Categorized | लखनऊ.

विजय संकल्प सभाएं

Posted on 26 March 2019 by admin

लखनऊ 26 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प सभाओं से प्रदेश की सभी लोकसभाओं में विजय का संकल्प लेकर निकली है। फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ विजय संकल्प सभाओं के माध्यम से भाजपा जनता के बीच पहुंची। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने रामलीला मैदान मुरादाबाद में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। उनके साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, रितेश गुप्ता, राजेश चुन्नू, जयपाल सिंह व्यस्त, राजीव तरारा, डीके शर्मा व महेन्द्र धनौरिया प्रमुख रूप से साथ रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के नुमाईश ग्राउण्ड में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही व क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह उनके साथ रहे। वहीं वाराणसी में मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लक्ष्मी कमल लाॅन दीनदयाल नगर चंदौली में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, जनरल वीके सिंह, सुजीत शर्मा, अजीत पाल, नंद किशोर गुर्जर, आशा शर्मा गाजियाबाद, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी जौनपुर, श्रीमती ईरानी व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त गुलाब सिंह इंटर कालेज भदोही, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ झांसी के अमर पैलेस ललितपुर में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ विजय संकल्प सभा में उपस्थित रहे। श्री मौर्य ने फूलपुर के पटेल नगर ढोलागढ़ में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव उनके साथ रहे। उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा के साथ अन्यपूर्णा कोल्ड स्टोरेज तिलियापुर कनौज में विजय का संकल्प लेकर सभा में पहुंचे, प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक उनके साथ रहे। उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने रामलीला मैदान अमेठी में सभा को संबोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी उनके साथ रहे। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राजीव तरारा व प्रदेश उपाध्यक्ष कांताकर्दम ने किसान श्रीराम इंटर कालेज अमरोहा में विजय का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंचे। प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने मोतीबाग मैदान बुलन्दशहर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
ब्रज क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत गौतम व प्रदेश सरकार के मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण हाथरस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा यादव व प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदायंू, हरियाणा सरकार के मंत्री ओ.पी. धनगड़ व प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खडेलवाल अलीगढ़, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा फिरोजाबाद, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व हरद्वार दुबे शाहजहांपुर, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी. सिंह के साथ आवंला में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह व महापौर उमेश गौतम तथा पीलीभीत में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने संकल्प सभाओं को संबोधित किया। प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल व सिद्धार्थनाथ सिंह व सांसद राजवीर सिंह एटा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने फतेहपुर सिकरी में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
अवध क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के साथ हरदोई में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व मिश्रिख में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने विजय का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंचे। प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह, सांसद साक्षी महराज उन्नाव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, पूर्व मंत्री रामहेत भारती धौरहरा, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सांसद राजेश वर्मा सीतापुर, उत्तराखण्ड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज बाराबंकी तथा मोहनलालगंज में उनके साथ प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झडफिया व प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री श्रावस्ती, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चैधरी फैजाबाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला व प्रदेश सरकार के मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कैसरगंज व गोण्डा में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
कानपुर क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश मंत्री देवेश कोरी अकबरपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचैरी जालौन, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह फर्रूखाबाद, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी व रणवेन्द्र सिंह धुन्नी, सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा बांदा, प्रदेश सरकार के मंत्री अर्चना पाण्डेय व प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने हमीरपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
गोरखपुर क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही व क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सलेमपुर, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह घोसी, प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद व फागू चैहान बलिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय पासवान व प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चैहान, सकलदीप राजभर आजमगढ़, प्रदेश सरकार के मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व पूर्व महामंत्री नरेन्द्र सिंह संतकबीर नगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला बस्ती और प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जय प्रताप सिंह व श्रीराम चैहान ने देवरिया में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
काशी क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कौशाम्बी, प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र सिंह मोती सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, सांसद राकेश सिन्हा प्रयागराज, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि प्रतापगढ़, लोकसभा चुनाव सहप्रभारी सुनील ओझा व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिह रार्बटसगंज, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने मछली शहर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in