Archive | March 1st, 2019

भाजपा की विजय संकल्प बाईक रैली में बाइक पर सवार होंगे प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 01 March 2019 by admin

भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली 2 मार्च को प्रदेश की 403 विधानसभाओं में एक साथ निकलेगी।

लखनऊ 01 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी विजय का संकल्प लेकर हर गांव, गली, शहर में बाइक रैली से पहंुचेगी। जन-जन की आर्थिक समृद्धि और देश के विकास के पहियों पर सवार होकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विजय संकल्प बाइक रैली में शामिल होगा। बाइकों पर सवार भाजपा कार्यकर्ता अपनी मोटर साइकिल पर भाजपा के झण्डे और स्टीकर चिपकाकर हाथों में तिरंगा और भाजपा के झण्डे थामें देश भक्ति के तराने गाते हुए हर गली, चैराहे हर डगर के लिए निकलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी गाजियाबाद, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मुरादनगर व मुरलीधर राव इलाहाबाद एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में मोटर साइकिल पर सवार होंगे। 02 मार्च को प्रदेश की 403 विधानसभाओं पर एक साथ शुरू होगी भाजपा की विजय संकल्प बाईक रैली।
प्रदेश महामंत्री व बाइक रैली प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में विजय संकल्प बाइक रैली से पार्टी के कार्यकर्ता वातावरण को भाजपा के रंग में रेंगेगे। प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता विजय का संकल्प लेकर बाईक रैली का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश में 403 विधानसभाओं मंे बाइक रैली लेकर मोटर साइकिलों पर भाजपा के झण्डे बांधकर और स्टीकर चिपकाकर गले में भाजपा की पट्टिका डाले, सिर पर कमल कैप लगाकर भाजपा के कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होंगे। साउण्ड सिस्टम से देश भक्ति के तरानों से हो रहे गुंजायमान गगन के बीच पार्टी कार्यकर्ता हर विधानसभा में 60 से 70 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। प्रत्येक विधानसभा में बाइक रैली के प्रारम्भिक केन्द्र से लेकर पूरा रोडमैप तैयार है।
श्री पाठक ने कहा कि देश भक्ति गीतों के बीच पार्टी कार्यकर्ता ‘‘भारत माता की जय जयकार - नरेन्द्र मोदी फिर एक बार’’ के उद्घोष के साथ जन-जन का अभिवादन करने निकलेंगे। मोटर साइकिलों पर सवार भाजपा कार्यकर्ता तिरंगे झण्डे व भाजपा का झण्डा लेकर आगे बढ़ेंगे। बाइक रैली में केन्द्रीय पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के पदाधिकारी व मंत्री सहित क्षेत्र, जिला, मण्डल तथा बूथ के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। बाइक रैली पूरे प्रदेश को भाजपा के रंग में रंगने का काम करेगी। बाईक रैली के लिए जिलो से समन्वय की व्यवस्था शिव भूषण सिंह देंखेंगे।
श्री पाठक ने बताया कि भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्रा देवरिया, रमापति राम त्रिपाठी लखनऊ कैण्ट, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मेरठ शहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो श्रीमती पूनम महाजन मथुरा, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र झांसी नगर, सुनील ओझा सुल्तानपुर, गोवर्धन झडफिया अकबरपुर, केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 महेश शर्मा नोएडा, शिव प्रताप शुक्ला लखनऊ मध्य, मनोज सिन्हा गाजीपुर, संतोष गंगवार बरेली शहर, श्रीमती कृष्णाराज शाहजहाॅपुर, साध्वी निरंजन ज्योति अयाहशाह, प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0एस0 राठौर, बाराबंकी, डाॅ. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर सदर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल सिरसागंज, नवाब सिंह नागर मुरादाबाद शहर, श्रीमती कांता कर्दम नकुड़, श्रीमती रंजना उपाध्याय दिबियापुर, जसवंत सैनी शामली, अक्षयवर लाल गौड बलहा, बी0एल0 वर्मा अतरौलिया, पदम सिंह चैधरी लखीमपुर, सुधीर हलवासिया सलोन, लक्ष्मण आचार्य बदलापुर, उपेन्द्र शुक्ला महादेवा, श्री दयाशंकर सिंह सिसवां, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, उन्नाव, अशोक कटारिया किदवई नगर, विद्यासागर सोनकर मछलीशहर, श्रीमती नीलिमा कटियार, कल्याणपुर, गोविन्द नारायण शुक्ल गौरीगंज, सलिल विश्नोई आर्यनगर, पंकज सिंह नोएडा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी रामपुर खास, अमर पाल मौर्य रानीगंज, संतोष सिंह बलरामपुर, अनूप गुप्ता सीतापुर, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, प्रकाश पाल लखनऊ पश्चिम, संजय राय औराई, वाई0पी0 सिंह, मोहनलालगंज सु0, कामेश्वर सिंह मधुवन, कौशलेन्द्र पटेल जहूराबाद, धर्मवीर प्रजापति बांदा, सुब्रत पाठक कन्नौज, श्रीमती अंजुला माहौर आगरा उ0, देवेश कोरी महोबा, रामतेज पाण्डेय पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन रामपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी सहारनपुर शहर, धमेन्द्र सिंह गोरखपुर ग्रामीण, महेश श्रीवास्तव वाराणसी शिवपुरी, रजनीकान्त मणि महेश्वरी फतेहाबाद, मानवेन्द्र सिंह औरैया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न जी श्रावस्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पथरदेवा, सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद प0, सतीश महाना महराजपुर, सुरेश खन्ना, हापुड, सत्यदेव पचैरी गोविन्दनगर, रीताबहुगुणा जोशी लखनऊ कैण्ट, धर्मपाल सिंह आंवला, बृजेश पाठक लखनऊ मध्य, नन्द कुमार‘नन्दी‘ गुप्ता इलाहाबाद द0, स्वामी प्रसाद मौर्य पड़रौना, जय प्रताप सिंह बांसी, नीलकण्ठ तिवारी वाराणसी दक्षिण, अनिल राजभर वाराणसी शिवपुरी, आशुतोश टण्डन ‘गोपाल‘ लखनऊ पूर्वी, राजेश अग्रवाल बरेली कैण्ट, श्रीकांत शर्मा मथुरा, रमापति शास्त्री मनकापुर, लक्ष्मी नारायण चैधरी छाता, सुरेश राणा थानाभवन, मुकुट बिहारी वर्मा, कैसरगंज, दारासिंह चैहान मधुवन, राजेन्द्र प्रताप ‘मोती सिंह‘, पट्टी, श्रीमती अनुपमा जायसवाल बहराइच, अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर, गिरीश यादव जौनपुर, धरम सिंह सैनी बेहट, चै0 भूपेन्द्र सिंह सम्भल, मन्नू कोरी महरौनी, उपेंद्र तिवारी फेफना, श्रीमती अर्चना पाण्डे छिबरामऊ, सुरेश पासी जगदीशपुर, रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह‘ हुसैनगंज, श्रीमती गुलाब देवी चन्दौसी, बलदेव औलख बिलासपुर, संदीप सिंह अतरौलिया, मोहसिन रजा अमेठी, विधानसभा में बाइक रैली के दौरान बाईक पर सवार होंगे।

