Archive | March 31st, 2019

राम जन्मभूमि को विवादित बताने वाली प्रियंका बताएं जमानत पर चल रहे अपने परिवार से वह मिलती है कि नहीं - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 31 March 2019 by admin

इस बार कांग्रेस 44 सीटों से सिमटकर 4 पर आ जाएगी’

अयोध्या जाकर भी राम जन्भूमि प्रियंका इसलिए नहीं जाती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि रामलला के दर्शन से एक वर्ग विशेष उनसे नाराज हो जाएगा’

इलाहाबाद हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने अपने निर्णय में यह माना है कि जहां रामलला विराजमान हैं, वही रामजन्भूमि है’

लखनऊ 31 मार्च 2019, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दादरी के बिसाहड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें जोरदार जनसमर्थन मिला। योगी जी ने अपने संबोधन में तुष्टीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को घेरा और मंच से ही उनसे सवाल पूछे। उन्होंने सवाल किया कि राम जन्मभूमि को विवादित बताने वाली प्रियंका वाड्रा बताएं जमानत पर चल रहे अपने परिवार से वह मिलती है कि नहीं? योगी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि हिन्दू आस्था का प्रतीक है, देश और दुनिया अयोध्या को राम जन्मभूमि के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं मिसेज वाड्रा से 30 सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने अपने निर्णय में यह माना है कि जहां रामलला विराजमान है, वहीं रामजन्मभूमि है, तो यह विवादित जगह कैसे हो गई?
योगी जी ने कहा कि प्रियंका अयोध्या जाकर भी रामलला के दर्शन के लिए नहीं जातीं हैं, तो क्या वह अपनी माता सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और पति राबर्ट वाड्रा से मिलती हैं, जो कोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर चल रहे हैं? उन्होंने कहा कि प्रियंका को देश की जनता के सामने यह स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उनके घर के तीन सदस्य कोर्ट की बेल पर हैं और वह जानबूझकर अनावश्यक रूप से देश के माहौल को खराब कर रही हैं। योगी जी ने कहा कि प्रियंका राम जन्मभूमि सिर्फ इसलिए नहीं गईं, क्योंकि उनको लगता है कि रामलला के दर्शन से एक वर्ग विशेष उनसे नाराज हो जाएगा। जिसकी वजह से वह हिन्दू आस्था के विषय को विवादित बता रही हैं।
श्री योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि के मामले का समाधान इसलिए नहीं हो पा रहा है, क्योंकि जब भी देश का उच्चतम न्यायालय इस मामले की सुनवाई करता है, कांग्रेस के वकीलों की फौज सुप्रीम कोर्ट में जाकर अनावश्यक रूप से इस मामले को टालने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं कि अयोध्या में राम जन्भूमि विवाद की अगर सबसे बड़ी कोई बाधा है, तो वह कांग्रेस, सपा और बसपा है।
बिसाहड़ा में योगी जी के आगमन को लेकर साठा चैरासी के समुदायों में उत्साह का माहौल था जिसे उनके भाषण ने दोगुना कर दिया। श्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है न कि तुष्टिकरण की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समान भाव से कार्य करेगी, लेकिन उनकी सरकार कभी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि किस आधार पर उसने हिंदू आतंकवाद शब्द रचा और कैसे हिंदू समाज को आतंकवादी ठहरा दिया गया? जबकि हिंदू अपनी सहिष्णुता और शांतिप्रियता के लिए जाने जाते हैं।
श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद को प्रोत्साहित करती है। यही कारण है कि इस बार कांग्रेस 44 सीटों से सिमटकर 4 पर आ जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगपुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि 26 जनवरी 2014 एक ऐतिहासिक दिन था, जब मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी जी ने जाति और धर्म की राजनीति से अलग गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने की बात कही।
