Categorized | लखनऊ.

राम जन्मभूमि को विवादित बताने वाली प्रियंका बताएं जमानत पर चल रहे अपने परिवार से वह मिलती है कि नहीं - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 31 March 2019 by admin

इस बार कांग्रेस 44 सीटों से सिमटकर 4 पर आ जाएगी’

अयोध्या जाकर भी राम जन्भूमि प्रियंका इसलिए नहीं जाती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि रामलला के दर्शन से एक वर्ग विशेष उनसे नाराज हो जाएगा’

इलाहाबाद हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने अपने निर्णय में यह माना है कि जहां रामलला विराजमान हैं, वही रामजन्भूमि है’

लखनऊ 31 मार्च 2019, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दादरी के बिसाहड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें जोरदार जनसमर्थन मिला। योगी जी ने अपने संबोधन में तुष्टीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को घेरा और मंच से ही उनसे सवाल पूछे। उन्होंने सवाल किया कि राम जन्मभूमि को विवादित बताने वाली प्रियंका वाड्रा बताएं जमानत पर चल रहे अपने परिवार से वह मिलती है कि नहीं? योगी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि हिन्दू आस्था का प्रतीक है, देश और दुनिया अयोध्या को राम जन्मभूमि के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं मिसेज वाड्रा से 30 सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने अपने निर्णय में यह माना है कि जहां रामलला विराजमान है, वहीं रामजन्मभूमि है, तो यह विवादित जगह कैसे हो गई?
योगी जी ने कहा कि प्रियंका अयोध्या जाकर भी रामलला के दर्शन के लिए नहीं जातीं हैं, तो क्या वह अपनी माता सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और पति राबर्ट वाड्रा से मिलती हैं, जो कोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर चल रहे हैं? उन्होंने कहा कि प्रियंका को देश की जनता के सामने यह स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उनके घर के तीन सदस्य कोर्ट की बेल पर हैं और वह जानबूझकर अनावश्यक रूप से देश के माहौल को खराब कर रही हैं। योगी जी ने कहा कि प्रियंका राम जन्मभूमि सिर्फ इसलिए नहीं गईं, क्योंकि उनको लगता है कि रामलला के दर्शन से एक वर्ग विशेष उनसे नाराज हो जाएगा। जिसकी वजह से वह हिन्दू आस्था के विषय को विवादित बता रही हैं।
श्री योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि के मामले का समाधान इसलिए नहीं हो पा रहा है, क्योंकि जब भी देश का उच्चतम न्यायालय इस मामले की सुनवाई करता है, कांग्रेस के वकीलों की फौज सुप्रीम कोर्ट में जाकर अनावश्यक रूप से इस मामले को टालने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं कि अयोध्या में राम जन्भूमि विवाद की अगर सबसे बड़ी कोई बाधा है, तो वह कांग्रेस, सपा और बसपा है।
बिसाहड़ा में योगी जी के आगमन को लेकर साठा चैरासी के समुदायों में उत्साह का माहौल था जिसे उनके भाषण ने दोगुना कर दिया। श्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है न कि तुष्टिकरण की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए समान भाव से कार्य करेगी, लेकिन उनकी सरकार कभी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि किस आधार पर उसने हिंदू आतंकवाद शब्द रचा और कैसे हिंदू समाज को आतंकवादी ठहरा दिया गया? जबकि हिंदू अपनी सहिष्णुता और शांतिप्रियता के लिए जाने जाते हैं।
श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद को प्रोत्साहित करती है। यही कारण है कि इस बार कांग्रेस 44 सीटों से सिमटकर 4 पर आ जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगपुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि 26 जनवरी 2014 एक ऐतिहासिक दिन था, जब मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी जी ने जाति और धर्म की राजनीति से अलग गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने की बात कही।
श्री योगी ने कहा कि मोदी सरकार विकास में पक्षपात नहीं करती और समाज के सभी वर्गों के लिए समान भावना रखती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन के दौरान सरकार के एक मुखिया ने कहा था कि देश के संसाधनों पर एक वर्ग-विशेष का पहला अधिकार है। योगी जी का कहना था कि ऐसा कहा जाना देश के बहुसंख्यक समाज का अपमान था। यही राजनीति सपा और बसपा ने भी की। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं गिनाते हुए नारा दिया कि जो काम कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए नामुमकिन था आज वो मोदीजी की वजह से मुमकिन है।
श्री योगी ने 2015 में बिसाहड़ा में हुई घटना को तुष्टिकरण से जोड़ा और कहा कि समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहते हुए इस मामले में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की तुलना में हमने अवैध बूचड़खानों को बंद करवाया और अवैध गतिविधियों पर रोक लगवाई। श्री योगी ने सपा-बसपा गठबंधन को फेल बताते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचार और अराजक दलों का गठबंधन है। ये आतंकवाद को प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाले दलों का गठबंधन है। उन्होंने बताया कि 2013 में राम सेतु को तोड़ने का निर्णय कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने किया था और सुप्रीम कोर्ट में बयान दिया था कि राम और कृष्ण का तो अस्तित्व ही नहीं है। योगी ने कांग्रेस से सवाल पूछा “जब वे राम और कृष्ण के अस्तित्व पर यकीन नहीं रखते तो कांग्रेस के नेता बार-बार मंदिर क्यों जा रहे हैं?”
’जेवर एयरपोर्ट से मिलेगा एक लाख लोगों को रोजगार’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से क्षेत्र के 1 लाख लोगों को रोजगार मिलने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली ने भी आवेदन किया था लेकिन हमने अपना प्रस्ताव मजबूती से रखा जिसे मोदी जी ने तुरंत मंजूरी दे दी। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की नई उपलब्धि बताते हुए इसके लिए किए गए प्रयासों के लिए सांसद महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह की सराहना की।
’भाजपा हर अपशकुन का नाश करती है’
मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके पूर्व के मुख्यमंत्री नोएडा आने को अपशकुन मानते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को प्राथमिकता देती है। मैंने नोएडा आने के हर आमंत्रण को स्वीकारा है और यहां की समस्याओं को सुलझाने के सभी प्रयास और कार्य किये हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को प्रदेश के लिए अपशकुन करार देते हुए कहा कि भाजपा विकास के जरिए सारे अपशकुनों का नाश करती है।
’महागठबंधन फेल’
योगीजी ने बसपा प्रमुख मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन ने जिस प्रकार से टिकट वितरण किया है उससे बसपा और सपा दोनों का सफाया तय है। उन्होंने महागठबंधन को फेल बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास जनता के सामने आने के लिए मुद्दे ही नहीं हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की पूर्व की सरकारों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अराजकता बढ़ाई और बहुसंख्यक समाज का अपमान किया। योगीजी ने कहा कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने शासनकाल के दौरान अपने परिवारों का ही विकास किया। प्रदेश में अपने निजी स्वार्थ के लिए जातिवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा पिछली सपा सरकार ने शासन में आते ही आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का निर्णय लिया था और हमने किसानों व आमजनों के हित में निर्णय लिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in