Archive | March 25th, 2019

विजय संकल्प सभाएं

Posted on 25 March 2019 by admin

लखनऊ 25 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प सभाओं से प्रदेश की सभी लोकसभाओं में विजय का संकल्प लेकर निकली है। पार्टी के राष्ट्रीय मा. अध्यक्ष अमित भाई शाह आगरा से विजय संकल्प सभाओं को प्रारम्भ कर चुके है। फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ 26 मार्च को 52 स्थानों पर विजय संकल्प सभाओं के माध्यम से भाजपा जनता के बीच पहुंचेगी। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह मुरादाबाद में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर व वाराणसी विजय का संकल्प लेकर पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज व जनरल वीके सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी गाजियाबाद, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव जौनपुर व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त भदोही, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ झांसी में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व फूलपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव, उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा के साथ कनौज में प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक व अमेठी में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चैहान व प्रदेश उपाध्यक्ष कांताकर्दम अमरोहा तथा सांसद हेमा मालिनी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा बुलन्दशहर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मुरादाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र सिंह व वाराणसी में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन उपस्थित रहेंगे।
ब्रज क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत गौतम व प्रदेश सरकार के मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण हाथरस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा यादव व प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदायंू, हरियाणा सरकार के मंत्री ओ.पी. धनगड़ व प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खडेलवाल अलीगढ़, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा फिरोजाबाद, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व हरद्वार दुबे शाहजहांपुर, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी. सिंह के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह व उमेश गौतम आवंला व प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना पीलीभीत में सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा यादव व प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदांयू, प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल व सिद्धार्थनाथ सिंह एटा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी फतेहपुर सिकरी में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
अवध क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के साथ हरदोई में सत्यदेव सिंह व मिश्रिख में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी व प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह उन्नाव, लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी गोरधन झड़फिया धौरहरा, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी सीतापुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी व पूर्व प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार धौरहरा, उत्तराखण्ड सरकार के मंत्री सतपाल महराज बाराबंकी तथा मोहनलालगंज में उनके साथ प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झडफिया व प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री श्रावस्ती, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला व प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चैधरी फैजाबाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला व प्रदेश सरकार के मंत्री अनुपमा जायसवाल कैसरगंज व गोण्डा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
कानपुर क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश मंत्री देवेश कोरी अकबरपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचैरी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा जालौन, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह फर्रूखाबाद, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी व रणवेन्द्र सिंह धुन्नी बांदा, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री अर्चना पाण्डेय व प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति हमीरपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
गोरखपुर क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही व क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सलेमपुर, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह घोसी, प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद व फागू चैहान बलिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय पासवान व प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चैहान, सकलदीप राजभर आजमगढ़, प्रदेश सरकार के मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व नरेन्द्र सिंह संतकबीर नगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला बस्ती और प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रताप सिंह व श्रीराम चैहान देवरिया में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
काशी क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कौशाम्बी, प्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र सिंह मोती सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, सांसद राकेश सिन्हा व प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य प्रयागराज, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि प्रतापगढ़, लोकसभा चुनाव सहप्रभारी सुनील ओझा व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिह रार्बटसगंज, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर मछली शहर लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए - योगी आदित्यनाथ

Posted on 25 March 2019 by admin

ऽ योगी जी ने कहा - मथुरा के विकास के लिए पांच साल में हेमा मालिनी 250 बार यहां आईं, क्या राहुल और सोनिया अमेठी और रायबरेली 250 बार गईं?
ऽ जैसे गंगा जी के लिए कार्य हुआ है, वैसे ही यमुना मैया के लिए कार्य होगा
ऽ योगी जी ने कहा - “उत्तर प्रदेश 74 पार”, पब्लिक बोली- “एक बार फिर मोदी सरकार”
ऽ उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो “राम नाम सत्य है” की यात्रा पर निकल चुके हैं
ऽ मथुरा-वृन्दावन का नाम सुनकर सपा-बसपा को करंट लगता था
ऽ बसपा सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेचा था, हमने संकल्प लिया है कि इसे वापस लेकर चलाएंगे
ऽ मायावती को गन्ना किसानों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है
ऽ योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जीरो में सिमटेगा
ऽ सपा-बसपा प्रदेश को फुटबाल बनाना चाहते थे, आप इन्हें फुटबाल जैसा ही नंबर दे दीजिए