श्री योगी ने कहा कि मोदी सरकार विकास में पक्षपात नहीं करती और समाज के सभी वर्गों के लिए समान भावना रखती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन के दौरान सरकार के एक मुखिया ने कहा था कि देश के संसाधनों पर एक वर्ग-विशेष का पहला अधिकार है। योगी जी का कहना था कि ऐसा कहा जाना देश के बहुसंख्यक समाज का अपमान था। यही राजनीति सपा और बसपा ने भी की। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं गिनाते हुए नारा दिया कि जो काम कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए नामुमकिन था आज वो मोदीजी की वजह से मुमकिन है।
श्री योगी ने 2015 में बिसाहड़ा में हुई घटना को तुष्टिकरण से जोड़ा और कहा कि समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहते हुए इस मामले में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की तुलना में हमने अवैध बूचड़खानों को बंद करवाया और अवैध गतिविधियों पर रोक लगवाई। श्री योगी ने सपा-बसपा गठबंधन को फेल बताते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचार और अराजक दलों का गठबंधन है। ये आतंकवाद को प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाले दलों का गठबंधन है। उन्होंने बताया कि 2013 में राम सेतु को तोड़ने का निर्णय कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने किया था और सुप्रीम कोर्ट में बयान दिया था कि राम और कृष्ण का तो अस्तित्व ही नहीं है। योगी ने कांग्रेस से सवाल पूछा “जब वे राम और कृष्ण के अस्तित्व पर यकीन नहीं रखते तो कांग्रेस के नेता बार-बार मंदिर क्यों जा रहे हैं?”
’जेवर एयरपोर्ट से मिलेगा एक लाख लोगों को रोजगार’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से क्षेत्र के 1 लाख लोगों को रोजगार मिलने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली ने भी आवेदन किया था लेकिन हमने अपना प्रस्ताव मजबूती से रखा जिसे मोदी जी ने तुरंत मंजूरी दे दी। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की नई उपलब्धि बताते हुए इसके लिए किए गए प्रयासों के लिए सांसद महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह की सराहना की।
’भाजपा हर अपशकुन का नाश करती है’
मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके पूर्व के मुख्यमंत्री नोएडा आने को अपशकुन मानते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को प्राथमिकता देती है। मैंने नोएडा आने के हर आमंत्रण को स्वीकारा है और यहां की समस्याओं को सुलझाने के सभी प्रयास और कार्य किये हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को प्रदेश के लिए अपशकुन करार देते हुए कहा कि भाजपा विकास के जरिए सारे अपशकुनों का नाश करती है।
’महागठबंधन फेल’
योगीजी ने बसपा प्रमुख मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन ने जिस प्रकार से टिकट वितरण किया है उससे बसपा और सपा दोनों का सफाया तय है। उन्होंने महागठबंधन को फेल बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास जनता के सामने आने के लिए मुद्दे ही नहीं हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की पूर्व की सरकारों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अराजकता बढ़ाई और बहुसंख्यक समाज का अपमान किया। योगीजी ने कहा कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने शासनकाल के दौरान अपने परिवारों का ही विकास किया। प्रदेश में अपने निजी स्वार्थ के लिए जातिवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा पिछली सपा सरकार ने शासन में आते ही आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का निर्णय लिया था और हमने किसानों व आमजनों के हित में निर्णय लिया।

