तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए - योगी आदित्यनाथ

Posted on 25 March 2019 by admin

ऽ योगी जी ने कहा - मथुरा के विकास के लिए पांच साल में हेमा मालिनी 250 बार यहां आईं, क्या राहुल और सोनिया अमेठी और रायबरेली 250 बार गईं?
ऽ जैसे गंगा जी के लिए कार्य हुआ है, वैसे ही यमुना मैया के लिए कार्य होगा
ऽ योगी जी ने कहा - “उत्तर प्रदेश 74 पार”, पब्लिक बोली- “एक बार फिर मोदी सरकार”
ऽ उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो “राम नाम सत्य है” की यात्रा पर निकल चुके हैं
ऽ मथुरा-वृन्दावन का नाम सुनकर सपा-बसपा को करंट लगता था
ऽ बसपा सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेचा था, हमने संकल्प लिया है कि इसे वापस लेकर चलाएंगे
ऽ मायावती को गन्ना किसानों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है
ऽ योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जीरो में सिमटेगा
ऽ सपा-बसपा प्रदेश को फुटबाल बनाना चाहते थे, आप इन्हें फुटबाल जैसा ही नंबर दे दीजिए

मथुरा/लखनऊ 25 मार्च 2019, मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए। राहुल गांधी किसानों से कहते हैं कि खेत में टाइल्स लगा देंगे, कांग्रेस हमारे अन्नदाता को तबाह करने में जुटी है। कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देती है, आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है। लेकिन भाजपा सरकार आतंकवादियों को बिरयानी नहीं, बल्कि गोली खिलाती है। वे गोली चलाते हैं तो यहां से गोला भी दागा जाता है। ये कार्य सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा के विकास के लिए पांच साल में आपकी सांसद हेमा मालिनी 250 बार यहां की यात्रा कर चुकी हैं। जबकि लगातार कई बार से सांसद चुने जा रहे राहुल और सोनिया गांधी 250 बार अमेठी और रायबरेली नहीं गए होंगे। हेमा मालिनी यहां सेवा कर के खुद को धन्य मानती हैं।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी। उत्तर प्रदेश में दंगे, अराजकता, गुंडागर्दी का बोलबाला था। व्यापारियों से सपा-बसपा सरकार में गुंडा टैक्स वसूला जाता था। लेकिन केंद्र के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने तीन संकल्प लिया। पहला लघु सीमांत किसानों का 1 लाख रुपए का कर्ज माफी, दूसरा अवैध बूचड़ खाने को बंद करना और तीसरा संकल्प प्रदेश में बहन और बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो का गठन करना। जिसे सफलतापूर्वक किया। इसका नतीजा यह है कि उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो वे “राम नाम सत्य है” की यात्रा पर निकल चुके हैं। सुशासन और सुरक्षा का कार्य केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि ये ब्रज क्षेत्र हम सब का पवित्र तीर्थ क्षेत्र है। इसके बारे में जब हम चर्चा करते हैं तो हम सबको लगता है कि हमारे पूर्व जन्मों का पुण्य है, जो इस क्षेत्र का दर्शन करने और विकास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उससे जन्म और जीवन धन्य मानते हैं।
योगी जी ने कहा सैलिब्रेटी के लिए कहा जाता है कि चुनाव जीतकर दोबारा नहीं आते, लेकिन हेमा मालिनी ने इस मिथक को तोड़ा। मथुरा की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाया। देश और दुनिया इस तीर्थ स्थल के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को देखना चाहती है, उसी सोच को लेकर हमारी सरकार ने इन तीर्थ स्थलों के विकास का कार्य किया। सभी की अभिलाषा है कि मथुरा और वृन्दावन के पुरातन वैभव को देश और दुनिया में पुनरू स्थापित कर सकें। इस दिशा में जो प्रयास प्रारंभ हुए हैं, वह जारी रहेगा।
योगी जी ने कहा कि पिछली सरकार में बैठे लोग यहां चुनाव नहीं करवाना चाहते थे, हमारी सरकार ने नगर निगम बनाया, चुनाव भी करवाया। समग्र विकास के लिए हम काम कर रहे हैं। पिछली सरकारों के लिए विकास कार्य नामुमकिन था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उसे मुमकिन बनाया। जिससे आज गंगा मैया अविरल और निर्मल हुई हैं।
योगी जी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। हेमा मालिनी ने प्रयागराज और वाराणसी में अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। गंगा की पहली प्रस्तुति हेमा मालिनी ने वाराणसी में किया। यहां कई देशों के प्रवासियों ने इस अद्भुत कला के जरिए हमारी पुरातन संस्कृति को करीब से देखा। जिससे हर एक व्यक्ति अभिभूत हुआ।
