Archive | March 26th, 2019

विजय संकल्प सभाएं

Posted on 26 March 2019 by admin

लखनऊ 26 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प सभाओं से प्रदेश की सभी लोकसभाओं में विजय का संकल्प लेकर निकली है। फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ विजय संकल्प सभाओं के माध्यम से भाजपा जनता के बीच पहुंची। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने रामलीला मैदान मुरादाबाद में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। उनके साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, रितेश गुप्ता, राजेश चुन्नू, जयपाल सिंह व्यस्त, राजीव तरारा, डीके शर्मा व महेन्द्र धनौरिया प्रमुख रूप से साथ रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के नुमाईश ग्राउण्ड में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही व क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह उनके साथ रहे। वहीं वाराणसी में मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लक्ष्मी कमल लाॅन दीनदयाल नगर चंदौली में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, जनरल वीके सिंह, सुजीत शर्मा, अजीत पाल, नंद किशोर गुर्जर, आशा शर्मा गाजियाबाद, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी जौनपुर, श्रीमती ईरानी व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त गुलाब सिंह इंटर कालेज भदोही, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ झांसी के अमर पैलेस ललितपुर में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ विजय संकल्प सभा में उपस्थित रहे। श्री मौर्य ने फूलपुर के पटेल नगर ढोलागढ़ में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव उनके साथ रहे। उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा के साथ अन्यपूर्णा कोल्ड स्टोरेज तिलियापुर कनौज में विजय का संकल्प लेकर सभा में पहुंचे, प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक उनके साथ रहे। उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने रामलीला मैदान अमेठी में सभा को संबोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी उनके साथ रहे। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राजीव तरारा व प्रदेश उपाध्यक्ष कांताकर्दम ने किसान श्रीराम इंटर कालेज अमरोहा में विजय का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंचे। प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने मोतीबाग मैदान बुलन्दशहर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
ब्रज क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत गौतम व प्रदेश सरकार के मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण हाथरस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा यादव व प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदायंू, हरियाणा सरकार के मंत्री ओ.पी. धनगड़ व प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खडेलवाल अलीगढ़, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा फिरोजाबाद, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व हरद्वार दुबे शाहजहांपुर, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी. सिंह के साथ आवंला में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह व महापौर उमेश गौतम तथा पीलीभीत में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने संकल्प सभाओं को संबोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल व सिद्धार्थनाथ सिंह व सांसद राजवीर सिंह एटा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने फतेहपुर सिकरी में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
अवध क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के साथ हरदोई में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व मिश्रिख में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने विजय का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंचे। प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह, सांसद साक्षी महराज उन्नाव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, पूर्व मंत्री रामहेत भारती धौरहरा, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सांसद राजेश वर्मा सीतापुर, उत्तराखण्ड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज बाराबंकी तथा मोहनलालगंज में उनके साथ प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झडफिया व प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री श्रावस्ती, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चैधरी फैजाबाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला व प्रदेश सरकार के मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कैसरगंज व गोण्डा में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
कानपुर क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश मंत्री देवेश कोरी अकबरपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचैरी जालौन, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह फर्रूखाबाद, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी व रणवेन्द्र सिंह धुन्नी, सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा बांदा, प्रदेश सरकार के मंत्री अर्चना पाण्डेय व प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने हमीरपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
गोरखपुर क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही व क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सलेमपुर, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह घोसी, प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद व फागू चैहान बलिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय पासवान व प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चैहान, सकलदीप राजभर आजमगढ़, प्रदेश सरकार के मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व पूर्व महामंत्री नरेन्द्र सिंह संतकबीर नगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला बस्ती और प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जय प्रताप सिंह व श्रीराम चैहान ने देवरिया में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
काशी क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कौशाम्बी, प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र सिंह मोती सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, सांसद राकेश सिन्हा प्रयागराज, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि प्रतापगढ़, लोकसभा चुनाव सहप्रभारी सुनील ओझा व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिह रार्बटसगंज, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने मछली शहर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।

Comments (0)

भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष बौखलाहट में हैं

Posted on 26 March 2019 by admin

प्रयागराज/लखनऊ 26 मार्च 2019, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष बौखलाहट में हैं, कोई लुटेरों का गठबंधन बना रहा है तो कोई बहत्तर हजार रुपये सालाना गरीबों को देने का वादा कर रहा है। बौखलाहट का आलम यह है कि वह बारह हजार महीने की बात ही कर रहे है और साल का बहत्तर हजार बताया जा रहा है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होला गढ़ स्थित आजाद पार्क में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस ईमानदारी से पांच साल देश की सरकार चलाई है वह अद्वितीय है। पिछले पांच सालों में सरकार पर एक भी दाग नहीं लगा है। इसपर भी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग जो स्वयं जमानत पर हैं। देश के ईमानदार और कर्मठ प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। जनता ऐसे झूठे बेईमानों को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए काम करते रहें हैं। उन्होंने ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर देश का तीव्र गति से विकास किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की छवि को भी चमकाया है। आज भाजपा का विरोध करते-करते विपक्ष देश के विरोध पर आमादा हो गया है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि भाजपा की लहर में विपक्षी पार्टियों धराशायी हो गई हैं। तभी राष्ट्रविरोधी बयानबाजी विपक्ष द्वारा की जा रही है जो उनकी हताशा का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह भारत का ही नहीं विश्व का चुनाव है और साथ ही साथ भारत माता के सच्चे सपूत को पुनः प्रधानमंत्री पद का दायित्व मिले इस महत्व पूर्ण निर्णय का चुनाव है।
विजय संकल्प सभा में केसरी देवी पटेल विधायक, प्रवीण पटेल विधायक, विक्रमाजीत मौर्य विधायक, संजय गुप्ता विधायक, आर के पटेल, अमरनाथ तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

Comments (0)

बडे़ जनदेश के साथ मा. मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे

Posted on 26 March 2019 by admin

झांसी/लखनऊ 26 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी की अमरदीप पैलेस मैदान ललितपुर में आयोजित बिजय संकल्प सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में तेहत्तर प्लस सीटें आयेंगी और 2014 से भी बडे़ जनदेश के साथ मा. मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस समय जनता की अदालत में हमारा मुकदमा है जिसका फैसला तेईस मई को आयेगा और हम पूर्ण आशान्वित हैं कि हम भारी बहुमत से सफल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज गरीबी हटाने की बात करते हैं वह अपने दस साल के मनमोहन सिंह के कार्यकाल में क्या करते रहे, क्यों नहीं गरीबी हटायी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुद स्वीकार किया कि वह एक रुपया भेजती थी तो नीचे पन्द्रह पैसे पहुंचते थे। जबकि आज भाजपा सरकार में किसानों के खाते में सीधे पूरे रुपये पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सर्जीकल स्ट्राइक की एअर स्ट्राइक की आॅपरेशन आल आउट में एक-एक आतंकवादी को चुन-चुन कर मारा जा रहा हैं। सेना का मनोबल बढ़ा है साथ ही विश्व में भारत की शाख बड़ी है। आज विश्व के ज्यादातर बड़े देश हमारे साथ खड़े हैं। हमने गांवों, नगरों को बिजली, पानी, सड़कें दी हैं और आगे भी देंगे। विकास के साथ ही सुशासन देना भी हमारा संकल्प है। अन्त में उन्होंने जनता से बुन्देलखण्ड की चारों सीटें भाजपा के पक्ष में जिताने की अपील की। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने भी सभा को संबोधित किया।

Comments (0)

’जम्मू में पाकिस्तान के पक्ष में नारा लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी के लिए देश से माफी मांगे राहुल गांधी - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 26 March 2019 by admin

’चुनाव आते ही कुछ लोगों को भगवान और मंदिर याद आने लगते है और वह मंदिरों में ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ने बैठे हों’

’राम मंदिर की सुनवाई में बाधा उत्पन्न करवाने के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ताओं की फौज खड़ी कर रखी है’

’पिपराइच की चीनी मिल को सपा-बसपा ने भ्रष्टाचार का स्मारक बना दिया था, लेकिन हमने उसे जिंदा किया’