Comments (0)

मैं भी चौकीदार हॅू

Posted on 31 March 2019 by admin

लखनऊ 31 मार्च 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘मैं भी चौकीदार’’ अभियान के तहत वीडियों काॅफ्रेसिंग के माध्यम से देश के 500 स्थानों पर जनसमूह को संबोधित किया। मोदी जी ने कहा कि पढ़े-लिखे, अनपढ़, कामगार, किसान, नौकरीपेशा से लेकर देश का हर आदमी चैकीदार है, यह एक स्पिरिट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए देश और सवा सौ करोड़ भारतीय सबसे पहले हैं। उत्तर प्रदेश में आगरा से नगर निगम कर्मचारी श्री राजेश बाल्मीकि के सवाल का भी उत्तर दिया।
आगरा में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सशक्त चैकीदार मोदी जी को भय-भूख और भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ी सफलता मिली है। आज देश नई आशा और नई उम्मीदों के साथ अपने चैकीदार पर अटूट विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। जब कोई गरीब, वंचित परिवार का बेटा देश का प्रधानसेवक बनकर भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, अपराध, गरीबी, अशिक्षा के खिलाफ चैकीदार बनता है तो देश का जन-जन चैकीदार बन जाता है। आज मोदी जी के साथ हम सभी की जिम्मेदारी है कि आगामी पांच वर्ष राष्ट्र के परम वैभवशाली निर्माण के लिए होना चाहिए। इसलिए मोदी जी को पुनः देश की बागडोर सौंपने की जिम्मेदारी भी हम सबकी है। 2
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सीधे संवाद के तहत मैं भी चैकीदार कार्यक्रम में कहा कि आज देश चैकीदार के हाथ में सुरक्षित है। मोदी जी ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ देश की सेवा की है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता चैकीदार के रूप में मोदी जी की सरकार पुनः देश में पूर्ण बहुमत के साथ लाएंगे। देश का हर व्यक्ति आज मोदी जी के साथ चैकीदार के रूप देश की समृद्धि और विकास के लिए आगे बढ़ रहा है, जो हर बुराई के विरोध में जागरूक है। मैं भी चैकीदार हूं अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध है और देश की एकता, अखंडता, समृद्धि व विकास के लिए अडिग है। भारत के जन-जन की मुखर अभिव्यक्ति है मैं भी चैकीदार हूं।11
केन्द्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के साथ केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने गाजियाबाद में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ कार्यक्रम में उपस्थित होकर कहा कि मोदी जी के रूप में देश को ऐसा चैकीदार मिला है जिसने भ्रष्टचारियों व अपराधियों को बेचैन कर दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरएलवी स्कूल, सेक्टर 14, इंदिरा नगर लखनऊ में कहा कि भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसित है। मा0 मोदी मोदी के नेतृत्व में आगामी पांच वर्ष देश को आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बनाने के साथ ही गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़े, दलितो की आर्थिक समृद्धि और सामाजिक उत्थान के होंगे। उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा केडी पैलेस बनकी बाराबंकी में कार्यक्रम में उपस्थित रहे और इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा क्षेत्रांे में ‘‘मैं भी चैकीदार’’ अभियान का हिस्सा बनेंगे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर ‘‘मैं भी चैकीदार’’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमर पाल, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, संयज राय, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, सह मीडिया संपर्क प्रमुख सुधाकर सिंह कुशवाहा, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, सत्य प्रकाश आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का हिस्सा बने।

Comments (0)

’कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का एक-एक जर्रा भ्रष्टाचार में डूबा था - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 31 March 2019 by admin

’कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के साथ ‘जी’ लगाकर आतंकवाद को प्रोत्साहित करते हैं’

जो कांग्रेस के लिए नाममुकिन था, वह मोदी जी के लिए मुमकिन है’

दो वर्षों में प्रदेश से किसी नागरिक ने पलायन नहीं किया

वीके सिंह जी ने भारत के आर्मी प्रमुख के तौर पर जो कार्य किए और विदेश राज्य मंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं, वह अभिनंदनीय है’