मथुरा/लखनऊ 25 मार्च 2019, मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए। राहुल गांधी किसानों से कहते हैं कि खेत में टाइल्स लगा देंगे, कांग्रेस हमारे अन्नदाता को तबाह करने में जुटी है। कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देती है, आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है। लेकिन भाजपा सरकार आतंकवादियों को बिरयानी नहीं, बल्कि गोली खिलाती है। वे गोली चलाते हैं तो यहां से गोला भी दागा जाता है। ये कार्य सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा के विकास के लिए पांच साल में आपकी सांसद हेमा मालिनी 250 बार यहां की यात्रा कर चुकी हैं। जबकि लगातार कई बार से सांसद चुने जा रहे राहुल और सोनिया गांधी 250 बार अमेठी और रायबरेली नहीं गए होंगे। हेमा मालिनी यहां सेवा कर के खुद को धन्य मानती हैं।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी। उत्तर प्रदेश में दंगे, अराजकता, गुंडागर्दी का बोलबाला था। व्यापारियों से सपा-बसपा सरकार में गुंडा टैक्स वसूला जाता था। लेकिन केंद्र के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने तीन संकल्प लिया। पहला लघु सीमांत किसानों का 1 लाख रुपए का कर्ज माफी, दूसरा अवैध बूचड़ खाने को बंद करना और तीसरा संकल्प प्रदेश में बहन और बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो का गठन करना। जिसे सफलतापूर्वक किया। इसका नतीजा यह है कि उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो वे “राम नाम सत्य है” की यात्रा पर निकल चुके हैं। सुशासन और सुरक्षा का कार्य केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि ये ब्रज क्षेत्र हम सब का पवित्र तीर्थ क्षेत्र है। इसके बारे में जब हम चर्चा करते हैं तो हम सबको लगता है कि हमारे पूर्व जन्मों का पुण्य है, जो इस क्षेत्र का दर्शन करने और विकास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उससे जन्म और जीवन धन्य मानते हैं।
योगी जी ने कहा सैलिब्रेटी के लिए कहा जाता है कि चुनाव जीतकर दोबारा नहीं आते, लेकिन हेमा मालिनी ने इस मिथक को तोड़ा। मथुरा की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाया। देश और दुनिया इस तीर्थ स्थल के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को देखना चाहती है, उसी सोच को लेकर हमारी सरकार ने इन तीर्थ स्थलों के विकास का कार्य किया। सभी की अभिलाषा है कि मथुरा और वृन्दावन के पुरातन वैभव को देश और दुनिया में पुनरू स्थापित कर सकें। इस दिशा में जो प्रयास प्रारंभ हुए हैं, वह जारी रहेगा।
योगी जी ने कहा कि पिछली सरकार में बैठे लोग यहां चुनाव नहीं करवाना चाहते थे, हमारी सरकार ने नगर निगम बनाया, चुनाव भी करवाया। समग्र विकास के लिए हम काम कर रहे हैं। पिछली सरकारों के लिए विकास कार्य नामुमकिन था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उसे मुमकिन बनाया। जिससे आज गंगा मैया अविरल और निर्मल हुई हैं।
योगी जी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। हेमा मालिनी ने प्रयागराज और वाराणसी में अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। गंगा की पहली प्रस्तुति हेमा मालिनी ने वाराणसी में किया। यहां कई देशों के प्रवासियों ने इस अद्भुत कला के जरिए हमारी पुरातन संस्कृति को करीब से देखा। जिससे हर एक व्यक्ति अभिभूत हुआ।
योगी जीज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। जनधन योजना के तहत 36 करोड़ परिवार का बैंक में एकाउंट खुलवाया गया। 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से सालाना 6 हजार रुपए मुहैया करवाया गया है। 7 करोड़ गरीबों को निशुल्क रसोई गैस मुहैया करवाई गई। 9.50 करोड़ गरीबों को शौचालय प्रदान किया गया। 2.50 करोड़ लोगों को पीएम आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया गया। सौभाग्य योजना में 4 करोड़ परिवार को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया, इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ लोगों को निशुल्क कनेक्शन मुहैया करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये मुमकिन कर दिखाया है। क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है।