गोरखपुर/लखनऊ 26 मार्च 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तारामंडल में स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक प्रत्याशी जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करते हैं। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि कश्मीर और आतंकवादियों के मामले में उनकी पार्टी का स्टैंड क्या है?
योगी जी ने आगे कहा कि चुनाव आते ही कुछ लोगों को भगवान और मंदिर की याद आने लगती है और वह मंदिरों में ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ने बैठे हों। कांग्रेस महापुरुषों का अपमान करती है, स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अपने गले की माला पहनाना यह कृत्य उन लोगों का संस्कार दिखाता है, ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। योगी जी ने कहा कि राम मंदिर में देरी के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की सुनवाई में बाधा उत्पन्न करवाने के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ताओं की फौज खड़ी कर रखी है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए कहते हैं कि 2019 से पहले राम मंदिर की सुनवाई न की जाए।
योगी जी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की मिनिमम आय के तहत 72000 रुपये देने की घोषणा गरीबों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि 48 वर्ष पहले स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, लेकिन देश से गरीबी तो नहीं हटी, उल्टा कांग्रेस ने देश में भुखमरी, अराजकता, आतंकवाद और नक्सलवाद जरूर पैदा कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष 72000 रुपये देने की बात करते हैं, मगर मोदी सरकार आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये, शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.5 लाख रुपये, शौचालय के लिए 20 हजार रुपये, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये, मनरेगा की मजदूरी, शौचालय के लिए 12 हजार रुपये दे रही है।
योगी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश में विकास की जो नींव रखी थी, उसे 2019 में भी पुरजोर तरीके से आगे ले जाना है। देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने जो सपना देखा था उसे नरेंद्र मोदी जी ने साकार किया है। योगी जी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस के शासन काल में केवल 13 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिल पाया था। वहीं मोदी जी की सरकार ने सिर्फ 5 वर्षों में ही 13 करोड़ लोगों को कनेक्शन दिया है। योगी जी ने आगे कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश की चीनी मिलों को औने-पौने दामों में नीलाम कर प्रदेश के किसानों को कंगाल बना दिया था। हमारी सरकार आते ही हमने किसानों का 57 हजार 800 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के 55 महीनों और कांग्रेस, सपा और बसपा के 55 वर्षों के कार्यकाल की तुलना अगर की जाए तो मोदी जी की सरकार के 55 महीनों का कार्यकाल इन भ्रष्टाचारियों के 55 वर्षों के कार्यकाल पर भारी पड़ेगा।
योगी जी ने कहा कि गोरखपुर का फर्टिलाइजर कारखाना जो कांग्रेस सरकार के घोटालों का स्मारक बन गया था, आज वह 26 साल बाद मोदी जी के प्रयासों से फिर से शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि पिपराइच की चीनी मिल को सपा-बसपा ने भ्रष्टाचार का स्मारक बना दिया था, मगर हमारी सरकार बनते ही हमने पिपराइच की चीनी मिल को फिर से जीवित किया। आज गोरखपुर में फोर लेन सड़क बन रही हैं। गोरखपुर पर्यटन का केंद्र बन रहा है। यह सब मोदी जी की वजह से ही संभव हो पाया है।
योगी जी ने कहा यह वही ग्राउंड है, जो कभी जंगल हुआ करता था, हमारी सरकार आने के बाद हमने क्षेत्र का नजारा ही बदल दिया। हमारी सरकार द्वारा इसी मैदान में 31000 लोगों को पेंशन की दी गई। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए वायुयान सेवा उपलब्ध हो गई है। योगी जी ने 2019 के कुम्भ की तुलना 2013 के कुम्भ से करते हुए कहा कि इस बार का कुम्भ बेहद अद्भुत और अलग था। कुम्भ में हमारी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी की अनुकम्पा से ही संभव हो पाया है।
योगी जी ने आगे कहा कि सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में केवल 83000 प्रधानमंत्री आवास सैंक्शन हो पाये थे। वहीं प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 2 वर्षों में ही 23 लाख 82 हजार आवास गरीब परिवारों को दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में बिजली कनेक्शन का आंकड़ा जीरो था। वहीं बीजेपी सरकार में एक करोड़ से भी ज्यादा गरीब परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
योगी जी ने कहा कि कांग्रेस के पीढ़ियों के महागुरु सैम पित्रोदा आज देश के लिए शर्मनाक हो गए हैं। वह पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले पर कहते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने का काम करती थी, मगर मोदी जी की सरकार आतंकवादियों को गोली खिलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना के तत्काल बाद प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की कार्रवाई इस बात का सबूत है कि आतंकवाद के खिलाफ केंद्र की आदरणीय मोदी जी की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

