Archive | March 23rd, 2019

विजय संकल्प सभाएं

Posted on 23 March 2019 by admin

लखनऊ 23 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए ‘‘विजय संकल्प सभाओं’’ का आयोजन करेंगी। पार्टी के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह कल 24 मार्च को आगरा के आगरा कॉलेज ग्राउंड पर तथा 26 मार्च को मुरादाबाद में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केन्द्रीय मंत्री व उ0प्र0 के लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा सम्भल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे रायबरेली में कल 24 मार्च को विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर और इटावा डॉ दिनेश शर्मा अंबेडकरनगर व बहराइच, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज गौतमबुद्धनगर स्मृति ईरानी कानपुर में कल 24 मार्च को विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विजय संकल्प सभाओं को केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री व पार्टी पदाधिकारी संबोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जनसभाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि पश्चिम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में कल 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सहारनपुर में, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती व भूपेन्द्र चैधरी कैराना व मुजफ्फरनगर, सम्भल में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मुख्तार अब्बास नकवी व सिद्धार्थनाथ सिंह रामपुर, शिव प्रताप शुक्ला बागपत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम नगीना लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 25 मार्च को प्रदेश के मंत्री धर्म सिंह सैनी व सुरेश राणा बिजनौर, अतुल गर्ग मेरठ में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 26 मार्च को मुरादाबाद, सुषमा स्वराज गाजियाबाद, मुख्तार अब्बास नकवी अमरोहा, हेमा मालिनी बुलन्दशहर सु0 में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि ब्रज क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में कल 24 मार्च को केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल बरेली व विनय कटियार मैनपुरी में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हेमा मालिनी 25 मार्च को मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 26 मार्च को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फिरोजाबाद, संतोष गंगवार और कृष्णाराज शाहजहांपुर, सरदार आर.पी. सिंह व धर्मपाल सिंह आवंला व सरदार आर.पी. सिंह और सुरेश खन्ना पीलीभीत, प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदांयू, एसपी सिंह बघेल व सिद्धार्थनाथ सिंह एटा और श्रीकांत शर्मा फतेहपुर सिकरी सु0, ओ.पी. धनगड़ व सुरेश राणा अलीगढ़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम व चैधरी लक्ष्मीनारायण हाथरस सु0 में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अवध क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में कल 24 मार्च को गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय रायबरेली, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी और डा0 दिनेश शर्मा अम्बेडकरनगर और बहराइच में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 26 मार्च को कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा हरदोई सु0 व मिश्रिख सु0, मनोज तिवारी उन्नाव, लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया धौरहरा, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, सीतापुर, सतपाल महराज और प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर मोहनलालगंज सु0 और सतपाल महराज व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर बाराबंकी, रमापति शास्त्री श्रावस्ती, शिव प्रताप शुक्ला फैजाबाद, प्रेम शुक्ला कैसरगंज व गोण्डा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि कानपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में कल 24 मार्च को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया कानपुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इटावा सु0 में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। 25 मार्च को लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा व स्वतंत्र देव सिंह फतेहपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 26 मार्च उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व डा0 दिनेश शर्मा कन्नौज, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक अकबरपुर, सत्यदेव पचैरी जालौन सु0, सतीश महाना फर्रूखाबाद, नंद गोपाल नंदी बांदा, अर्चना पाण्डेय हमीरपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में 24 मार्च को कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही बांसगांव, जय प्रताप सिंह कुशीनगर, उपेन्द्र तिवारी महराजगंज, अनुराग ठाकुर डुमरियागंज, सकलदीप राजभर लालगंज सु0 में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही सलेमपुर, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा घोसी, जय प्रकाश निषाद बलिया, दारा सिंह चैहान आजमगढ़, रीता बहुगुणा जोशी संतकबीर नगर, विनय कटियार बस्ती और जय प्रताप सिंह देवरिया में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में 24 मार्च को केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर, डा0 नीलकण्ड तिवारी मिर्जापुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, वाराणसी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय चन्दौली व मछली शहर में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर में, डा0 दिनेश शर्मा अमेठी में, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जौनपुर, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कौशाम्बी, राजेन्द्र सिंह मोती सिंह सुल्तानपुर, राकेश सिन्हा प्रयागराज, पंकज सिंह प्रतापगढ़, श्रीमती दर्शना सिह रार्बटसगंज लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

