Archive | March 11th, 2019

मुख्यमंत्री ने समर्पण निधि अभियान के तहत 2 लाख 51 हजार का चेक सौंपा

Posted on 11 March 2019 by admin

लखनऊ 11 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 मार्च से शुरू की गई समर्पण निधि अभियान के तहत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख 51 हजार रूपये का चेक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा इस अवसर पर पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और सहप्रभारी गोवर्धन झडपिया मौजूद रहे। पार्टी द्वारा शुरू किये गए समर्पण निधि अभियान के तहत सभी मंत्री गण, सांसद, विधायक, आयोगों/निगमों के अध्यक्ष व अन्य जन प्रतिनिधि भी समर्पण निधि अभियान में सहभागिता करते हुए धनराशि पार्टी कोष में जमा करायेंगें। यह अभियान 17 मार्च तक चलेगा। 30
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पार्टी मुख्यालय पर समर्पण निधि की धनराशि का चेक सौंपने के बाद पूरे पार्टी कार्यालय में अलग-अलग स्थानों पर जाकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया साथ ही पार्टी मुख्यालय पर निर्मित हुए सभागार व कक्षों का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया भी कार्यालय भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे।

Comments (0)

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

Posted on 11 March 2019 by admin

लखनऊ 11 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज लोकसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रबंधन से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, चुनाव सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया मौजूद रहे। 18
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश का वातावरण भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं, उन्होंने कहा देशभर में जनता के मन में माननीय नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और भाजपा की सरकार को लेकर अंडर करंट है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार द्वारा लोक कल्याण गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों और विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए जनता एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ मतदान करेगी और 23 मई को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो माननीय नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, हमें संगठन की योजना अनुसार कार्य करना होगा उन्होंने कहा 2019 के चुनाव में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
श्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा केन्द्र की मोदी सरकार ने गांव-गरीब-किसान नौजवान के कल्याण के लिए अभूतपूर्व पूरे देशमें माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के पक्ष में अंडरकंरट चल रहा है। उन्होंने कहा कि जितना कार्य सपा-बसपा की सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल में नहीं किया उससे कई गुना अधिक जनहित कार्य प्रदेश भाजपा सरकार ने में दो साल में किया है। हमें योजनापूर्वक कार्य करते हुए आज जनमानस की भावनाओं के अनुरूप मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए भाजपा समर्पित मतदाता बूथ तक पहुंचे और उनका मतदान कराना सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल करनी होगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मोदी योगी की सरकारों द्वारा जनकल्याण के लिए किये गए कार्यो और उपलब्धियों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। भारत का मान सम्मान और गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि आज देश व दुनिया का सबसे मजबूत व सशक्त नेतृत्व मोदी के रूप में हमारे पास है। संगठनात्मक योजनाओं के माध्यम से जन-जन तक पार्टी की पहुंच बनाने के लिए कुशल मार्गदर्शक के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी है वहीं पूरे प्रदेश के सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री के रूप में काम करने वाले योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व काम करते हुए लोकसभा के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये। योगी सरकार की छवि पारदर्शी प्रशासन, बेहतर कानून व्यवस्था के साथ-साथ भाजपा सरकार जनता के द्वार के मंत्र पर कार्य कर रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया की वे लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से 74 प्लस सीटों पर पार्टी की विजय का लक्ष्य लेकर अपने-अपने कार्यो में जुट जायें। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल की। फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जनता के समर्थन से हम एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से केन्द्र में सरकार बनायेेगें।
बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और मार्गदर्शन किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, त्रम्यबक त्रिपाठी, अमर पाल मौर्या, संतोष सिंह, प्रकाश पाल, वाई.पी. सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

आज पूरा देश श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है

Posted on 11 March 2019 by admin

लखनऊ 10 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव घोषित होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में भारतीय जनता पार्टी अपने सशक्त और निर्भीक नेतृत्व श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यज्ञ में आहुति देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम 2019 में 2014 से भी अधिक सीटों पर विजयी होंगे। इस देश की जनता को पूर्ण विश्वास है कि यदि देश को प्रगति के पथ पर कोई ले जा सकता है तो वह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी हैं। हम पूर्ण बहुमत की सरकार पुनः बनाएंगे यह चुनाव एक ऐसे व्यक्तित्व के नेतृत्व में लड़ा जाएगा जिन्होंने पूरे 5 वर्ष गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की चिंता की है। आज पूरा देश श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है जिन्होंने देश के गौरव देश के स्वाभिमान को बढ़ाया है ।
वर्ष 2014 से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई विकास यात्रा को नवीनतम ऊंचाई तक ले जाने तथा उत्तरोत्तर गति देने के लिए लोकतंत्र के महा यज्ञ में सम्मिलित हो तथा एक स्थिर और सशक्त भारत के लिए मतदान अवश्य करें। जनता को जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली मौकापरस्त ताकतों को परास्त कर एक बार पुनः भाजपा को चुने।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष बने जेपीएस राठौर

Posted on 11 March 2019 by admin

photo-21लखनऊ 10 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव प्रबंधन प्रभारी श्री जेपीएस राठौर जी को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री जे.पी.एस. राठौर जी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री जेपीएस राठौर के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पहंुचकर श्री जेपीएस राठौर जी को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री जेपीएस राठौर जी ने केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे जी, प्रदेश (संगठन) महामंत्री सुनील बंसल जी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी व डॉ दिनेश शर्मा जी का आभार व्यक्त किया । photo-3
श्री जेपीएस राठौर जी को उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री सुरेश खन्ना, श्री आशुतोष टंडन, श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्री ब्रजेश पाठक, श्री मुकुट बिहारी वर्मा, श्री चैधरी भूपेंद्र सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, श्रीमती स्वाति सिंह, श्री उपेंद्र तिवारी, श्रीमती अनुपमा जयसवाल, प्रदेश महामंत्री श्री पंकज सिंह व श्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध) सुरेश तिवारी ने भी विशेष रूप से बधाई देते हुए शुभकामनायंे दी ।
उल्लेखनीय है कि श्री जे.पी.एस. राठौर जी ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक व एमटेक की शिक्षा प्राप्त की है, जिसके बाद 1996 मे बीएचयू के छात्र संघ अध्यक्ष बने व बाद में भाजपा में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभाते हुए वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रबंधन के प्रभारी व अवध क्षेत्र के प्रभारी के रूप में भी पार्टी की सेवा कर रहे हैं

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in