Categorized | मेरठ, लखनऊ.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार हमेशा अडिग रही है

Posted on 29 March 2019 by admin

मेरठ/लखनऊ 28 मार्च 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी हैं तो सबकुछ मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आज एक नया भारत, एक नए दौर में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा है। युवा, किसान, बुजुर्ग, महिला हो या बालिका सभी की एक ही चाहत है कि मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश में हर कुछ मुमकिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। विश्व पटल पर देश का सम्मान बढ़ा है। योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों की कमर तोड़ने का काम किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार हमेशा अडिग रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, आपने मोदी के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की सरकार बनाई तो प्रदेश की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त हो गई। पहले की सरकारें आपकी आस्था पर कुठाराघात करती थीं, आपको कांवड़ यात्रा नहीं करने देती थीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां अवैध बूचड़खानों में किसानों की गाय, भैंस या बैल काट दिए जाते थे। हमारी सरकार ने आते ही तुरंत ही अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया। उन्होंने कहा पिछली सरकारें मां-बहन और बेटियों की सुरक्षा खतरे में रहती थीं, लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं भाजपा सरकार में सभी को सुरक्षा दी है। योगी जी ने जनता का आह्वान किया कि 74 पार, एक बार फिर मोदी सरकार।img-20190328-wa0411
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज भारत दुनिया की छठी आर्थिक महाशक्ति है। उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद भारत ने एयर स्ट्राइक द्वारा आतंकी शिविरों को नष्ट करके पूरी दुनिया में भारत के पराक्रम का लोहा मनवाया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेरठ में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के महान चैकीदार है तो देश का विकास मुमकिन है। मोदी है तो गरीबों का कल्याण भी मुमकिन है। मोदी है तो आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक भी मुमकिन है। मोदी है तो बालाकोट में एयर स्ट्राइक भी मुमकिन है। मोदी है तो अंतरिक्ष में दुश्मन का सेटेलाइट भी नष्ट करना मुमकिन है और इसके साथ ही हिन्दुस्तान की मजबूती विकास, गरीबों का कल्याण मोदी राज में ही मुमकिन है।
डा0 पाण्डेय ने मेरठ की क्रांति भूमि से भाजपा प्रत्याशियों की विजय का आशीर्वाद मांगा और जनता का आहवान किया कि मोदी, कमल और मतदाता के बीच किसी को भी घुसने मत दीजिए। उन्होंने उज्जवला योजना से गरीब माताओं और बहनों के आंसू पोछे जाने, सौभाग्य योजना से गरीब के घर तक बिजली पहुंचाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब को पक्का मकान और शौचालय तथा आयुष्मान भारत योजना से गरीब की दवाई की बात करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार ने विकास के पहिये को रोक रखा था लेकिन जैसे प्रदेश में कमल खिला और योगी जी की सरकार बनी इसके साथ ही मोदी सरकार के साथ योगी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ी और गरीब, शोषित, वंचित वर्ग की आर्थिक समृद्धि के साथ ही उनका सामाजिक स्तर भी ऊंचा उठाने का काम शुरू हुआ। केवल मेरठ मण्डल में ही गरीब, वंचितों को जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा 31 अरब रूपये से अधिक की सहायता पहुंची है।
रैली में प्रदेश महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक, पश्चिमी उ0प्र0 क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रभारी अशोक मोघा, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, कांता कर्दम, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल, डा. सत्यपाल सिंह, भारतेन्दु सिंह, संजीव बालियान, विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, जितेन्द्र सतवाई, दिनेश खटीक, संगीत सोम, सत्यवीर त्यागी, सहारनपुर विधायक मंत्री धर्म सिंह सैनी, बिजेन्द्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना, जयकरन गुप्ता के अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in