Categorized | लखनऊ.

भारत के मन की बात

Posted on 01 March 2019 by admin

लखनऊ 01 मार्च 2019, भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेंण्डे को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का एक प्रयास है। भारत के मन की बात से सैनिकों के मन की बात जोड़ने केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह बुलन्दशहर पहुंचे तो वहीं युवाओं की मन की बात से भारत की बात मिलाने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा नोएडा पहुंचे।sambit-patra1
भारत के मन की बात से सैनिकों के मन की बात जोड़ते हुए जनरल वीके सिंह बुलंदशहर नगर के रविन्द्र नाट्यशाला नुमाइश पंडाल में सैनिक के बीच पहुंचे। भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री माननीय जनरल वीके सिंह ने कहा कि हमारे देश के सैनिक देश के लिए लड़ते है और देश को गौरवान्वित करते है। मोदी सरकार ने सैनिकों के सम्मान में युद्ध स्मारक का निर्माण करके प्रत्येक भारतवासी को गौरवान्वित किया है। सैनिको की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। भारत के स्वाभिमान के साथ जो भी खिलवाड़ करेंगा उसको भारत माकूल जबाव देगा। यह सब आपकी की द्वारा चुनी गई मोदी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण सम्भव हुआ। सैनिकों के लिए वन रेंक वन पेंशन से जहां एक ओर सैनिकों की वर्षो से चली आ रही मांग को पूरा किया है, वहीं युद्ध स्मारक बनाकर सच्चे अर्थो में सैनिका का सम्मान किया है।man-ke-baat
श्री सिंह ने कहा कि सेना देश के दुश्मनों से बदला लेने का तरीका स्वयं चुने यह सिर्फ हमारी सरकार में ही सम्भव है। मैं प्रधानमंत्री जी को दाद देता हूॅ जो उन्होंने एयर स्ट्राइक का यह फैसला लिया, क्योंकि यह फैसला लेना बहुत कठिन था। पुलवामा घटना के बाद 12 दिन में जो हुआ इससे यह पता चलता है कि इस सेना देश और अपने लोगों का सर झुकने नहीं देगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने युवाओं का अहवाहन करते हुए कहा कि युवा ही देश की दिशा और दशा तय करते है। 2014 के लोकसभा चुनाव में युवाओं के प्रचण्ड वेग से जातिवादी, भ्रष्टाचारी, वंशवादी राजनीति तिनको की तरह हवा में उड़ गई थी। आज फिर देश अपनी दिशा तय करने के लिए युवाओं के प्रति आशान्वित है। भ्रष्टाचार, वंशवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण और अपराध के पैरोकार मोदी जी के विरूद्ध एक हो रहे है। श्री पात्रा ने कहा कि एक बार फिर आप सभी युवा भारत के आगामी पांच वर्षो का भविष्य तय करने वाले है। जहां आपके सामने माननीय नरेन्द्र मोदी जैसा साफ नीयत से सही विकास के मार्ग पर चलने वाला दृढ़ इच्छा शक्ति वाला नेतृत्व है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in