योगी जी ने कहा कि आप लोग समाजवादी पार्टी की करतूतों को अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह से जवाहर बाग में कब्जा करवाया गया था। सपा ने कैसे गुंडागर्दी का साम्राज्य खड़ा किया था। आप लोग जानते हैं कि सपा-बसपा-कांग्रेस आई तो चोर-चोर मौसेरे भाई…। योगी ने कहा कि इन लोगों के बीच कोई समन्वय नहीं है। इनके नेता एक दूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते हैं, नाम नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरकर ये सभी इकट्ठे हो गए। जवाहर बाग में सपा ने जो गुंडागर्दी का कार्य किया, वह कार्य सपा सरकार प्रदेश में कर चुकी है। सपा की सरकार ने श्रीराम जन्म भूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों का मुकदमा वापस करने का प्रयास किया। लेकिन हमारी सरकार आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बालाकोट की घटना भारत की पराक्रम की अदभुत घटना है। पुलवामा में हमारे जवानों पर हमला हुआ तो 72 घंटे में आतंकवादियों को मार दिया गया। हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया, 300 आतंकवादियों को मारा गया। पूर्वोतर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक से अलगाववादियों को खत्म किया।
कांग्रेस सरकार में जब सपा और बसपा समर्थन कर रही थी, तब जम्मू-कशमीर में पत्थरबाजी होती थी। आज नरेंद्र मोदी ने अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ले लिया। उनके मुंह बंद करवाने के साथ साथ जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी भी बंद हो गई।
योगी जी ने कहा कि बहन जी को इस बार फिर से विश्वास नहीं था, कि जनता उन्हें वोट देगी। क्योंकि सपा-बसपा दोनों विश्वास खो चुके हैं। इसलिए गठबंधन किया। सपा-बसपा-लोकदल मिलकर प्रदेश के संसाधनों को लूटने के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन योगी प्रदेश में लूट खसोट नहीं होने देगा।
योगी जी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो आपको बिजली नहीं देते थे। मथुरा-वृन्दावन का नाम सुनकर इन्हें करंट लगता था। अखिलेश ने कहा था कि सैफई में दुर्योधन की मूर्ति लगाएंगे। मायावती को तो अपनी मूर्ति लगाने से फुर्सत नहीं है।
योगी जी ने कहा कि बसपा सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेचा था, हमने संकल्प लिया है कि हमारी सरकार इसे वापस लेकर चलाएगी। हम किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। योगी ने कहा कि मायावती जी 2011 से लेकर 2018 तक के बकाया रकम को हमारी सरकार आने के बाद महज दो साल में गन्ना मूल्य का 57,800 करोड़ का भुगतान किया। इतना मायावती के पांच साल के कार्यकाल में नहीं हुआ था। मायावती को गन्ना किसानों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मायावती ने चीनी मिलों को बेचकर किसान को तबाह किया था। इन्हीं किसानों की हाय ने मायावती को इस स्थिति में पहुंचा दिया।
योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जीरो में सिमटेगा। क्योंकि ये लोग प्रदेश को फुटबाल बनाना चाहते थे, आज इसे फुटबाल जैसा ही नंबर दे दीजिए। मथुरा में नई डेयरी खुल रही है। जैसे गंगा जी के लिए कार्य हुआ है, वैसे ही यमुना मैया के लिए कार्य होगा। कांग्रेस और सपा-बसपा का पाप ही यमुना मैया की गंदगी है, इसे नरेंद्र मोदी की सरकार दूर करेगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in