Comments (0)

भारत के मन की बात महिलाओं के साथ - स्मृति ईरानी

Posted on 01 March 2019 by admin

आगरा/लखनऊ 01 मार्च 2019, भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेंण्डे को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का एक प्रयास है।
भाजपा ने हमेशा ही नारी शक्ति का सम्मान किया है ये महिलाओं को ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान में समान भागीदार बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आज गंगाधर शास्त्री सभागार में छात्रों, शिक्षिकाओं और महिलाओं के मन की बात सुनी और उनके सवालों के उत्तर दिए। साथ ही 6357171717 पर मिस्ड कॉल दे कर और फेसबुक, ट्विटर और भारत के मन की बात वेबसाइट पर #AskSmriti #BharatKeMannKiBaat का भी उपयोग करने का अनुरोध किया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ के बाद महिलाओं के एक-एक प्रश्न का जवाब दिया। smriti-irani
श्रीमती ईरानी ने कहा कि मैं महिलाओं के मन की बात जानने आयी हॅू और यह गौरव की बात है कल ही आगरा के नागरिकों के लिए भारत सरकार ने 8397 करोड़ की आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट सेंशन किया है। उन्हांेने कहा कि अगर आपके पास नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र में भारत के भविष्य के संदर्भ में सुझाव है तो रखें। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में जगह देकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने। उन्होंने महिलाओं से पूंछा कि पुलवामा के बाद सरकार और सुरक्षा का क्या माहौल है। पुलवामा की घटना के बाद देश की जो अपेक्षा थी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था देश की सेना को खुली छूट है, जो प्रयास करने थे बो किये गए थल सेना, वायु सेना, जल सेना द्वारा आतंकवाद के नाश का जो लक्ष्य तय किया था पूरी छूट के कारण ही भारत ने कर दिखाया। वह आप जैसी बेटियों के साथ और साहस के बल पर हुआ।
हिमांशी के पूछे प्रश्न के जबाव में कहा कि मोदी जी की सरकार चाहती है कि महिलाएं भारत को मजबूती प्रदान करने आगे आएं, मुद्रा योजना से महिलाएं व्यवसाय कर सकती अपने आर्थिक पालन के साथ पूरे परिवार का पालन पोषण कर सकती है। देश की महिलाएं राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही है। इतिहास में पहली बार महिलाओं के विकास की नही अपितु महिलाएं रोजगार देने में भूमिका निभा रही है।
अंजलि गौतम ने प्रश्न पूछा कि मैं पहली बार वोट डालूंगी आप मुझे बताइए कि मैं भाजपा को ही क्यों वोट दूं ? उन्होंने कहा क्या आप चाहती हो जाति धर्म के आधार पर भेदभाव न हो, सबका साथ-सबका विकास हो। देश पर आतंकी हमला होता है। तो भारत मुंहतोड़ जवाब दे-तो भाजपा को वोट दो। नए भारत के निर्माण के लिए, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सरकार और प्रशासन भी उस यज्ञ में जुड़े तो भाजपा को वोट दो। किसान, गरीब की बेटी या बेटा मुद्रा लोन लेकर अपने पैरों पर खड़े होकर अपना लोहा हिंदुस्तान को दिखा सके तो भाजपा को वोट दो।
उन्होंने कहा कि मातृत्व काल में मां की मूलभूत समस्या मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह सरकार दिया। 26 सप्ताह का अवकाश गर्भवती महिलाओं के लिए किया गया। इंद्रधनुष कार्यक्रम से टीकाकरण की व्यवस्था की, दो करोड़ से ज्यादा महिलाओं को छुट्टी के साथ ही जच्चा-बच्चा के पोषण के लिए 6000 रूपये की व्यवस्था की गई। इससे लाभ मिला कि मृत्यु दर घटी, आयुष्मान भारत की रचना प्रधानमंत्री जी ने गरीब परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य कवर के लिए इलाज मुफ्त दिलाने का काम किया है।
संगीता वर्मा ने पुछा जो बच्चे एमबीए कर रहे हैं, ग्रेजुएशन कर चुके उनके रोजगार के लिए सरकार क्या करेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने स्किल मिनिस्टर नियुक्त किया है और कौशल विकास और स्किल के माध्यम से प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त किया जाएगा। शिक्षक नौजवान नौकरी ही नहीं अपना व्यवसाय भी चाहता है, उनके लिए मुद्रा लोन की व्यवस्था की है। विना कुछ गिरवी रखे आपका बेटा 50,000 से लेकर दस लाख तक रोजगार कर सकते हैं। एक करोड़ तक का आर्थिक व्यवस्था का प्रावधान स्टार्टअप के लिए किया गया।