लखनऊ 31 मार्च 2019, लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने दूधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी जी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेकर देश को और आगे ले जाने का संकल्प लिया था। 2014 के पहले पूरे देश के अंदर आराजकता का माहौल था। कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का एक-एक जर्रा भ्रष्टाचार में डूबा था। जिसकी वजह से दुनिया के अंदर भारत का सम्मान समाप्त हो गया था।
श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को ‘गोली’ और ‘गोला’ खिलाती है। कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के साथ ’जी’ लगाकर आतंकवाद को प्रोत्साहित करते हैं। कांग्रेस और मोदी जी की सरकार में यही अंतर है। श्री योगी ने कहा कि भारत पुलवामा के अंदर अपने शहीदों की शहादत का बदला लेता है तो पाकिस्तान अपने यहां शवों को गिनता है। वहीं देश में विपक्ष के लोग भारत की जनता को अपमानित करने के लिए सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस, बसपा, रालोद और सपा लगातार भारत के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। ये लोग नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। यह लोग सत्ता में सिर्फ इसलिए आना चाहते हैं, जिससे ये भारत के संसाधनों को लूट सकें।
श्री योगी ने कहा कि इस देश में आजादी के बाद मोदी सरकार ने ही गरीबों के घर में शौचालय बनाने, बिजली कनेक्शन देने, आवास देने और देश के हर गरीब को पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देने की गारंटी दी है। श्री योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपके लिए काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ की जनता की सेवा करने का मौका दिया। इसी जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारें कांवड़ यात्रा रोकने का कार्य करती थीं। डीजे बजाने से रोकती थीं। आज आप कांवड़ यात्रा निकालिए, डीजे बजाइए, शंख बजाइए कोई रोक-टोक नहीं होगी।
श्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर दंगे करके पर्व और त्यौहारों को मनाने से रोका जाता था। प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा बड़ा मामला था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर अपराधी अब या तो जेल के अंदर हैं या राम नाम सत्य की राह पर निकल चुके हैं। आज उत्तर प्रदेश के अंदर सुरक्षा का वातावरण है। यहां बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। प्रदेश में योजनाओं का लाभ लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य हुआ है। हमने बिना क्षेत्र और जाति देखे सभी तक योजनाएं पहुंचाई।
श्री योगी ने कहा कि जनरल वीके सिंह विदेश मंत्री के रूप में कार्य करते हैं। विदेश में कहीं भी, किसी भी भारत के नागरिक को समस्या होती थी तो आपके मंत्री वहां जाकर उनकी मदद करते हैं। ये कार्य आपके बहादुर जनरल वीके सिंह जी ने किया है। उन्होंने कहा कि वीके सिंह जी ने भारत के आर्मी प्रमुख के तौर पर जो कार्य किए और विदेश राज्य मंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं, वह अभिनंदनीय है। योगी ने कहा कि वीके सिंह जी विदेश में हैं तो गाजियाबाद के बारे में, देश में हैं तो गाजियाबाद के बारे में और लखनऊ में हैं तो गाजियाबाद के बारे में सोचते हैं।
श्री योगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और आपके लोकप्रिय सांसद वीके सिंह जी की मेहनत का नतीजा है कि गाजियाबाद देश में स्वच्छ भारत अभियान में अव्वल आया। आज हम कह सकते हैं ये वही पश्चिम उत्तर प्रदेश है, जहां अपराधी खुलेआम घूमते थे। व्यापारी कैराना से पलायन करने लगे थे। लेकिन दो वर्षों में प्रदेश से किसी नागरिक ने पलायन नहीं किया। अब अपराधी पलायन करने लगे हैं।
श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में महाशक्ति क्या बनाया कांग्रेस, सपा और बसपा को बुरा लगने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग से कर दी। अब भारत में एक ही विकल्प है, मोदी और सिर्फ मोदी। उत्तर, पूरब, दक्षिण में कहीं भी जाइए। एक ही विकल्प है, मोदी। नामुमकिन अब मुमकिन है, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। श्री योगी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर आठ सीट हैं। मैं सभी सीट के लोगों से वोट के लिए अपील करता हूं। आप इतना मतदान कीजिएगा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजय हो। आने वाले समय में हम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर में देने जा रहे हैं।
कार्यक्रम में इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रत्याशी व सांसद वीके सिंह, जिले के पांचों विधायक, नगर निगम महापौर आशा शर्मा, पूर्व मेयर आशू वर्मा, राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, राज्य मंत्री अतुल गर्ग और दूधेश्वर मंदिर के महंत नारायण गिरी जी महाराज मौजूद रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2019
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in