शहीद की पत्नी को 20 लाख रु0 व माता-पिता को 05 लाख रु0 की आर्थिक सहायता

Posted on 20 January 2018 by admin

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्र देव सिंह आज शहीद के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे

लखनऊ: 20 जनवरी, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बुलन्दशहर निवासी बी0एस0एफ0 के शहीद जवान श्री जगपाल सिंह को नमन करते हुए उनके परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जिसमें से 20 लाख रुपए शहीद की पत्नी को व 05 लाख रुपए शहीद के माता-पिता को दिए जाएंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्र देव सिंह आज जनपद बुलन्दशहर में शहीद के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री जी की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in