Categorized | लखनऊ.

भारत का हर कोना मोदीमय है —डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 26 March 2019 by admin

लखनऊ 26 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ‘विजय संकल्प सभा’ के दौरान चंदौली में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 73 से अधिक सीटे जीतेंगी। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमों मायावती में चुनाव लड़ने की हिम्मत खत्म हो चुकी है। मायावती जी टिकट बेचने में लगी है। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व बंगाल में भाजपा के विरूद्ध एक मंच पर 23 दल एकत्र हुए थे लेकिन मोदी जी और अमित शाह जी के जादू से गठबंधन बिखर चुका है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने चंदौली संसदीय क्षेत्र के दीनदयाल नगर के जीटी रोड पर स्थित लक्ष्मी कमल लान में विजय संकल्प सभा में कहा कि भारतीय राजनीति में यह समय सेवा करने का है। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले बंगाल में 23 दलो के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए थे लेकिन आज माननीय मोदी जी और अमित शाह जी के जादू के आगे सब गठबंधन बिखर गया और आज बंगाल की जनता भाजपा के साथ है। हिन्दुस्तान का हर कोना मोदीमय हो गया है। पहले की सरकार में 272 जिले में नक्सलवाद था आज भाजपा की सरकार में सिमट कर रह गया है। यह मोदी जी के नेतृत्व में ही यह संभव हुआ है कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों की तेरहवीं बीतते-बीतते हमारी सेना ने पाकिस्तान के अन्दर घुसकर बदला लेने का काम किया है।img-20190326-wa0490
डा0 पाण्डेय ने कहा कि हिन्दुस्तान में कांग्रेस ने दस साल सरकार चलाई लेकिन कुछ नहीं किया, हिन्दुस्तान का नौजवान यह सब देख रहा है। उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, स्वच्छ भारत योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, युवाओं की आर्थिक समृद्धि एवं सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मोदी सरकार की एतिहासिक योजनाओं से आमजन का विकास हुआ है और आमजन के विकास से देश विकास कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। गरीब के जीवन के हर क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हो रहा हैं। 2014 में सरकार में आने के बाद हर तरफ हमने विकास किया, जनता खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब तक हिन्दुस्तान के 5 विकसित लोकसभाओं में चन्दौली को शामिल नहीं करा लंूगा तब तक मैं चैन नहीं लूंगा। उन्होंने बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनाव लड़ने की हिम्मत खत्म हो गई है। मायावती टिकट करोड़ों में बेच रही है, इस बात को दलित समाज तक पहुँचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस समय देश मे मोदी की सुनामी चल रही है हमें आज उत्तर प्रदेश में 73 प्लस की जीत का संकल्प लेकर यहाँ से जाना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, लोकसभा प्रभारी ओमकार केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, विधायक दीनदयाल नगर श्रीमती साधना सिंह, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, राजकिशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, पिछड़ा आयोग सदस्य शिवशंकर पटेल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in