Archive | March 27th, 2019

मिशन शक्ति की ऐतिहासिक सफलता से भारत का विश्व में मान बढ़ा - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 March 2019 by admin

लखनऊ 27 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मिशन शक्ति की सफलता से अंतरिक्ष में भी भारत के महाशक्ति बनने पर देश के वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और देश की जनता को बधाई दी।
डा0 पाण्डेय ने भारत की ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन शक्ति को सफल बनाने के लिए हमारे वैज्ञानिको और देश की जनता को बधाई। हमने एक लो आॅर्बिट सैटेलाइट को मार गिराया है। जिसका मतलब है भारत अंतरिक्ष में आने वाले हर खतरे के विरूद्ध अब पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की प्रतिबद्धता है कि विश्व में शांति और सुरक्षा के लिए मजबूत भारत का निर्माण जरूरी है। देश की जनता मोदी जी की प्रतिबद्धता के साथ है और मोदी जी के राष्ट्रहित में लिए गये हर निर्णय से गर्वित है। भारत आज अंतरिक्ष में भी विश्व की चैथी शक्ति बना है।
डा0 पाण्डये ने कहा कि अब अगर कोई दुश्मन देश अंतरिक्ष से सेटलाइट के जरिए भारत पर नजर रख रहा है या जासूसी कर रहा होगा तो भारत उसका मुॅहतोड़ जबाव देने में सक्षम है। भारत की यह उपलब्धि उतनी ही बड़ी है जितना पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की अगुवाई में हुआ परमाणु परीक्षण था। पोखरण परीक्षण के समय भी दुनिया के किसी भी देश को परीक्षण की खबर नहीं थी और आज भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों में क्षमता थी और प्रबल इच्छाशक्ति भी जो भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बनाना चाहती थी। लेकिन तत्कालीन सरकार के अनुमति के आभाव में वैज्ञानिक अपनी क्षमताओं को देश की आवश्यकताओं के लिए उपयोग नहीं कर पा रहे थे। लेकिन आज मोदी सरकार ने देश की सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों को खुली छूट दी और आज भारत का एक-एक नागरिक अपने वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर गर्व कर रहा है।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है

Posted on 27 March 2019 by admin

लखनऊ 27 मार्च 2019, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत के बढ़ते मान, सम्मान और गौरव तथा केन्द्र सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गये कार्यो से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है। आज भी कई विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों, प्रसिद्ध कलाकारों और सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाले लोगों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 161
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष प्रसिद्ध भोजपुरी गायक व अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ सहित कई पूर्व विधायकों व नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व विधायक मंझवा रमेश विन्द, कर्वी, चित्रकूट से पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, पूर्व विधायक बड़ोत लोकेश दीक्षित व सरधना से पूर्व विधायक चन्द्रवीर सिंह, व सुदन रावत शामिल रहे। जबकि समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में पूर्व विधायक पुवायां श्रीमती शकुन्तला देवी, पूर्व विधायक धौलाना व जिला पंचायत अध्यक्ष गाजियाबाद धर्मेश सिंह तोमर, पूर्व विधायक कन्नौज अरविन्द प्रताप सिंह व अवनिन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह महोबा ने आज पार्टी की सदस्तया ली। जबकि राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व विधायक बरनावा सत्येन्द्र सोलंकी, कांग्रेस से लखनऊ कैण्ट विधानसभा के प्रत्याशी रहे मुरलीधर अहूजा, शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधानसभा बांदा से निर्दल प्रत्याशी रहे रामकरन सिंह ‘‘बच्चन’’ व जनता दल यूनाटेड के प्रदेश सचिव यागवेन्द्र सिंह जादौन ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्तया ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकण्ठ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, गोविन्द नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, प्रदेश के प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

प्रदेश के कई दलों ने भाजपा को सौंपा समर्थन पत्र

Posted on 27 March 2019 by admin

लखनऊ 27 मार्च 2019, प्रदेश के कई दलों ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का लोकसभा चुनाव में अपने दल का समर्थन पार्टी को दिये जाने का समर्थन पत्र सौंपा। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर दलित, शोषित, पिछड़ा वर्ग, अधिकार दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर और महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम सिंह कुशवाहा अखिल भारतीय आशोक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने अपने-अपने दलों का समर्थन पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in