Archive | March 9th, 2019

3 राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास

Posted on 09 March 2019 by admin

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है व अकल्पनीय विकास कार्य किये- डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय
गत 23 माह में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों/कालेजों की स्थापना व सुधार के कार्य के कीर्तिमान स्थापित हुए- डॉ दिनेश शर्मा
photo-2
वाराणसी/लखनऊ 09 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने शनिवार को एक साथ तीन राजकीय इंटर कॉलेजों का शिलान्यास किया।
चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अच्छी भूमिका निभाता है। लड़कियों को सस्ती व सुलभ शिक्षा के लिए राजकीय कालेज मील के पत्थर की भांति होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर तत्काल इंटर कॉलेजों की स्वीकृतियां हुई है। जो एक रिकॉर्ड स्थापित करता है। राजकीय कालेज स्वीकृति में वर्षों लग जाते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने एक-दो दिन में ही इस संबंध में विशेष रुचि लेते हुए एक साथ स्वीकृतियां दी है। शीघ्र ही यह कॉलेज स्थापित होंगे और स्थानीय लड़कियां एवं लड़कों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। डॉ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो अभूतपूर्व विकास कार्य कराए, वह अकल्पनीय है। स्थानीय स्तर पर काशी व आसपास के क्षेत्र को देखें तो कल्पना से परे लगता है। जैसे-रोड, बाईपास रोड, श्री विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर, कैंसर हॉस्पिटल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पुलों के निर्माण कार्य, किसानों को सहायता, गरीबों को आयुष्मान भारत योजना में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, घर-घर गैस सिलेंडर सहित अनेकानेक कार्य है। इसी के साथ आज भारतीयों का मस्तक विश्व स्तर पर ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मान-सम्मान देश को दिलाया, वह गौरव की बात है। आतंकी व बुरी नजर रखने वाले देश अब भारत से भय खाने लगे हैं।
चिरईगांव विकास खंड के ग्राम पंचराव में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पंचराव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैथी (टोला फुलवरिया) चंदौली एवं राजकीय इंटर कॉलेज प0 दीनदयाल नगर मुगलसराय के शिलान्यास किए गए। पंचराव राजकीय इंटर कॉलेज का विधिवत स्कूल स्थल पर भूमि पूजन कर शिलान्यास हुआ।
शिलान्यास के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के 23 माह में शिक्षा जगत में अभूतपूर्व स्कूलों/कालेजों की स्थापना एवं शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न सुधारात्मक कार्य हुए हैं केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से अकल्पनीय कार्य हुए हैं। शिक्षा में गुणात्मक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर आज एक साथ तीन राजकीय इंटर कॉलेज स्वीकृत हो चुके हैं तथा कुछ अन्य के स्वीकृति की कार्यवाही हो रही है।
इस अवसर पर एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक उत्तरी रविंद्र जायसवाल, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रामप्रकाश दुबे, सहित गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनाव में अपना पूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित

Posted on 09 March 2019 by admin

लखनऊ 09 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाते हुए पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनाव में अपना पूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करते हुए तथा पार्टी के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से अनुश्रवण और दिशा निर्देश करने के साथ-साथ अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली की जनता के प्रति पूर्ण समर्पित भावना से कार्य करते हुए राज्य और केन्द्र सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं को अपने संसदीय क्षेत्र में ले गए। बीएचयू में स्थित वर्तमान केन्द्रीय विद्यालय में अपने मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रहने के दौरान द्वितीय पाली के सत्र का शुभारम्भ कराया था। उसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय वित्तमंत्री श्री अरूण जेटली जी, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावेड़कर जी से व्यक्तिगत पहल करके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए अन्य विकल्प के रूप में उत्तर भारत में भौगोलिक दृष्टि से सबसे बडे़ क्षेत्रफल के भन्दहाकला आयर वाराणसी में केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत कराया। इस विद्यालय की स्वीकृत के पश्चात वाराणसी परिक्षेत्र में 5 केन्द्रीय विद्यालय हो गए है।
उक्त केन्द्रीय विद्यालय में आगामी सत्र 2019-20 से इसके अस्थाई कैम्पस नेहरू युवा कल्याण केन्द्र एवं अमर शहीद इण्टर कालेज में शिक्षा सत्र प्रारम्भ हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की गहरी रूचि रही है और सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए निरन्तर प्रयासरत रहते है। आज तीन राजकीय इण्टर कालेजों का शिलान्यास उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा जी के साथ वाराणसी जनपद स्थित ग्राम पचरांव में किया गया। जिसमें बालिकाओं के लिए एक राजकीय इण्टर कालेज नियमताबाद, पं. दीनदयाल नगर, चंदौली, दो राजकीय इण्टर कालेज ग्राम फुलवरिया, जनपद चंदौली और विकास खण्ड नियमताबाद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर शामिल है।

Comments (0)

गांव के मन की बात राजनाथ सिंह के साथ

Posted on 09 March 2019 by admin

लखनऊ 09 मार्च 2019, भारत के मन की बात के अन्तर्गत ‘‘गांव के मन की बात राजनाथ सिंह के साथ‘‘ कार्यक्रम कल दिनांक 10 मार्च को बाजपेयी खेड़ा, भगवन्तनगर, उन्नाव में होगा। यह जानकारी प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह ने दी।
इस कार्यक्रम के पूर्व आर.आर. बी.एन. इण्टर कालेज भगवन्त नगर, उन्नाव में भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी एक जनसभा को सम्बोधित करेगें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in