पेट्रोलियम बृद्धि पर किया चक्का जाम

Posted on 05 March 2015 by admin

भारत की जनवादी नवजवान सभा ने बस स्टेशन पर चक्का जाम कर पेट्रोलियम पदार्थो में की गयी मूल्य बृद्धि का विरोध किया व पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका।
तत्पश्चात् जिला कार्यालय पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव शशांक पाण्डेय ने कहा कि हाल ही में पेट्रोलियम पदार्थो में की गयी मूल्य बृद्धि का कोई औचित्य नहीं था क्योंकि अन्तराष्ट्रीय मार्केट में किसी भी प्रकार की मूल्य बृद्धि नहीं हुयी है। केन्द्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो के मालिकों को मुनाफा पहुंचाने के लिए यह मूल्य बृद्धि की है जो केन्द्र सरकार की मनमानी व हिटलर शाही को दर्शाता है। भारत की जनवादी नवजवान सभा आज पूरे देश में मूल्य बृद्धि का विरोध कर आक्रोश व्यक्त कर रही है। सभा को जिला कोषाध्यक्ष विनोद पाण्डेय व जिला कमेटी सद्स्य उत्कर्ष शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सिराज राइन, राम सजीवन शर्मा, अनुज, नजर अहमद, अजय वर्मा, अरविन्द यादव समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in