Categorized | लखनऊ.

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

Posted on 11 March 2019 by admin

लखनऊ 11 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज लोकसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रबंधन से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, चुनाव सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया मौजूद रहे। 18
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश का वातावरण भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं, उन्होंने कहा देशभर में जनता के मन में माननीय नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और भाजपा की सरकार को लेकर अंडर करंट है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार द्वारा लोक कल्याण गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों और विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए जनता एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ मतदान करेगी और 23 मई को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो माननीय नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, हमें संगठन की योजना अनुसार कार्य करना होगा उन्होंने कहा 2019 के चुनाव में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
श्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा केन्द्र की मोदी सरकार ने गांव-गरीब-किसान नौजवान के कल्याण के लिए अभूतपूर्व पूरे देशमें माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के पक्ष में अंडरकंरट चल रहा है। उन्होंने कहा कि जितना कार्य सपा-बसपा की सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल में नहीं किया उससे कई गुना अधिक जनहित कार्य प्रदेश भाजपा सरकार ने में दो साल में किया है। हमें योजनापूर्वक कार्य करते हुए आज जनमानस की भावनाओं के अनुरूप मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए भाजपा समर्पित मतदाता बूथ तक पहुंचे और उनका मतदान कराना सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल करनी होगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मोदी योगी की सरकारों द्वारा जनकल्याण के लिए किये गए कार्यो और उपलब्धियों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। भारत का मान सम्मान और गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि आज देश व दुनिया का सबसे मजबूत व सशक्त नेतृत्व मोदी के रूप में हमारे पास है। संगठनात्मक योजनाओं के माध्यम से जन-जन तक पार्टी की पहुंच बनाने के लिए कुशल मार्गदर्शक के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी है वहीं पूरे प्रदेश के सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री के रूप में काम करने वाले योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व काम करते हुए लोकसभा के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये। योगी सरकार की छवि पारदर्शी प्रशासन, बेहतर कानून व्यवस्था के साथ-साथ भाजपा सरकार जनता के द्वार के मंत्र पर कार्य कर रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया की वे लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से 74 प्लस सीटों पर पार्टी की विजय का लक्ष्य लेकर अपने-अपने कार्यो में जुट जायें। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल की। फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जनता के समर्थन से हम एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से केन्द्र में सरकार बनायेेगें।
बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और मार्गदर्शन किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, त्रम्यबक त्रिपाठी, अमर पाल मौर्या, संतोष सिंह, प्रकाश पाल, वाई.पी. सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in