Archive | December 1st, 2017

निकाय चुनाव में अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता का आभार

Posted on 01 December 2017 by admin

up-election

लखनऊ 01 दिसम्बर 2017, उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में मिली भारी जीत के अवसर पर हुए उत्सव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने निकाय चुनाव में मिली अभूतपूर्व विजय के लिए देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण नीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह के कुशल निर्देशन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जनकल्याण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जीत है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी एवं समस्त पदाधिकारी, निकाय चुनाव की पूरी टीम सभी प्रभारी एवं देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा प्रदेश की जनता ने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो और एक सुरक्षित समाज व भ्रष्टाचार रहित प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। यह जीत हमें जनकल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित करेगी। डाॅ पाण्डेय ने चुनावों में विजयी सभी मेयर, चेयरमैन व पार्षदों कों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 08
इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह विजय मा0 प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी मंे जनता का अटूट विश्वास और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का कुशल नेतृत्व प्रदेश के अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बसंल जी के कुशल प्रबन्धन में एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा मेरे मत्रिमण्डल के सभी सहयोगी तथा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम का परिणाम है। हम विकास के पथ पर अनवरत कार्य करते रहेगे। यह प्रदेश की लोक कल्याण कारी नीतियों और विकासशील शासन में अटूट विश्वास की जीत है। यह जीत भाजपा की विकास एवं सुशासन की प्रति गहरी प्रतिबद्धता की जीत है। 22
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव सबकी आंखों को खोलने वाला है। खासतौर पर वो लोग जो गुजरात के चुनाव के सम्बन्ध में बडी-बडी बातें कर रहे थे उनका नगर निकायों में खाता भी नहीं खुल पाया है और अमेठी में भी उनका सूपडा साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश की जनता ने एक बार आदरणीय प्रधानमंत्री जी को फिर से अपना समर्थन दिया है। देश के ढांचागत सुधार और आम जनता तक जनसुविधाओं को पहुॅचाने में किये जा रहे है 3.5 वर्षो के प्रयास पर अपनी मोहर लगाई है। लगभग 125 लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चल रहे है यह सामूहिक प्रयास का परिणाम हैं।
मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश पदाधिकारी, मंत्रि मण्डल के सभी सहयोगियों को और सभी विजयी श्री प्राप्त किये सभी भाजपा के प्रत्याशियों समेत नगर प्रमुख सभी चेयरमैन और जीते हुए सभी सभासदों को भी मैं हृदय से बधाई देता हॅू। मैं इस अवसर पर प्रदेश के 4.5 करोड़ मतदाताओं का जिन्होने अपनी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहभागिता सुनिश्चित की तथा इस अवसर पर मीडिया का भी आभार व्यक्त करूगां।
शान्ति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग और उसकेे अन्तर्गत आने वाले उनके सहयोगियों को भी बधाई दूंगा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन व पैरामिल्ट्री फोर्स को भी धन्यवाद। यह जीत सुशासन की जीत है। यह जीत हमें जनकल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित करेगी।
निकाय चुनाव में मिली जीत के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, रीता बहुगुणा जोशी, आशुतोष टण्डन, राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, राकेश त्रिवेदी, बाबूराम निषाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, गोबिन्द नारायण शुक्ला, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, प्रदेश सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सहसम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

प्रमुख सचिव ने कस्टमर केयर सेन्टर का किया निरीक्षण

Posted on 01 December 2017 by admin

समस्या निस्तारण में लापरवाही पर काॅल सेन्टर के कार्मिक को तत्काल हटाने के लिये दिये निर्देष

