Categorized | लखनऊ.

मिशन शक्ति की ऐतिहासिक सफलता से भारत का विश्व में मान बढ़ा - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 27 March 2019 by admin

लखनऊ 27 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मिशन शक्ति की सफलता से अंतरिक्ष में भी भारत के महाशक्ति बनने पर देश के वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और देश की जनता को बधाई दी।
डा0 पाण्डेय ने भारत की ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन शक्ति को सफल बनाने के लिए हमारे वैज्ञानिको और देश की जनता को बधाई। हमने एक लो आॅर्बिट सैटेलाइट को मार गिराया है। जिसका मतलब है भारत अंतरिक्ष में आने वाले हर खतरे के विरूद्ध अब पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की प्रतिबद्धता है कि विश्व में शांति और सुरक्षा के लिए मजबूत भारत का निर्माण जरूरी है। देश की जनता मोदी जी की प्रतिबद्धता के साथ है और मोदी जी के राष्ट्रहित में लिए गये हर निर्णय से गर्वित है। भारत आज अंतरिक्ष में भी विश्व की चैथी शक्ति बना है।
डा0 पाण्डये ने कहा कि अब अगर कोई दुश्मन देश अंतरिक्ष से सेटलाइट के जरिए भारत पर नजर रख रहा है या जासूसी कर रहा होगा तो भारत उसका मुॅहतोड़ जबाव देने में सक्षम है। भारत की यह उपलब्धि उतनी ही बड़ी है जितना पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की अगुवाई में हुआ परमाणु परीक्षण था। पोखरण परीक्षण के समय भी दुनिया के किसी भी देश को परीक्षण की खबर नहीं थी और आज भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों में क्षमता थी और प्रबल इच्छाशक्ति भी जो भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बनाना चाहती थी। लेकिन तत्कालीन सरकार के अनुमति के आभाव में वैज्ञानिक अपनी क्षमताओं को देश की आवश्यकताओं के लिए उपयोग नहीं कर पा रहे थे। लेकिन आज मोदी सरकार ने देश की सामरिक शक्ति बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों को खुली छूट दी और आज भारत का एक-एक नागरिक अपने वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर गर्व कर रहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in