—————————————————————————-

मां सुपर पीएम थी, फिर भी राहुल को 10 साल तक याद नहीं आई गरीबों की - योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी को प्रस्तावित न्यूनतम आय गारंटी योजना पर घेरा योगी आदित्यनाथ ने, मुकाबले में मोदी सरकार की अनेक योजनाएं गिनवाईं

कहा - मां सुपर पीएम थीं और आपका सरकार के काम में दखलंदाज, तब क्यों गरीबों की खुशहाली के लिए काम नहीं किया

नमामि गंगे परियोजना और कुंभ के आयोजन की सफलता बताई

कहा - काशी का कायाकल्प किया मोदी जी ने

वाराणसी/लखनऊ 26 मार्च 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां मिंट हाउस- कटिंग मेमोरियल पर आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी की कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए देने की घोषणा पर कहा कि उन्हें दस साल तक गरीबों की याद नहीं आई, जबकि उनकी मां सुपर पीएम थीं और वे खुद सरकार के काम में दखल दिया करते थे। योगी जी ने राहुल से सवाल किया कि 2004 से 2014 तक कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने गरीबों की खुशहाली के लिए काम क्यों नहीं किया?
उन्होंने राहुल गांधी की प्रस्तावित न्यूनतम आय गारंटी योजना के मुकाबले आयुष्मान भारत योजना को रखा और कहा कि इस अकेली योजना से गरीबों को साल में 5 लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क मिलता है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, डिजीटल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया आदि का जिक्र करते हुए बताया कि यह सारी योजनाएं गरीबों की जीवन स्तर में सुधार के लिए हैं और इनका लाभ वंचित तबके को मिल रहा है। योगी जी बोले कि मोदी सरकार ने विकास में भेदभाव नहीं किया। शासन की योजनाओं का लाभ गांव, गरीब और किसान, व्यापारी और महिलाओं को समान रूप से प्राप्त हुआ है। नए प्रोजेक्ट लाकर युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।
योगी जी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लोकसभा चुनाव का संदेश भी इतना ही विशाल होना चाहिए जिसका संदेश उत्तरप्रदेश से जाएगा। देश में 543 सीटों पर लोकसभा का चुनाव हो रहा है, जिनमें 542 सीटों के मतदाता अपना सांसद चुनेंगे, केवल एक ही सीट वाराणसी के मतदाताओं को सीधे प्रधानमंत्री चुनने के लिए वोट देने का अवसर मिल रहा है। हर काशीवासी को अपने सांसद पर गर्व है। उन्होंने कहा मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत लगभग हर क्षेत्र मे अग्रणी बना है। भारत आज दुनिया में सामरिक-आर्थिक महाशक्ति के रूप में जाना जाता है।
योगी जी ने वाराणसी में हुए प्रवासी सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें शामिल हुए लोग काशी का कायाकल्प देखकर अभिभूत थे। उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि मोदीजी के ही मार्गदर्शन में कुंभ का आयोजन अत्यधिक सफल और निर्विघ्न संपन्न हुआ। उन्होंने कुंभ की सफलता के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि 2013 में हुए महाकुंभ में 12 करोड़ लोग कुंभ में शामिल हुए थे जबकि 2019 के कुंभ में 22 करोड़ लोग आए, 2013 के महाकुंभ में भगदड़ की वजह से श्रद्धालु मौत का शिकार हुए थे वहीं इस कुंभ में कोई अड़चन नहीं आई। उन्होंने 2013 में मॉरीशस के प्रधानंत्री के महाकुंभ में आने लेकिन स्नान नहीं करने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 के कुंभ में भी मॉरीशस के मुख्यमंत्री आए और उन्होंने गंगा का साफ पानी देखकर संगम में स्नान किया, साथ ही आयोजन की व्यवस्था व स्वच्छता की तारीफ की। उन्होंने अपने भाषण में प्रयाग के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के अक्षय वट का भी विशेष उल्लेख किया। योगी जी ने पूर्व की सरकारों से सवाल पूछा कि वह क्या कारण था जिसकी वजह से आजादी के बाद से श्रद्धालुओं को अक्षय वट के दर्शन से वंचित रखा गया।
उन्होंने कुंभ के दौरान ही 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई कर्मियों के पैर धोने को पौराणिक दर्शन से जोड़ा और इसे सामाजिक समता का उदाहरण बताया। योगी जी ने नमामि गंगे परियोजना को जल मार्ग विकसित करने की प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के नए-नए अवसर बनेंगे और मल्लाहों व निषाद जाति के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। योगीजी ने जानकारी दी कि गंगा में चलनेवाली नावों को सीएनजी और पीएनजी से लैस करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेसी शासनकाल की खामियां बताते हुए कहा कि राजीव गांधी कहते थे- केंद्र सरकार 100 रुपए भेजती है, तो जनता तक पहुंचते हुए 10 रुपए ही बाकी रह जाते हैं। इससे उनकी लाचारी साबित होती है। योगी जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी लाचार प्रधानमंत्री नहीं हैं। उनकी नीतियों से कांग्रेस के एजेंटों को सफाया हो गया है। मुख्यमंत्री ने सभा में उपस्थित सभी लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अभिनंदन किया।
कांग्रेसनीत यूपीए के शासन काल में भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था। मोदी सरकार में भारत छठें स्थान पर आ गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोदीजी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
सभा में उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद के सदस्य केदारनाथ सिंह, विधायक रविंद्र जायसवाल, नीलरतन पटेल, काशी क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा समेत महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

