Categorized | आगरा, लखनऊ.

भारत के मन की बात महिलाओं के साथ - स्मृति ईरानी

Posted on 01 March 2019 by admin

आगरा/लखनऊ 01 मार्च 2019, भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेंण्डे को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का एक प्रयास है।
भाजपा ने हमेशा ही नारी शक्ति का सम्मान किया है ये महिलाओं को ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान में समान भागीदार बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आज गंगाधर शास्त्री सभागार में छात्रों, शिक्षिकाओं और महिलाओं के मन की बात सुनी और उनके सवालों के उत्तर दिए। साथ ही 6357171717 पर मिस्ड कॉल दे कर और फेसबुक, ट्विटर और भारत के मन की बात वेबसाइट पर #AskSmriti #BharatKeMannKiBaat का भी उपयोग करने का अनुरोध किया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ के बाद महिलाओं के एक-एक प्रश्न का जवाब दिया। smriti-irani
श्रीमती ईरानी ने कहा कि मैं महिलाओं के मन की बात जानने आयी हॅू और यह गौरव की बात है कल ही आगरा के नागरिकों के लिए भारत सरकार ने 8397 करोड़ की आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट सेंशन किया है। उन्हांेने कहा कि अगर आपके पास नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र में भारत के भविष्य के संदर्भ में सुझाव है तो रखें। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में जगह देकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने। उन्होंने महिलाओं से पूंछा कि पुलवामा के बाद सरकार और सुरक्षा का क्या माहौल है। पुलवामा की घटना के बाद देश की जो अपेक्षा थी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था देश की सेना को खुली छूट है, जो प्रयास करने थे बो किये गए थल सेना, वायु सेना, जल सेना द्वारा आतंकवाद के नाश का जो लक्ष्य तय किया था पूरी छूट के कारण ही भारत ने कर दिखाया। वह आप जैसी बेटियों के साथ और साहस के बल पर हुआ।
हिमांशी के पूछे प्रश्न के जबाव में कहा कि मोदी जी की सरकार चाहती है कि महिलाएं भारत को मजबूती प्रदान करने आगे आएं, मुद्रा योजना से महिलाएं व्यवसाय कर सकती अपने आर्थिक पालन के साथ पूरे परिवार का पालन पोषण कर सकती है। देश की महिलाएं राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही है। इतिहास में पहली बार महिलाओं के विकास की नही अपितु महिलाएं रोजगार देने में भूमिका निभा रही है।
अंजलि गौतम ने प्रश्न पूछा कि मैं पहली बार वोट डालूंगी आप मुझे बताइए कि मैं भाजपा को ही क्यों वोट दूं ? उन्होंने कहा क्या आप चाहती हो जाति धर्म के आधार पर भेदभाव न हो, सबका साथ-सबका विकास हो। देश पर आतंकी हमला होता है। तो भारत मुंहतोड़ जवाब दे-तो भाजपा को वोट दो। नए भारत के निर्माण के लिए, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सरकार और प्रशासन भी उस यज्ञ में जुड़े तो भाजपा को वोट दो। किसान, गरीब की बेटी या बेटा मुद्रा लोन लेकर अपने पैरों पर खड़े होकर अपना लोहा हिंदुस्तान को दिखा सके तो भाजपा को वोट दो।
उन्होंने कहा कि मातृत्व काल में मां की मूलभूत समस्या मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह सरकार दिया। 26 सप्ताह का अवकाश गर्भवती महिलाओं के लिए किया गया। इंद्रधनुष कार्यक्रम से टीकाकरण की व्यवस्था की, दो करोड़ से ज्यादा महिलाओं को छुट्टी के साथ ही जच्चा-बच्चा के पोषण के लिए 6000 रूपये की व्यवस्था की गई। इससे लाभ मिला कि मृत्यु दर घटी, आयुष्मान भारत की रचना प्रधानमंत्री जी ने गरीब परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य कवर के लिए इलाज मुफ्त दिलाने का काम किया है।
संगीता वर्मा ने पुछा जो बच्चे एमबीए कर रहे हैं, ग्रेजुएशन कर चुके उनके रोजगार के लिए सरकार क्या करेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने स्किल मिनिस्टर नियुक्त किया है और कौशल विकास और स्किल के माध्यम से प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त किया जाएगा। शिक्षक नौजवान नौकरी ही नहीं अपना व्यवसाय भी चाहता है, उनके लिए मुद्रा लोन की व्यवस्था की है। विना कुछ गिरवी रखे आपका बेटा 50,000 से लेकर दस लाख तक रोजगार कर सकते हैं। एक करोड़ तक का आर्थिक व्यवस्था का प्रावधान स्टार्टअप के लिए किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in