Comments (0)

भारत के मन की बात

Posted on 01 March 2019 by admin

लखनऊ 01 मार्च 2019, भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेंण्डे को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का एक प्रयास है। भारत के मन की बात से सैनिकों के मन की बात जोड़ने केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह बुलन्दशहर पहुंचे तो वहीं युवाओं की मन की बात से भारत की बात मिलाने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा नोएडा पहुंचे।sambit-patra1
भारत के मन की बात से सैनिकों के मन की बात जोड़ते हुए जनरल वीके सिंह बुलंदशहर नगर के रविन्द्र नाट्यशाला नुमाइश पंडाल में सैनिक के बीच पहुंचे। भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री माननीय जनरल वीके सिंह ने कहा कि हमारे देश के सैनिक देश के लिए लड़ते है और देश को गौरवान्वित करते है। मोदी सरकार ने सैनिकों के सम्मान में युद्ध स्मारक का निर्माण करके प्रत्येक भारतवासी को गौरवान्वित किया है। सैनिको की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। भारत के स्वाभिमान के साथ जो भी खिलवाड़ करेंगा उसको भारत माकूल जबाव देगा। यह सब आपकी की द्वारा चुनी गई मोदी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण सम्भव हुआ। सैनिकों के लिए वन रेंक वन पेंशन से जहां एक ओर सैनिकों की वर्षो से चली आ रही मांग को पूरा किया है, वहीं युद्ध स्मारक बनाकर सच्चे अर्थो में सैनिका का सम्मान किया है।man-ke-baat
श्री सिंह ने कहा कि सेना देश के दुश्मनों से बदला लेने का तरीका स्वयं चुने यह सिर्फ हमारी सरकार में ही सम्भव है। मैं प्रधानमंत्री जी को दाद देता हूॅ जो उन्होंने एयर स्ट्राइक का यह फैसला लिया, क्योंकि यह फैसला लेना बहुत कठिन था। पुलवामा घटना के बाद 12 दिन में जो हुआ इससे यह पता चलता है कि इस सेना देश और अपने लोगों का सर झुकने नहीं देगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने युवाओं का अहवाहन करते हुए कहा कि युवा ही देश की दिशा और दशा तय करते है। 2014 के लोकसभा चुनाव में युवाओं के प्रचण्ड वेग से जातिवादी, भ्रष्टाचारी, वंशवादी राजनीति तिनको की तरह हवा में उड़ गई थी। आज फिर देश अपनी दिशा तय करने के लिए युवाओं के प्रति आशान्वित है। भ्रष्टाचार, वंशवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण और अपराध के पैरोकार मोदी जी के विरूद्ध एक हो रहे है। श्री पात्रा ने कहा कि एक बार फिर आप सभी युवा भारत के आगामी पांच वर्षो का भविष्य तय करने वाले है। जहां आपके सामने माननीय नरेन्द्र मोदी जैसा साफ नीयत से सही विकास के मार्ग पर चलने वाला दृढ़ इच्छा शक्ति वाला नेतृत्व है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in