Archive | December 29th, 2017

निवेशकों ने रोड शो में 2.53 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रदेश में इच्छा जताई-सतीश महाना

Posted on 29 December 2017 by admin

संबंधित विभाग प्रोजेक्ट प्रोफाइल तैयार करके तत्काल उपलब्ध करायें
ं-औद्योगिक विकास मंत्री

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ 29 दिसम्बर , 2017

e0a487e0a4a8e0a58de0a4b5e0a587e0a4b8e0a58de0a49fe0a4b0e0a58de0a4b8-e0a4b8e0a4aee0a4bfe0a49f-2018-e0a494e0a4a6e0a58de0a4afe0a58be0a497प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में पूँजी निवेश को प्रोत्साहन देने, रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने तथा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में उद्यमियों को विभिन्न ईकाइयों की स्थापना के लिए बढ़ावा देने हेतु कृत संकल्प है। हाल ही में देश विभिन्न राज्यों में आयोजित रोड-शो के अत्यंत ही सकारात्मक परिणाम मिले हैं। प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों द्वारा उत्तर प्रदेश में स्वयं ही निवेश इच्छा व्यक्त की गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के कारण ही उद्यमियों ने प्रदेश में आकर निवेश करने की इच्छा जताई है।
श्री महाना आज यहाँ इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में फरवरी, 2018 में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के अन्तर्गत शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण,समिति, आतिथ्य समिति एवं मीडिया समिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अवगत कराया कि विभिन्न रोड-शो में उद्यमियों द्वारा लगभग 2.53 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। दिल्ली में आयोजित रोड-शो में 27 हजार करोड़ रुपये, बंगलौर के रोड-शो में 6 हजार करोड़ रुपये, हैदराबाद के रोड-शो में 11 हजार पांच सौ करोड़ रुपये तथा मुम्बई के रोड-शो में 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश किये जाने के प्रस्ताव विभिन्न औद्योगिक घरानों तथा उद्यमियों ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को कोलकाता में तथा इसके उपरान्त अहमदाबाद में रोड-शो का आयोजन किया जायेगा, जिसमें भी अच्छे परिणाम मिलने की आशा है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि मुम्बई में रोड-शो के उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ बैंकों के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई जो काफी सफल रही। बैंकों के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश को हरसम्भव सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया। इस समिट में देश एवं विदेश से बड़ी संख्या में उद्योगपतियों के शामिल होने की सम्भावना है।e0a487e0a4a8e0a58de0a4b5e0a587e0a4b8e0a58de0a49fe0a4b0e0a58de0a4b8-e0a4b8e0a4aee0a4bfe0a49f-2018-e0a494e0a4a6e0a58de0a4afe0a58be0a4971
औद्योगिक विकास मंत्री ने सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों के प्रोजेक्ट प्रोफाइल तैयार करके औद्योगिक विकास आयुक्त को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस समिट में देश के ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय निवेशक भी प्रतिभाग करेंगे। समिट के कन्ट्री पार्टनर नीदरलैण्ड, फिनलैण्ड तथा चेकगणराज्य की सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसके साथ ही भारत स्थित विभिन्न दूतावासों द्वारा भी समिट में प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने सभी विभागों को यह भी निर्देश दिया कि इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर इस आयोजन को फोकस करके लोगों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि समिट में प्रतिभाग करने वाले विभाग सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ गुणात्मक ढंग से शीघ्र ही पूरा कर लें, ताकि बाद में कोई कठिनाई न हो।
औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय ने सफाई व्यवस्था एवं सौन्दर्यीकरण, आतिथ समिति एवं मीडिया समिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सम्बंधित विभाग अपने-अपने स्तर से बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से सुनिश्चित करें। उन्होंने अवगत कराया कि आई.टी., खाद्य प्रसंस्करण, वैकल्पिक ऊर्जा, ऊर्जा, टेक्सटाइल, औद्योगिक विकास, पशुधन, दुग्ध विकास, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, परिवहन, सिंचाई एवं फिल्म के क्षेत्र में निवेशकों द्वारा रूचि प्रदर्शित की गयी है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के लिए एक विशेष सत्र अलग से रखा जाएगा। इस कौशल विकास के क्षेत्र में अनेक उद्यमियों ने अपनी रूचि प्रदर्शित की है। उन्होंने बताया कि कुल 12 सत्र आयोजित होंगे। इस समिट के मुख्य पार्टनर फिक्की और भारतीय उद्योग परिसंघ हैं। इसके अलावा आई.आई.टी. एवं आई.आई.एम. को भी विशेष पार्टनर के रूप में रखा गया है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि समिट में देश एवं विदेश के उद्योगपतियों, निवेशकों, विभिन्न देशों के राजदूतों के अलावा बड़ी संख्या में केन्द्रीय मंत्रिगण भी भाग लेंगे। उन्होंने समीक्षा बैठक के माध्यम से जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में 21 एवं 22 फरवरी, 2018 को आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही इसमें भाग लेने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों से उद्यमियों को प्रेरित भी करें।
इस समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास, श्री आलोक सिन्हा, प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग श्री नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं सूचना श्री अवनीश अवस्थी केे अलावा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, नगर विकास, ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, पशुपालन, लोकनिर्माण, व्यवसायिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की ओर से गरीबों को कम्बल बांटे गए