भारत का हर कोना मोदीमय है —डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 26 March 2019 by admin

लखनऊ 26 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ‘विजय संकल्प सभा’ के दौरान चंदौली में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 73 से अधिक सीटे जीतेंगी। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमों मायावती में चुनाव लड़ने की हिम्मत खत्म हो चुकी है। मायावती जी टिकट बेचने में लगी है। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व बंगाल में भाजपा के विरूद्ध एक मंच पर 23 दल एकत्र हुए थे लेकिन मोदी जी और अमित शाह जी के जादू से गठबंधन बिखर चुका है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने चंदौली संसदीय क्षेत्र के दीनदयाल नगर के जीटी रोड पर स्थित लक्ष्मी कमल लान में विजय संकल्प सभा में कहा कि भारतीय राजनीति में यह समय सेवा करने का है। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले बंगाल में 23 दलो के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए थे लेकिन आज माननीय मोदी जी और अमित शाह जी के जादू के आगे सब गठबंधन बिखर गया और आज बंगाल की जनता भाजपा के साथ है। हिन्दुस्तान का हर कोना मोदीमय हो गया है। पहले की सरकार में 272 जिले में नक्सलवाद था आज भाजपा की सरकार में सिमट कर रह गया है। यह मोदी जी के नेतृत्व में ही यह संभव हुआ है कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों की तेरहवीं बीतते-बीतते हमारी सेना ने पाकिस्तान के अन्दर घुसकर बदला लेने का काम किया है।img-20190326-wa0490
डा0 पाण्डेय ने कहा कि हिन्दुस्तान में कांग्रेस ने दस साल सरकार चलाई लेकिन कुछ नहीं किया, हिन्दुस्तान का नौजवान यह सब देख रहा है। उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, स्वच्छ भारत योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, युवाओं की आर्थिक समृद्धि एवं सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मोदी सरकार की एतिहासिक योजनाओं से आमजन का विकास हुआ है और आमजन के विकास से देश विकास कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। गरीब के जीवन के हर क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हो रहा हैं। 2014 में सरकार में आने के बाद हर तरफ हमने विकास किया, जनता खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब तक हिन्दुस्तान के 5 विकसित लोकसभाओं में चन्दौली को शामिल नहीं करा लंूगा तब तक मैं चैन नहीं लूंगा। उन्होंने बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनाव लड़ने की हिम्मत खत्म हो गई है। मायावती टिकट करोड़ों में बेच रही है, इस बात को दलित समाज तक पहुँचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस समय देश मे मोदी की सुनामी चल रही है हमें आज उत्तर प्रदेश में 73 प्लस की जीत का संकल्प लेकर यहाँ से जाना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, लोकसभा प्रभारी ओमकार केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, विधायक दीनदयाल नगर श्रीमती साधना सिंह, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, राजकिशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, पिछड़ा आयोग सदस्य शिवशंकर पटेल आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी के निर्णय से गरीब सुखी, कालाधन के कुनबे वाले दुखी - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 26 March 2019 by admin

विपक्षी दलों के नेताओं में भ्रष्टाचार से इकट्ठा अरबों रुपए का कालाधन बेकार चले जाने की पीड़ा से आज भी ग्रस्त है भ्रष्टाचार का कुनबा

