Archive | March 18th, 2019

2 साल विकास बेमिसाल - विद्यासागर सोनकर

Posted on 18 March 2019 by admin

लखनऊ 18 मार्च 2019, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2 वर्ष पूरे किए हैं इस अवधि में सरकार ने पारदर्शिता सुशासन विकास और जनहित के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। सपा-बसपा सरकारों ने पिछले 15 वर्षों में जितना प्रदेश के लिए नहीं किया उससे अधिक उपलब्धियां महज 2 साल में योगी सरकार में प्रदेश ने हासिल की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि सपा-बसपा सरकार जाति और मजहबी तुष्टिकरण तक ही सीमित रही और उनकी योजनाएं अपने घरों तक ही सीमित रही उनका उद्देश्य जनता को लूट कर और अपने को मालामाल करने तक ही सीमित रहा। विधानसभा चुनाव में नोटबंदी के मुद्दे पर मुॅह की खाये बुआ-बबुआ नोटबंदी के प्रभाव से अबतक पीड़ित है, करीबी अधिकारियों और नेताओं पर आयकर विभाग की हालिया कार्यवाही से सपा-बसपा की पीड़ा और बढ़ी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार ने गांव, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, महिला, युवा, वंचित, पिछड़े, दलित सहित समाज के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। आज उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण सौभाग्य योजना, उज्जवला सहित जन केंद्रित कार्यक्रमों में देश में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है।
श्री सोनकर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश हार और हताशा के अवसाद से अभी बाहर भी नहीं निकल पाए कि एक और प्रचंड हार उनके सामने खड़ी है। इसलिए वह अपनी सरकार की अराजकता, गुंडाराज, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को भूल कर प्रदेश में सुशासन स्थापित करने वाली योगी सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। किसानों का हक मारने वाले अखिलेश यादव अपने एसी कमरों से बाहर निकलें तो शायद उन्हें सच का आभास हो जायेगा कि योगी सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ कर उन्हें राहत पहुंचाई और गेहूं धान की रिकार्ड खरीद करके तथा रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान करके किसानों के खातों में बिना बिचैलियों के राशि पहुंचाई और उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। पिछली सरकारों में उद्योगपति और निवेशक प्रदेश छोड़कर भाग गए थे और अब स्थिति यह है पहले इन्वेस्टर समिट में ही 468000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव यूपी में आ चुके हैं, इसमें करीब एक लाख करोड़ की परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो चुका है। जब सपाई अंधरी रात में विधान भवन के सामने आलू फेंककर योगी सरकार को बदनाम करने में जुटे थे तब योगी सरकार प्रदेश आलू किसानों की आर्थिक समृद्धि के काम में जुटी थी। आलू का समर्थन मूल्य तय करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। शीतगृहों की भण्डारण क्षमता बढ़ाई गई। बाजार हस्तक्षेप योजना के कारण आज किसानों को आलू का लाभकारी मूल्य मिल रहा है। महज 4 जिलों तक बिजली देने वाले अखिलेश यादव की आँखें प्रदेश में हर गरीब के घर उजाला देखकर चैंधिया गई हैं। तब बिजली आना खबर होती थी अब बिजली जाना खबर होती है।

Comments (0)

शोक सभा

Posted on 18 March 2019 by admin

लखनऊ 18 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित शोक सभा में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर ने मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सहजता, सरलता और स्वीकार्यता की प्रशंसा उनके राजनैतिक विरोधी भी करते थे। स्वर्गीय पर्रिकर की पहचान एक निर्भीक, निडर, ईमानदार और कुशलतापूर्वक प्रशासनिक निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री के रूप में थी। स्वर्गीय पर्रिकर जी सादगी, सरलता, कर्मठता और वैचारिक प्रतिबद्धता के प्रतीक थे। उनका प्रयाण देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। हम सब ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते है और परिवार को दुख के इन क्षणों में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते है।29
इसके पूर्व प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने मनोहर पर्रिकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक सरल और सौम्य व्यक्त्तिव के धनी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस तक जनता की सेवा की। उन्होंने समर्पण व सादगी की जो मिशाल पेश की वह वर्तमान राजनीति में दुर्लभ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।26
शोक सभा में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, रंजना उपाध्याय, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, प्रकाश पाल, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, शलभ मणि त्रिपाठी, संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्याल प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, सत्यप्रकाश जी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नरेन्द्र सिंह राणा, अनीता अग्रवाल, विनोद भारती, श्यामनन्दन सिंह, अशोक तिवारी, राजकुमार, अरूणकांत त्रिपाठी, शिवभूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर मनोहर पर्रिकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in