लखनऊ, 1 दिसम्बर 2017। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने आज मध्यांचल कस्टमर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रबन्ध निदेषक मध्यांचल ए0पी0 सिंह, मुख्य अभियन्ता, लेसा अषोक कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
दोपहर ढ़ाई बजे हुसैनगंज स्थिति मध्यांचल के हस कस्टमर केयर सेंटर में पहुॅच कर प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कस्टमर केयर की कार्य प्रणाली और उपभोक्ता सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने 1912 टोल फ्री नम्बर पर आने वाली षिकायतों के निस्तारण के लिये क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है और उसमें उपभोक्ता की समस्यायें हल होती हैं या केवल खाना पूर्ति होती है इसकी विस्तृत छानबीन भी की। उन्होंने काॅल सेन्टर से एक उपभोक्ता को फोन काल कराकर उससे की गयी षिकायत के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने षिकायत के निस्तारण में गलत तथ्य के आधार पर समस्या को निस्तारित करने वाली सूची में डालने पर काल सेन्टर पर कार्यरत एजेन्ट षंषाक को तत्काल हटाने के निर्देष दिये।
दरअसल लखनऊ के उपभोक्ता संजीव त्यागी ने काॅल सेन्टर पर 1912 के माध्यम से यह षिकायत पंजीकृत करायी थी कि मेरा बिल गलत आ गया है, उसे संषोधित किया जाये। प्रमुख सचिव ने काॅल सेन्टर के अधिकारियों से पूछा कि इस षिकायत का कैसे निस्तारण हुआ। उन्होंने छानबीन में पाया कि उपभोक्ता से बगैर बात किये हुये इस प्रकरण को समाप्त दिखा दिया गया। जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिकारियों एवं काॅल सेन्टर संचालको को चेतावनी दी। उन्होंने निर्देष दिया कि उपभोक्ताओं की जो भी षिकायतें आयें वे तभी बन्द की जायें जब उपभोक्ता पूर्ण संतुश्ट हो जाये। उससे काॅल बैक कर लगातार फीड बैक लिया जाये। इस में लापरवाही करनें वाले किसी भी कार्मिक को बख्षा नहीं जायेगा।
उन्होंने ऐसे स्थानों को एवं अधिकारियों को चिन्हित करनें के भी निर्देष दिये जहाॅ से सबसे ज्यादा षिकायतें आती है। उन्होंने मुख्य अभियन्ता लेसा अषोक कुमार सिंह को निर्देषित किया कि कस्टमर केयर के कार्यो की गहन माॅनीटरिंग होती रहे साथ ही 1912 पर आने वाली षिकायतों का ससमय निस्तारण और उपभोक्ता संतुश्टि पर विषेश ध्यान दिया जाये। प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देषित किया कि यदि किसी अवर अभियन्ता, एस0डी0ओ0 या अधिषाशी अभियन्ता का संतोश जनक समाधान नहीं आता है तो उसकी जानकारी तत्काल वरिश्ठ अधिकारियों को भेजी जाये और कार्यवाही सुनिष्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देषित किया कि 1912 पर आने वाली षिकायतों को बन्द करने से पहले उपभोक्ता की संतुश्टी जरूर ली जाये उससे बात करके ही काल को संतुश्टि रजिस्टर में दर्ज करें।
ज्ञातव्य है कि 1912 टोल फ्री नम्बर पर बिल, मीटर, न्यू कनेक्षन, विद्युत सप्लाई, विद्युत चोरी या ट्रांसफार्मर से सम्बन्धित सभी तरह की षिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

Comments (0)

प्रीपेड मीटर लगा

Posted on 01 December 2017 by admin

लखनऊ, 1 दिसम्बर 2017। सरकारी आवासों में प्रीपेड मीटर लगाने में तेजी लाने के लिये आज प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के अध्यक्ष आलोक कुमार के आवास पर प्रीपेड मीटर लगा दिया गया। यह जानकारी देते हुये मुख्य अभियन्ता, लेसा अषोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आलोक कुमार ने विगत दिनों निर्देष दिये थे कि सरकारी आवासों में प्रीपेड मीटर लगाये जायें और मेरे आवास पर भी तत्काल मीटर परिवर्तित कर प्रीपेड मीटर लगा दें। जिससे कि बेहतर संदेष जाये। उनके निर्देषों के तहत उनके आवास 10 गौतम पल्ली पर प्रीपेड मीटर लगा दिया गया।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने ईद-ए-मिलादुन नबी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

Posted on 01 December 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-ए-मिलादुन नबी के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त कि यह पर्व समाज मंे शांति और सद्भाव को बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा।

Comments (0)

राज्यपाल ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर बधाई दी

Posted on 01 December 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ‘ईद-मिलादुन्नबी’ पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने बारावफात के अवसर पर जारी अपने बधाई सन्देश कहा है कि हजरत मोहम्मद साहब ने इंसान को इंसान से जोड़ने, आपसी भाईचारा, दूसरे धर्मों के प्रति सम्मान व एकता की जो तालीम दी थी, वह किसी वर्ग विशेष के लिए नही बल्कि पूरी मानवता के लिए थी। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

Comments (0)

राज्यपाल ने प्रज्ञानन्द जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 01 December 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज लालकुंआ स्थित रिसालदार बुद्ध विहार में बौद्ध धर्मगुरू प्रज्ञानन्द जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी एवं प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

up-governorराज्यपाल ने कहा कि भारत का श्रीलंका से पुराना संबंध रहा है। भगवान राम श्रीलंका गये और प्रज्ञानन्द जी श्रीलंका से भारत आये और भारत में ही रहे। बौद्ध भिक्षु भन्ते प्रज्ञानन्द जी का जन्म 18 दिसम्बर, 1928 को श्रीलंका में हुआ। बाबा साहब को धम्म की दीक्षा देने वाले धर्मगुरूओं में से वे एक थे। उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रचार का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञानन्द जी वास्तव में दोनों देशों की सांस्कृतिक एकता के संवाहक थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in