महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाय- उपाध्यक्ष

Posted on 05 March 2015 by admin

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी पाल ने सभी सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाय। उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी पाल आज लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं समस्याओं की सुनवाई के सम्बन्ध में एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
बैठक में जानकारी दी गयी कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जिले में कुल 93 वाद पंजीकृत हुये, जिनमें से 31 में चार्जसीट, 17 में फाइनल रिपोर्ट लगी है। 33 मामले मध्यस्तता में है और 12 मामले मध्यस्तता से वापस आये है।
उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी पाल ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके भ्रमण के दौरान समाजवादी पेंशन में अनियमितता की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा की गयी है। इस सम्बन्ध में उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का सत्यापन करें और यदि कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित हो तो उसे समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिलाये। बैठक में बताया गया कि जिले के 36969 लाभार्थियों के खातें में समाजवादी पेंशन की धनराशि भेजी जा चुकी है। इसी प्रकार वृद्धा पेंशन के  व विकलांग पेंशन के लाभार्थियों तथा विधवा पेंशन के लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि खातों में भेजी जा चुकी है। उपाध्यक्ष ने द्वितीय किश्त यथाशीध्र जारी कराने के निर्देश दिये।
उपाध्यक्ष ने बैठक में स्वास्थ्य, बाल विकास, शिक्षा, आदि विभागों द्वारा महिलाओं को उपलब्ध करायी गयी सेवाओं की समीक्षा की तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया कि पात्र महिलाओं को समय से शासकीय सुविधाओं का लाभ दिया जाय। बैठक का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर भरत लाल सरोज ने किया। बैठक में सी0एम0ओ0 डा0 के0बी0सिंह, जिला महिला चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती उर्मिला चैधरी, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी परवेज अहमद, समाज कल्याण अधिकारी एस0के0उपाध्याय, महिला थाना से मंजू देवी, जिला सूचना अधिकारी आर0बी0सिंह एवं बाल विकास, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in