Posted on 29 December 2017 by admin

लखनऊ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों शीतलहर चल रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। हजारों लोग जिनके सिर पर छत नही हैं, सड़कों पर ठिठुरते हुए रात काट रहे हैं। दिखावे के लिए रैन बसेरे बने हैं जहां गरीबों को नारकीय जीवन में रहना पड़ता है। सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देकर भाजपा गरीबों का मजाक उड़ा रही है। राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है। मौसम की मार से बचाने के लिए न तो कहीं अलाव जल रहे हैं, न कम्बल बंट रहे हैं।
29-12-a श्री यादव ने कहा है कि सबसे दुःखद बात तो यह है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी भाजपा सरकार ने ठंड में ठिठुरने को छोड़ दिया है। उनके लिए स्वेटर की अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। लगता है अब अगले वर्ष गर्मियों में बच्चों को स्वेटर मिलेंगे। भाजपा सरकार केवल बातें बना रही है। मुख्यमंत्री जी के आदेशों पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है। कम्बल वितरण और रैनबसेरों के नाम पर सिर्फ जबानी जमाखर्च करके जनता को धोखा दिया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी शीत लहर के शिकार गरीबों को राहत देने के लिए तत्पर है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की जिला एवं नगर शाखाओं, विधायकों तथा सभासदों, पार्षदों को निर्देशित किया है कि वे शीत से बचाव के लिए अपने स्तर पर गरीबों में कम्बल और गर्म कपड़ों के वितरण के साथ अलाव की व्यवस्था करें। समाजवादी पार्टी की मांग है कि भाजपा सरकार तत्काल गरीबो के लिए अलावों एवं कम्बलों तथा रैन बसेरों की व्यवस्था करायें।
समाजवादी पार्टी की प्रदेश में जब सरकार थी तब शीत प्रकोप से गरीबों के बचाव के लिए समय से अलाव, कम्बल वितरण और रैन बसेरों की व्यवस्था की गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव में गहरी मानवीय संवेदना है। उन्होंने इसीलिए सरकारी राहत के इंतजार में समय गंवाने के बजाय तत्काल पार्टी स्तर पर राहत कार्य में सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्Ÿााओं के जुट जाने का आव्हान किया है। समाजवादी पार्टी गरीबों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्ग से जुड़ी है और उनकी समस्याओं के निदान के लिए कृत संकल्प है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई और गरीबों को कम्बल बांटे गए। इस कार्यक्रम में सर्वश्री अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, जगजीवन प्रसाद, राज कुमार मिश्र, फाकिर सिद्दीकी, विजय सिंह यादव, ताराचंद यादव, मुकेश शुक्ल, मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्र, अनीस ‘राजा‘, जयसिंह जयंत, रियाज अली ‘राजू‘, एखलाक अहमद ‘मुन्ना‘, नदीम अहमद, नितेश तिवारी, राजेश यादव, नागेन्द्र सिंह, कुलदीप यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Comments (0)