योगी जीज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। जनधन योजना के तहत 36 करोड़ परिवार का बैंक में एकाउंट खुलवाया गया। 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से सालाना 6 हजार रुपए मुहैया करवाया गया है। 7 करोड़ गरीबों को निशुल्क रसोई गैस मुहैया करवाई गई। 9.50 करोड़ गरीबों को शौचालय प्रदान किया गया। 2.50 करोड़ लोगों को पीएम आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया गया। सौभाग्य योजना में 4 करोड़ परिवार को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया, इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ लोगों को निशुल्क कनेक्शन मुहैया करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये मुमकिन कर दिखाया है। क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है।
योगी जी ने कहा कि आप लोग समाजवादी पार्टी की करतूतों को अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह से जवाहर बाग में कब्जा करवाया गया था। सपा ने कैसे गुंडागर्दी का साम्राज्य खड़ा किया था। आप लोग जानते हैं कि सपा-बसपा-कांग्रेस आई तो चोर-चोर मौसेरे भाई…। योगी ने कहा कि इन लोगों के बीच कोई समन्वय नहीं है। इनके नेता एक दूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते हैं, नाम नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरकर ये सभी इकट्ठे हो गए। जवाहर बाग में सपा ने जो गुंडागर्दी का कार्य किया, वह कार्य सपा सरकार प्रदेश में कर चुकी है। सपा की सरकार ने श्रीराम जन्म भूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों का मुकदमा वापस करने का प्रयास किया। लेकिन हमारी सरकार आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बालाकोट की घटना भारत की पराक्रम की अदभुत घटना है। पुलवामा में हमारे जवानों पर हमला हुआ तो 72 घंटे में आतंकवादियों को मार दिया गया। हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया, 300 आतंकवादियों को मारा गया। पूर्वोतर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक से अलगाववादियों को खत्म किया।
कांग्रेस सरकार में जब सपा और बसपा समर्थन कर रही थी, तब जम्मू-कशमीर में पत्थरबाजी होती थी। आज नरेंद्र मोदी ने अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ले लिया। उनके मुंह बंद करवाने के साथ साथ जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी भी बंद हो गई।
योगी जी ने कहा कि बहन जी को इस बार फिर से विश्वास नहीं था, कि जनता उन्हें वोट देगी। क्योंकि सपा-बसपा दोनों विश्वास खो चुके हैं। इसलिए गठबंधन किया। सपा-बसपा-लोकदल मिलकर प्रदेश के संसाधनों को लूटने के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन योगी प्रदेश में लूट खसोट नहीं होने देगा।
योगी जी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो आपको बिजली नहीं देते थे। मथुरा-वृन्दावन का नाम सुनकर इन्हें करंट लगता था। अखिलेश ने कहा था कि सैफई में दुर्योधन की मूर्ति लगाएंगे। मायावती को तो अपनी मूर्ति लगाने से फुर्सत नहीं है।
योगी जी ने कहा कि बसपा सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेचा था, हमने संकल्प लिया है कि हमारी सरकार इसे वापस लेकर चलाएगी। हम किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। योगी ने कहा कि मायावती जी 2011 से लेकर 2018 तक के बकाया रकम को हमारी सरकार आने के बाद महज दो साल में गन्ना मूल्य का 57,800 करोड़ का भुगतान किया। इतना मायावती के पांच साल के कार्यकाल में नहीं हुआ था। मायावती को गन्ना किसानों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मायावती ने चीनी मिलों को बेचकर किसान को तबाह किया था। इन्हीं किसानों की हाय ने मायावती को इस स्थिति में पहुंचा दिया।
योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जीरो में सिमटेगा। क्योंकि ये लोग प्रदेश को फुटबाल बनाना चाहते थे, आज इसे फुटबाल जैसा ही नंबर दे दीजिए। मथुरा में नई डेयरी खुल रही है। जैसे गंगा जी के लिए कार्य हुआ है, वैसे ही यमुना मैया के लिए कार्य होगा। कांग्रेस और सपा-बसपा का पाप ही यमुना मैया की गंदगी है, इसे नरेंद्र मोदी की सरकार दूर करेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in