Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष बने जेपीएस राठौर

Posted on 11 March 2019 by admin

photo-21लखनऊ 10 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव प्रबंधन प्रभारी श्री जेपीएस राठौर जी को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री जे.पी.एस. राठौर जी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री जेपीएस राठौर के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पहंुचकर श्री जेपीएस राठौर जी को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री जेपीएस राठौर जी ने केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे जी, प्रदेश (संगठन) महामंत्री सुनील बंसल जी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी व डॉ दिनेश शर्मा जी का आभार व्यक्त किया । photo-3
श्री जेपीएस राठौर जी को उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री सुरेश खन्ना, श्री आशुतोष टंडन, श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्री ब्रजेश पाठक, श्री मुकुट बिहारी वर्मा, श्री चैधरी भूपेंद्र सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, श्रीमती स्वाति सिंह, श्री उपेंद्र तिवारी, श्रीमती अनुपमा जयसवाल, प्रदेश महामंत्री श्री पंकज सिंह व श्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध) सुरेश तिवारी ने भी विशेष रूप से बधाई देते हुए शुभकामनायंे दी ।
उल्लेखनीय है कि श्री जे.पी.एस. राठौर जी ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक व एमटेक की शिक्षा प्राप्त की है, जिसके बाद 1996 मे बीएचयू के छात्र संघ अध्यक्ष बने व बाद में भाजपा में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभाते हुए वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रबंधन के प्रभारी व अवध क्षेत्र के प्रभारी के रूप में भी पार्टी की सेवा कर रहे हैं

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in