Categorized | लखनऊ.

’कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का एक-एक जर्रा भ्रष्टाचार में डूबा था - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 31 March 2019 by admin

’कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के साथ ‘जी’ लगाकर आतंकवाद को प्रोत्साहित करते हैं’

जो कांग्रेस के लिए नाममुकिन था, वह मोदी जी के लिए मुमकिन है’

दो वर्षों में प्रदेश से किसी नागरिक ने पलायन नहीं किया

वीके सिंह जी ने भारत के आर्मी प्रमुख के तौर पर जो कार्य किए और विदेश राज्य मंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं, वह अभिनंदनीय है’

लखनऊ 31 मार्च 2019, लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने दूधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी जी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेकर देश को और आगे ले जाने का संकल्प लिया था। 2014 के पहले पूरे देश के अंदर आराजकता का माहौल था। कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का एक-एक जर्रा भ्रष्टाचार में डूबा था। जिसकी वजह से दुनिया के अंदर भारत का सम्मान समाप्त हो गया था।
श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को ‘गोली’ और ‘गोला’ खिलाती है। कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के साथ ’जी’ लगाकर आतंकवाद को प्रोत्साहित करते हैं। कांग्रेस और मोदी जी की सरकार में यही अंतर है। श्री योगी ने कहा कि भारत पुलवामा के अंदर अपने शहीदों की शहादत का बदला लेता है तो पाकिस्तान अपने यहां शवों को गिनता है। वहीं देश में विपक्ष के लोग भारत की जनता को अपमानित करने के लिए सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस, बसपा, रालोद और सपा लगातार भारत के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। ये लोग नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। यह लोग सत्ता में सिर्फ इसलिए आना चाहते हैं, जिससे ये भारत के संसाधनों को लूट सकें।
श्री योगी ने कहा कि इस देश में आजादी के बाद मोदी सरकार ने ही गरीबों के घर में शौचालय बनाने, बिजली कनेक्शन देने, आवास देने और देश के हर गरीब को पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देने की गारंटी दी है। श्री योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपके लिए काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ की जनता की सेवा करने का मौका दिया। इसी जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारें कांवड़ यात्रा रोकने का कार्य करती थीं। डीजे बजाने से रोकती थीं। आज आप कांवड़ यात्रा निकालिए, डीजे बजाइए, शंख बजाइए कोई रोक-टोक नहीं होगी।
श्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर दंगे करके पर्व और त्यौहारों को मनाने से रोका जाता था। प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा बड़ा मामला था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर अपराधी अब या तो जेल के अंदर हैं या राम नाम सत्य की राह पर निकल चुके हैं। आज उत्तर प्रदेश के अंदर सुरक्षा का वातावरण है। यहां बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। प्रदेश में योजनाओं का लाभ लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य हुआ है। हमने बिना क्षेत्र और जाति देखे सभी तक योजनाएं पहुंचाई।
श्री योगी ने कहा कि जनरल वीके सिंह विदेश मंत्री के रूप में कार्य करते हैं। विदेश में कहीं भी, किसी भी भारत के नागरिक को समस्या होती थी तो आपके मंत्री वहां जाकर उनकी मदद करते हैं। ये कार्य आपके बहादुर जनरल वीके सिंह जी ने किया है। उन्होंने कहा कि वीके सिंह जी ने भारत के आर्मी प्रमुख के तौर पर जो कार्य किए और विदेश राज्य मंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं, वह अभिनंदनीय है। योगी ने कहा कि वीके सिंह जी विदेश में हैं तो गाजियाबाद के बारे में, देश में हैं तो गाजियाबाद के बारे में और लखनऊ में हैं तो गाजियाबाद के बारे में सोचते हैं।
श्री योगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और आपके लोकप्रिय सांसद वीके सिंह जी की मेहनत का नतीजा है कि गाजियाबाद देश में स्वच्छ भारत अभियान में अव्वल आया। आज हम कह सकते हैं ये वही पश्चिम उत्तर प्रदेश है, जहां अपराधी खुलेआम घूमते थे। व्यापारी कैराना से पलायन करने लगे थे। लेकिन दो वर्षों में प्रदेश से किसी नागरिक ने पलायन नहीं किया। अब अपराधी पलायन करने लगे हैं।
श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में महाशक्ति क्या बनाया कांग्रेस, सपा और बसपा को बुरा लगने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग से कर दी। अब भारत में एक ही विकल्प है, मोदी और सिर्फ मोदी। उत्तर, पूरब, दक्षिण में कहीं भी जाइए। एक ही विकल्प है, मोदी। नामुमकिन अब मुमकिन है, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। श्री योगी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर आठ सीट हैं। मैं सभी सीट के लोगों से वोट के लिए अपील करता हूं। आप इतना मतदान कीजिएगा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजय हो। आने वाले समय में हम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर में देने जा रहे हैं।
कार्यक्रम में इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रत्याशी व सांसद वीके सिंह, जिले के पांचों विधायक, नगर निगम महापौर आशा शर्मा, पूर्व मेयर आशू वर्मा, राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, राज्य मंत्री अतुल गर्ग और दूधेश्वर मंदिर के महंत नारायण गिरी जी महाराज मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in