Categorized | लखनऊ.

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 30 March 2019 by admin

लखनऊ 30 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के विभिन्न नेता भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सभी को भाजपा परिवार में शामिल किया। समाजवादी पार्टी से 6 बार विधायक, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे व वर्ममान में विधान परिषद सदस्य चैधरी वीरेन्द्र सिंह भाजपा परिवार में शामिल हुए। इसके साथ ही शामली से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व में निर्दलीय विधानसभा प्रत्याशी रहें व वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य मनीष चैहान, व शामली, कान्धला से ब्लाक प्रमुख हरविन्दर चैहान ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।081
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा के गठबंधन को बेमेल बताते हुए कहा कि ‘बेर’ और ‘केर’ का कभी साथ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि तेल और पानी कभी मिल नहीं सकते हैं। सपा और बसपा को प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है। इस महामिलावटी भ्रष्ट गठबंधन को जनता सबक सिखाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कमजोर नहीं है। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने 73 सीट जीती। वर्ष 2017 में भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ 325 सीटों पर विजय हासिल की। स्थानीय निकाय चुनाव में 16 में से 14 नगर निगमों पर भाजपा जीती। इस लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रदेश में 74 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। यह अभियान इसी तीव्रता के साथ बढ़ेगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेता चैधरी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, मनीष चैहान और हरविंदर चैहान के भाजपा ज्वाइन करने पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज में सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से सपा विधान परिषद के सदस्य एवं कद्दावर नेता चैधरी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं। वीरेन्द्र सिंह कैराना (शामली) से ताल्लुक रखते हैं और यूपी में 6 बार विधायक रह चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा नेताओं को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि देश की दिशा स्पष्ट है। हिन्दुस्तान को विकसित करना है, नया भारत बनाना है, मजबूत भारत बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को मजबूत देश के रूप में दुनिया में स्थापित करने में सक्षम है। मजबूत भारत के अभियान में जो भी ताकते अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत है वह भाजपा से जुड़े रहे है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के सामने जो विपक्ष है वह बिना नीति सिद्धांत, बिना आचार-विचार के साथ काम कर रहा है। जो इस देश को मजबूरी और कुण्ठा में ढकेलना चाहता है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित भी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in