लखनऊ 26 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा नोटबंदी पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि ‘काला धन और काले धन के संरक्षण’ की वकालत करने वाले नेताओं का भ्रष्ट तरीके से जुटाया गया धन बेकार हो जाने से उनका जख्म आज भी हरा है। नोटबंदी व जीएसटी जैसे मोदी सरकार के क्रांतिकारी निर्णय से देश की जनता तो सुखी हुयी, लेकिन विपक्ष दिवालिया हो गया, इसलिए वे अब भी नोटबंदी व जीएसटी को लेकर विलाप कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सच यह है कि नोटबंदी जहां गरीबों, किसानों, युवाओं और देश की जनता के लिये वरदान बन गयी, वहीं भ्रष्टाचार से लाखों-करोड़ों रुपए जमा करने वाले व्यक्तियों पर इसका कहर बरपा। इसीलिए नोटबंदी के बाद देश के विभिन्न भागों में हुये चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय दिलाकर जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी रही।
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सहित विपक्ष के दलों द्वारा ढाई साल बाद भी नोटबंदी पर आंसू बहाना साबित करता है कि इससे भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार हुआ है। बसपा सुप्रीमों मायावती आज भी नोटबंदी पर गरीबों या मजदूरों के लिये नहीं दुखी हैं, बल्कि नोटबंदी के कारण उनके पास जमा कालाधन नष्ट हो जाने से वह परेशान हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि टिकट बेचकर लोकतंत्र पर धब्बा लगाने के लिये बदनाम लोग नोटबंदी के बाद कालाधन ठिकाने लगाते हुये हलाकान-परेशान हैं। नोटबंदी के बाद उनकी और उनके भाई के बैंक खाते में 104 करोड़ रुपए से अधिक नगदी जमा करायी गयी थी, जिसका वो हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। आज उनकी गोद में बैठकर नोटबंदी पर रोना रोने वाले बबुआ ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि बुआ के घर कालाधन जरूर होगा। नोटबंदी व जीएसटी से कांग्रेस और उसके पिछलग्गू विपक्षी दल सर्वाधिक परेशान इसलिए हैं, क्योंकि इसके बाद तीन लाख फर्जी कंपनियां बंद होने से इन दलों के नेताओं द्वारा अपना काला धन सफेद बनाने के अड्डे तबाह हो गये। साथ ही चुनाव में विपक्षी दलों के कालेधन का खेल भी बिगड़ गया।
श्रीवास्तव ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्ट लोगों के यहां नकदी के रूप में रखा लाखों-करोड़ों रुपए का धन बैंकों में आया और यह धन देश के गरीबों के आर्थिक सशक्तिकरण करने, किसानों को आर्थिक समृद्ध बनाने, नौजवानों को उद्यम स्थापित कर करोड़ों की संख्या में रोजगार सृजन करने, देश की सेना को मजबूत बनाने के लिये आधुनिक हथियार व साजोसामान खरीदने और देश के अवस्थापना विकास के लिये जनता तक सीधे पहुंचाये गये। नोटबंदी का निर्णय जनता के लिये वरदान साबित हुआ है।

Comments (0)

भाजपा के मोर्चो के सम्मेलन

Posted on 26 March 2019 by admin

लखनऊ 26 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के मोर्चे सम्मेलनों के माध्यम से ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार’’ का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंच रहें है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा हर लोकसभा में हर वर्ग तक मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ विजय का संकल्प लेकर जा रहे है। सबका साथ-सबका विकास का मूल मंत्र लेकर माननीय मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के मोर्चे हर वर्ग के बीच पहुंचकर जनादेश प्राप्त कर रहे है।
प्रदेश मंत्री एवं सम्मेलन प्रभारी प्रकाश पाल ने बताया कि 27 मार्च को प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ अकबरपुर लोकसभा के बिठूर में तथा झांसी लोकसभा के मऊरानीपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ व पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिला सम्मेलनों में महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जालौन लोकसभा के उरई में तथा प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह बस्ती में मातृशक्ति के बीच रहेंगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह हमीरपुर के तिन्दवारी में तथा उनके साथ किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर इटावा के भरथना में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद महराजगंज के सिसवां में तथा खादी ग्रामोद्योग उपाध्यक्ष गोपाल अंजान रामपुर के विलासपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मोदी सरकार के लिए जनादेश प्राप्त करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी बांदा के चित्रकूट में युवा सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in