बडे़ जनदेश के साथ मा. मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे

Posted on 26 March 2019 by admin

झांसी/लखनऊ 26 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी की अमरदीप पैलेस मैदान ललितपुर में आयोजित बिजय संकल्प सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में तेहत्तर प्लस सीटें आयेंगी और 2014 से भी बडे़ जनदेश के साथ मा. मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस समय जनता की अदालत में हमारा मुकदमा है जिसका फैसला तेईस मई को आयेगा और हम पूर्ण आशान्वित हैं कि हम भारी बहुमत से सफल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज गरीबी हटाने की बात करते हैं वह अपने दस साल के मनमोहन सिंह के कार्यकाल में क्या करते रहे, क्यों नहीं गरीबी हटायी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुद स्वीकार किया कि वह एक रुपया भेजती थी तो नीचे पन्द्रह पैसे पहुंचते थे। जबकि आज भाजपा सरकार में किसानों के खाते में सीधे पूरे रुपये पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सर्जीकल स्ट्राइक की एअर स्ट्राइक की आॅपरेशन आल आउट में एक-एक आतंकवादी को चुन-चुन कर मारा जा रहा हैं। सेना का मनोबल बढ़ा है साथ ही विश्व में भारत की शाख बड़ी है। आज विश्व के ज्यादातर बड़े देश हमारे साथ खड़े हैं। हमने गांवों, नगरों को बिजली, पानी, सड़कें दी हैं और आगे भी देंगे। विकास के साथ ही सुशासन देना भी हमारा संकल्प है। अन्त में उन्होंने जनता से बुन्देलखण्ड की चारों सीटें भाजपा के पक्ष में जिताने की अपील की। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने भी सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in