहर/लखनऊ 04 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद पर जमकर हमला किया। योगी ने कहा कि यहां हुए दंगों में बहुसंख्यक समुदाय के लोग मारे जा रहे थे, तो ये पार्टियां क्या कर रही थीं? पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चैधरी साहब किसानों की बात करते थे, गांवों की बात करते थे और इस देश की बात करते थे। लेकिन चैधरी साहब की विरासत उनके बेटे और पोते संभाल नहीं पाए। आज मुजफ्फरनगर के दंगाइयों के साथ चैधरी साहब का परिवार खड़ा है, जिसे देखकर चैधरी साहब को बहुत दुख हो रहा होगा।
इस दौरान रैली स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। किसानों की भीड़ अधिक थी। पंडाल खचाखच भर गया था। योगी को सुनने आए लोग खेत- खलिहानों से लेकर आसपास के मकानों की छतों तक पहुंच गए थे। मुख्य मार्ग पर रैली की वजह से पैर रखने तक की जगह नहीं थी। योगी ने भी अपने भाषण में उपस्थित अपार जनसमूह का उल्लेख किया। योगी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, खचाखच भरे पंडाल में चारों तरफ से “योगी-योगी” की आवाज गूंजने लगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी मुस्लिम लीग के साथ मिलकर चुनाव जीतने का विभाजनकारी मंसूबा रखते हैं। आप सभी जानते हैं कि मुस्लिम लीग की वजह से ही भारत का विभाजन हुआ था, इसके बावजूद आज कांग्रेस फिर मुस्लिम लीग के साथ खड़ी है।

योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में पश्चिम उत्तर प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं होती थीं। बहुसंख्यक समाज के लोग पलायन करने को मजबूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि आज आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अपराधी या तो प्रदेश से पलायन कर चुके हैं या फिर राम नाम सत्य की यात्रा पर निकल चुके हैं।
योगी ने कहा कि 3 वर्ष के अंदर प्रदेश की भाजपा सरकार आपको मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस-वे देने जा रही है। आप यहां से बैठेंगे और 6 घंटे में प्रयागराज पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही संभव हो पाया है।
वहीं बुलंदशहर अहमदगढ़ (शिकारपुर) में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी में अपनी हार निश्चित देखकर भारत का विभाजन करवाने वाली मुस्लिम लीग से हाथ मिला लिया है। जिसे भारत की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी।
योगी ने कहा कि तुष्टीकरण के नाम पर अराजकता नहीं चलेगी। योगी ने राज्य के युवाओं का आह्वान किया कि वे तैयारी करें, नौकरी की कमी नहीं होने दी जाएगी। भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। नौकरी के नाम पर धांधली करने वाले जेल भेजे जाएंगे और उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को देश के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस का घोषणापत्र देश के संविधान के लिए चुनौती है। संविधान से देशद्रोह शब्द हटाने को अपने घोषणापत्र में शामिल कर कांग्रेस ने अपनी “कु-नीति” सामने रख दी है। आतंकवाद के साथ ही साथ माओवाद और उग्रवाद को प्रश्रय मिलेगा।
योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा “जख्म” सपा और बसपा की सरकारों ने दिए हैं। बहुसंख्यकों से अन्याय हुआ और अल्पसंख्यकों को तवज्जो दी गई। सपा-बसपा सरकारों के दौर में 39 चीनी मिलें बंद हुईं। बसपा सरकार ने 21 मिलों को बेच दिया। पांच वर्ष से अधिक का गन्ना मूल्य बकाया था। मौजूदा सरकार ने दो साल में ही 61 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in