राज्यपाल से मलिन बस्तियों के बच्चों ने भेंट की

Posted on 23 March 2019 by admin

राज्यपाल को सौपा मांग पत्र
—–
लखनऊः 23 मार्च, 2019
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से मलिन बस्तियों में रहने वाले 22 बच्चों ने आज राजभवन में भेंट की तथा बाल-शोषण के विरूद्ध अपने सुझाव व मांग पत्र प्रस्तुत किया। भेंटवार्ता का आयोजन सामाजिक शोध नेटवर्क संस्थान, लखनऊ अर्बन ए0डी0पी0 तथा वल्र्ड विजन इण्डिया द्वारा किया गया था। यह संस्थायें माताओं, युवाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता पर मलिन बस्तियों में काम करती हैं। इस अवसर पर श्री एस0टी0 डेनियल प्रोग्राम मैनेजर लखनऊ अर्बन ए0डी0पी0, श्री बृजेन्द्र सिंह सचिव सामाजिक शोध नेटवर्क संस्थान व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।aks_7327
राज्यपाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये शिक्षा ग्रहण करना आवश्यक है। बिना शिक्षा के कोई देश प्रगति नहीं कर सकता। शिक्षा ही जीवन में बदलाव ला सकती है। शिक्षा के द्वारा ही अपने सपनों और आकांक्षाओं को ऊंची उड़ान प्रदान कर सकते हैं। सीखा हुआ ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता। बच्चे शिक्षा अवश्य ग्रहण करें। शिक्षा के साथ-साथ व्यायाम, स्वच्छता और माता-पिता का सम्मान के गुण भी आत्मसात करें। उन्होंने चरैवेति! चरैवेति!! का मर्म समझाते हुये कहा कि निरन्तर सही रास्ते पर चलने से ही सफलता प्राप्त होती है।
श्री नाईक ने बच्चों को राज्यपाल, राज्यपाल के दायित्व और राजभवन के इतिहास के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों को भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जैसे अमर शहीदों की वीरगाथा बताते हुये कहा कि हमें अपने देश की आजादी में सहभाग करने वालों को सदैव याद रखना चाहिए। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये उन्होंने कहा कि डाॅ0 लोहिया वर्ण व्यवस्था, अमीरी-गरीबी के बीच के खाई को समाप्त करने, महिलाओं और वंचित वर्गों के भेदभाव को दूर करने के लिये सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने कहा कि अपने महापुरूषों को सदैव याद करते हुये आगे बढ़ने का प्रयास करें।

Comments (0)

भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहीद दिवस पर राज्यपाल की भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted on 23 March 2019 by admin

डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की जयंती पर राज्यपाल ने आदरांजलि व्यक्त की
—–
लखनऊः 23 मार्च, 2019
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहीद दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि हम न केवल वीर क्रांतिकारियों और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की स्मृति को सदैव जीवित रखें बल्कि उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा प्राप्त करें और देश की स्वतंत्रता, एकता और अखण्डता को एकजुट होकर पूरी शक्ति से मजबूत बनाये रखें। यही हम सबकी वीर क्रांतिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भगत सिंह देश के वह बहादुर सपूत थे, जो अंग्रेजों की हृदय-विदारक यातनाओं से न तो कभी विचलित हुए और न ही उनसे किसी प्रकार का समझौता किया। भगत सिंह के साथ ही उनके दोनों साथी राजगुरू और सुखदेव भी क्रांतिकारी गतिविधियों में किसी से पीछे नहीं थे। इन तीनों वीर क्रांतिकारियों को आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई थी।
राज्यपाल ने डाॅ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें आदरांजलि अर्पित करते हुये कहा कि डाॅ0 लोहिया समग्र परिवर्तन के सूत्रधार थे। वे केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि मौलिक चिन्तन करने वाले दार्शनिक थे जिनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित था। डाॅ0 लोहिया इतिहास, दर्शन साहित्य, धर्म के गहन पाठक थे। लोहिया जी का मानना था कि देश के नवनिर्माण में महिलाओं को आगे आना चाहिए। महिलाओं को द्रौपदी की तरह विवेकशील बनकर अपमान न सहने का संकल्प लेना चाहिए। गंगा, यमुना और देश की अन्य नदियों को साफ करने का विचार उन्होंने सबसे पहले रखा। उन्होंने कहा कि लोहिया जी जीवन भर कर्मयोगी रहे।
श्री नाईक ने कहा कि लोहिया जी में अद्भुत मेधा और आत्मविश्वास था। ‘राम, कृष्ण और शिव लेख’ में लोहिया जी ने भारतीय परम्पराओं की काव्यमय व्याख्या की है। रामचरितमानस के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा थी। चित्रकूट में रामायण मेला की कल्पना लोहिया जी की थी। इतिहास, दर्शन, अर्थशास्त्र पर भी उन्होंने अपने विचार रखे। लोहिया जी कहा करते थे कि ‘लोग मेरी बात सुनेंगे, शायद मेरे मरने के बाद लेकिन सुनेंगे जरूर।’ उन्होंने कहा कि देश के महापुरूषों की विचारधारा और दर्शन को समझते हुये युवा पीढ़ी को उसके लिये प्रेरित करना होगा, यही महापुरूषों की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in