होमगार्ड के घायल जवान को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल राजभर ने दी आर्थिक मदद

Posted on 29 December 2017 by admin

लखनऊः 29 दिसम्बर, 2017
homegaurd-departmentप्रदेश के होमगाड्र्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल राजभर ने आज एक निजी अस्पताल में भर्ती होमगार्ड जवान सीताराम सिंह को विभाग की तरफ से 10,000 रुपये की चेक प्रदान कर आर्थिक मदद दी। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान की चिकित्सा के लिए पूरी मदद की जाएगी।
श्री राजभर ने अस्पताल में सीताराम की देखभाल कर रही चिकित्सिका से मिलकर घायल जवान के स्वास्थ और चिकित्सा की जानकारी ली। चिकित्सिका ने राज्यमंत्री को घायल होमगार्ड को आयी चोटों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ चोटों को ठीक होने में समय लगेगा। ज्ञातव्य है कि होमगार्ड जवान सीताराम वित्त-अनुभाग में कार्यरत हैं जिन्हें गत् 21 दिसम्बर को सायं 6 बजे घर लौटते समय लाल बत्ती चैराहे पर एक दुपहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। सीताराम सरसवाँ, अर्जुनगंज सुल्तानपुर रोड लखनऊ के निवासी है।
होमगार्ड जवान की चिकित्सा के लिए चेक प्रदान करते समय राज्य मंत्री के साथ जिला कमाण्डेण्ट लखनऊ श्री कृपाशंकर पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

विधान सभा अध्यक्ष ने उपचुनाव में निर्वाचित विधायक को शपथ दिलायी

Posted on 29 December 2017 by admin

उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने आज दिनांक 29-12-2017 को राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हॉल, विधान भवन में कानपुर देहात जिले के सिकन्दरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-207 से उपचुनाव में नव-निर्वाचित भा0ज0पा0 विधायक श्री अजीत सिंह पाल को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।
1-21श्री पाल ने विधान सभा अध्यक्ष श्री दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान व विधान सभा कार्य संचालन नियमावली की पुस्तकें आदि भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने श्री पाल को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक सफल विधायक के रूप में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विधान सभा श्री प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 29 December 2017 by admin

लखनऊ 29 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 30 दिसम्बर को लखनऊ प्रवास में रहेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।

Comments (0)

विकास में क्रांति का वाहक बनेंगी यूपी की सडकें - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 29 December 2017 by admin

लखनऊ 29 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी हर हाल में प्रदेश की सडकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने को प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में सडकों को गड्ढा मुक्त करने की सीमा तय करना और इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना मुख्यमंत्री के संकल्प को ही साबित करता है। गड्ढा मुक्त सडकों का स्वयं परीक्षण करने और गडबड¬़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की घोषणा करके मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को अपनी प्राथमिकता से अवगत करा दिया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री केशव मौर्य जी के नेतत्व में प्रदेश की सडकों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। केंद्र में आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतत्व में चल रही भाजपा सरकार ने भी यूपी में सडकों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और केंद्रीय सडक और राजमार्ग परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के बीच दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यूपी की सडकों को संवारने और विकास के लिए एक लाख करोड रुपए के प्रोजेक्ट पर सहमति बनी है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश के कुल 73 मार्गों को नेशनल हाइवे में तब्दील किया जाएगा। किसानों की सहूलियतों को अपनी प्राथमिकता में रखने वाली भाजपा सरकार ने ग्रामीण सडकों के लिए भी अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। अभी तक प्रदेश में ग्रामीण सडकें आठ वर्ष की समय सीमा पूरा होने के बाद ही दोबारा बन सकती थीं लेकिन प्रदेश सरकार ने यह सीमा आठ से घटाकर पांच वर्ष कर दी है। इससे ग्रामीण सडकों के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को यह भलिभांति आभास है कि सडकों के जरिए ही विकास का रास्ता प्रशस्त होता है। इसी मूलमंत्र को सामने रखकर भाजपा सरकार प्रदेश को वाइब्रेंट यूपी बनाने की दिशा में आगे बढ रही है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in